Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्यों मनाया जाता है ‘विश्व खाद्य दिवस’ जानिए इस विशेष दिन का इतिहास और मकसद

हर साल 16 अक्‍टूबर को वर्ल्‍ड फूड डे मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्‍य भुखमरी से पीड़ित लोगों को जागरूक करना और उन्‍हें पोषण युक्‍त भोजन के बारे में जानकारी उपलब्‍ध कराना है।

  • By सीमा कुमारी
Updated On: Oct 16, 2024 | 06:00 AM

विश्व खाद्य दिवस (सो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

World Food Day 2024:“पहले पेट पूजा फिर काम दूजा”। हमारा शरीर भी एक प्रकार का मशीन है जिसको चलने के लिए भोजन की आवश्य्कता होती है। पोषण युक्‍त खाने की जानकारी लोगों तक पहुंचाने और कुपोषण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 16 अक्‍टूबर को वर्ल्‍ड फूड डे मनाया जाता है।

वर्ल्‍ड फूड डे बनाने का मुख्‍य उद्देश्‍य भुखमरी से पीड़ित लोगों को जागरूक करना और उन्‍हें पोषण युक्‍त भोजन के बारे में जानकारी उपलब्‍ध कराना है। इसके अलावा लोगों को कैसे अच्‍छा और ऑर्गेनिक खाद्य उत्‍पादन करें इसकी जानकारी भी दी जाती है। दुनियाभर कई मानव संस्‍थाएं इस दिन लोगों को जागरुक करने का काम करती हैं। आइए जानते हैं ‘वर्ल्‍ड फूड डे’ (World Food Day) क्‍यों मनाया जाता है।

कब हुई ‘विश्व खाद्य दिवस’ की शुरुआत

बता दें कि 16 अक्टूबर, 1945 को ‘संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन’ की स्थापना की गई थी। FAO ‘संयुक्त राष्ट्र’ (United Nations) की एक विशेष एजेंसी है जो दुनियाभर में भुखमरी की समाप्ति के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों का नेतृत्त्व करती है।

वहीं FAO के व्यापक प्रयासों के चलते वर्ष 1979 में पहली बार विश्व खाद्य दिवस मनाने का फैसला लिया गया। तब से हर वर्ष 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। इस दिन दुनियाभर में जगह-जगह लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से कई प्रकार के प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं ताकि दुनिया से भुखमरी और कुपोषण को खत्म किया जा सके।

विश्व खाद्य दिवस का उद्देश्य और महत्व

विश्व खाद्य दिवस, वैश्विक स्तर पर भूख और कुपोषण की समस्या का समाधान करने के लिए प्रतिवर्ष मनाया जाता है। यह सतत् विकास लक्ष्य 2 (SDG 2) यानी ज़ीरो हंगर पर ज़ोर देता है। इस दिन विश्वभर के लोग खाद्य सुरक्षा को सशक्त करने और भूखमरी को खत्म करने के उद्देश्य से एकजुट होते हैं। यहाँ विश्व खाद्य दिवस का उद्देश्य और महत्व के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया गया हैं:-

भूखमरी के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना।

खाद्य सुरक्षा को प्राथमिकता देना।

खाद्य संकट के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना।

भूखमरी के खिलाफ कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित करना।

सही पोषण का प्रचार करना।

क्या है विश्व खाद्य दिवस 2024 की थीम

हर साल विश्व खाद्य दिवस एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व खाद्य दिवस 2024 की थीम ‘बेहतर जीवन और बेहतर भविष्य के लिए भोजन का अधिकार’ (Right to foods for a better life and a better future) है।

Why celebrate world food day

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 16, 2024 | 06:00 AM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल और तेजस्वी पर लगाए आरोप, कहा-दोनों युवराज भ्रम फैला रहे हैं

2

प्रेम संबंधों में दरार ला देती हैं ये 3 आदतें, जानिए सफल जीवन के लिए क्या बताया है आचार्य चाणक्य ने

3

पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं के वेतनमान में भारी असमानता, स्थिति खराब, लिस्ट में पाकिस्तान सबसे ऊपर

4

Indian Share Market के शानदार प्रदर्शन के बाद गिरे सोने और चांदी के दाम, जानें आज का रेट

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.