- Hindi News »
- Lifestyle »
- Why Are Lakshmi And Ganesha Worshipped Together On Diwali
दीवाली पर एक साथ क्यों की जाती हैं लक्ष्मी जी और गणेशजी की पूजा, जानिए से खास वजहें
बड़े त्योहार में से एक दिवाली है जो घर में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई जाती हैं।दीवाली के मौके पर माता लक्ष्मी और श्री गणेश जी का पूजन एक साथ किया जाता है आखिर इसकी क्या वजह।
- Written By: दीपिका पाल

दिवाली का त्योहार (सौ.सोशल मीडिया)
maa Laxmi pujan on Diwali:हिंदू धर्म में व्रत और त्योहार का खास महत्व है जहां पर सभी प्रकार के व्रत को नियमों के साथ रखा जाता है। वहीं पर बड़े त्योहार में से एक दिवाली है जो घर में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई जाती हैं। इस मौके पर घर और आंगन पर दीप जलाकर, रंगोली और मिष्ठान पकवान के साथ त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाते है। दीवाली के मौके पर माता लक्ष्मी और श्री गणेश जी का पूजन एक साथ किया जाता है आखिर इसकी क्या वजह है कि, गणेश जी का पूजन करते है।
दिवाली से जुड़ी पौराणिक कथा
दिवाली, वैसे तो सबसे बड़ा और खास त्योहार हैं वहीं पर इसे मनाने के पीछे एक पौराणिक कथा प्रचलित है जिसे हर कोई जानता है। दीवाली का त्योहार भगवान श्रीराम के प्रसंग से जुड़ा है जब भगवान ने अंहकारी रावण का वध करके माता सीता को उसके चंगुल से बचाया था। इसके बाद जब 14 वर्ष का वनवास पूरा करके भगवान श्री राम और माता सीता समेत भाई लक्ष्मण अयोध्या पहुंचे थे। यहां पर अयोध्या वासियों ने पूरे अयोध्या में दीप जलाकर त्योहार मनाया था। इस बाद से दिवाली का त्योहार हर साल मनाने की परंपरा शुरु हुई है।
इन तीन वजहों से माता लक्ष्मी के साथ लक्ष्मी जी का करते है पूजन
आपको बताते चलें कि, पौराणिक कथाओं के अनुसार दिवाली के दिन माता लक्ष्मी और श्रीगणेशजी की पूजा एक साथ करते हैं इसका अलग महत्व होता है…
सम्बंधित ख़बरें
यहां दर्शन करने पर मिलता है रुपयों-गहनों का प्रसाद, 300 करोड़ से सजता है देवी लक्ष्मी का मंदिर
पटाखे जलाने वाले देशद्रोही…प्रदूषण के लिए दीवाली जिम्मेदार, मेनका गांधी के बयान पर छिड़ेगा संग्राम
सस्ते स्मार्टफोन, लैपटॉप, घड़ी मिलेंगे, इस दिन से शुरू हो रही Flipkart की ब्लैक फ्राइडे सेल
क्यों मनाई जाती है ‘देव दिवाली’, जानिए क्यों त्रिपुरासुर के वध से जुड़ा है इस पर्व का संबंध
1- पहली वजह यह है कि लक्ष्मी सिर्फ धन की देवी नहीं बल्कि सौभाग्य, सुख, संपदा, यश और कीर्ति की देवी भी हैं। ये सारी चीजें अगर हमें बिना शुद्ध बुद्धि के मिल भी जाएं तो नष्ट हो जाती हैं। इसलिए बुद्धि के देवता गणेश जी की पूजा लक्ष्मी जी के साथ की जाती है जिससे कि सौभाग्य, सुख, संपदा और यश हमारे जीवन में कायम रहें।
2– दूसरी वजह यह है कि देवशयनी एकादशी से लेकर देवोत्थान एकादशी तक भगवान विष्णु योग निद्रा में शयन करते हैं। ब्रह्मवैवर्त पुराण की कथा के अनुसार मां पार्वती ने तपस्या करके भगवान विष्णु के अंश गणेश जी को अपने पुत्र के रूप में पाया था। इसलिए भगवान विष्णु की गैरमौजूदगी में उनके अंश बुद्धि के देवता की उपासना लक्ष्मी जी के साथ की जाती है।
3- तीसरी वजह यह है कि पौराणिक कथाओं के अनुसार एक बार लक्ष्मी जी को अपनी श्रेष्ठता पर अहंकार हो गया था। तब भगवान विष्णु ने उनके अहंकार को नष्ट करने के लिए उन्हें संतानहीन होने को लेकर ताना दिया। चूंकि पार्वती के एक पुराने शाप की वजह से कोई भी देवता संतान पैदा नहीं कर सकते थे इसलिए लक्ष्मी जी ने पार्वती जी से उनके पुत्र गणेश को अपने मानस पुत्र के रूप में मांग लिया। लक्ष्मी जी चंचला हैं इसलिए पार्वती जी अपने पुत्र गणेश के लक्ष्मी के साथ जाने की बात पर चिंतित हो गई। उन्होंने शर्त रखी कि वह जहां भी जाएंगी, उनके साथ हमेशा गणेश जी रहेंगे। दरअसल गणेश जी को भूख ज्यादा लगती है। इसलिए भी पार्वती लक्ष्मी जी से यह आश्वासन चाहती थीं कि गणेश कहीं भूखे न रह जाएं। लक्ष्मी जी ने मां पार्वती को यह वचन दिया कि वह जहां भी जाएंगी गणेश उनके साथ ही जाएंगे और जब तक गणेश की उनके पुत्र के रूप में पूजा नहीं होगी, मां लक्ष्मी किसी को भी वरदान नहीं देंगी।
Why are lakshmi and ganesha worshipped together on diwali
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब फ्री में मिलेगा ऑफिस जैसा AI, Claude का बड़ा अपडेट, आसानी से होगा काम
Apr 05, 2026 | 03:58 AMAaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM














