Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि के दिन किस रंग के कपड़े पहनना होता है शुभ, पहली बार व्रत रखने वाले जान लीजिए ये बात
महाशिवरात्रि के मौके पर अगर आप पहली बार व्रत रख रहे है तो आपको शुभ रंग पहनना चाहिए जो आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा।महाशिवरात्रि का व्रत शुभ फलदायिनी होता है जो मनोकामना पूर्ति करता है।
- Written By: दीपिका पाल
भगवान शिव की पूजा में कौन पहनें रंग (सौ.डिजाइन फोटो)
Mahashivratri 2025: हिंदू धर्म में हर व्रत और त्योहार का महत्व होता है इसमें ही 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाने वाला है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना की जाती है। जो भी भक्त सच्चे मन से इस खास दिन के मौके पूजा-अर्चना करते है उन्हें शुभ फल मिलता है।
कुंवारे लोगों के लिए महाशिवरात्रि का व्रत शुभ फलदायिनी होता है जो मनोकामना पूर्ति करता है। इस शुभ दिन यानि महाशिवरात्रि के मौके पर अगर आप पहली बार व्रत रख रहे है तो आपको शुभ रंग पहनना चाहिए जो आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा।
महाशिवरात्रि के शुभ मुहूर्त
यहां पर हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 26 फरवरी, 2025 की सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर शुरू हो रही है और इस तिथि का समापन 27 फरवरी की सुबह 8 बजकर 54 मिनट पर हो जाएगा।ऐसे में महाशिवरात्रि का व्रत 26 फरवरी, बुधवार के दिन रखा जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
मार्कंडेश्वर को 6 लाख का चढ़ावा, श्रद्धालुओं ने किया दिल खोलकर दान, पुलिस बंदोबस्त में हुई गिनती
छत्रपति संभाजीनगर में महाशिवरात्रि पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, श्री घृष्णेश्वर मंदिर में कड़ी सुरक्षा
Nashik News: त्र्यंबकनगरी में ‘हर-हर महादेव’ की गूंज, वीआईपी दर्शन बंद; सुरक्षा के कड़े इंतजाम
हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंजी शिवनगरी, नागापुर के नागेश्वर महादेव मंदिर में भव्य मेला
भगवान शिवजी की पूजा में पहनें ये रंग
आपको बताते चलें कि, भगवान शिवजी की पूजा में कुछ खास रंगों को पहनना ही शुभ माना जाता है। इसमें भगवान शिव को हरा रंग प्रिय होता है। हरे रंग के अलावा, लाल, सफेद, पीले और संतरी रंग के कपड़ों को महाशिवरात्रि के दिन पहनना बेहद शुभ होता है। महाशिवरात्रि के दिन आप सूती वस्त्र पहनें तो ज्यादा अच्छा होगा।
काले रंग के कपड़े होते है वर्जित
आप यहां पर भगवान शिव के प्रिय रंगों को पहन सकते है लेकिन आपको भूलकर भी काले रंग को नहीं पहनना चाहिए। शिवरात्रि पर काले रंग के कपड़े पहनना वर्जित होता है. कहते हैं काला रंग महादेव को प्रिय नहीं होता है। लड़के, अगर भोलेनाथ की पूजा कर रहे है तो धोती पहनें।
महाशिवरात्रि की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
इन बातों का ध्यान रखना भी जरूरी
महाशिवरात्रि के दिन आप व्रत पहली बार रख रहे है तो आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए जो इस प्रकार है..
1- महाशिवरात्रि पर पूजा के लिए मंदिर जा रहे है तो सिंपल मेकअप करके जाएं हैवी मेकअप का पूजा में कोई फायदा नहीं।
2- नए कपड़े महाशिवरात्रि के दिन अगर आप नहीं पहन पा रहे है तो साफ वस्त्र पहनना बेहद जरूरी है।
3-शिवरात्रि पर शिवलिंग पर चढ़ाई गई चीजों का सेवन करना भी शुभ नहीं माना जाता है।
