- Hindi News »
- Lifestyle »
- What Women Should Not Do On The Day Of Karva Chauth Fast
करवा चौथ के व्रत में न हो ये भूल, निष्फल रह जाएगा व्रत-उपवास
करवा चौथ का व्रत सुहाग की लंबी कामना के साथ किया जाने वाला पर्व है। मान्यता है कि करवा चौथ का व्रत करने से पति-पत्नी के बीच रिश्ते मधुर होते हैं और उनका वैवाहिक जीवन सुखी रहता है। ऐसे में इस दिन व्रत रखने वाली महिलाओं को कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए।
- Written By: सीमा कुमारी

करवा चौथ के दिन महिलाए ये गलतियां न करें।
Karwa Chauth 2024: 20 अक्टूबर,रविवार को अखंड सौभाग्य का प्रतीक करवा चौथ का पावन पर्व पूरे देश भर में मनाया जाएगा। इस व्रत को करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद तो मिलता ही है साथ ही पति-पत्नी के रिश्ते में भी मजबूती आती है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, करवा चौथ का व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस दिन व्रत रखने वाली महिलाओं को कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में आइए जान लेते है। इस दिन व्रत रखने वाली महिलाओं को किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
इस दिन व्रत रखने वाली महिलाएं न करें ये गलतियां-
सम्बंधित ख़बरें
रेखा गुप्ता की वजह से 100 पत्नियों का त्योहार क्यों हुआ फीका? AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने उड़ाया मजाक
Karwa Chauth 2025: बॉलीवुड से टीवी तक, प्रियंका चोपड़ा, हिना खान समते कई सेलेब्स ने मनाया त्योहार
करवा चौथ पर पवन सिंह का नाम लेने से भड़के यूजर्स, सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं ज्योति सिंह
करवा चौथ पर हिना खान बनीं दुल्हन, लाल सूट और मांग में सिंदूर में दिखीं खूबसूरत
किसी को न दें ये चीजें
करवा चौथ का व्रत सुहाग की लंबी कामना के साथ लिया जाता है। इसलिए व्रत रखने वाली महिलाओं को गलती से भी इस दिन अपने श्रृंगार की सामग्री किसी दूसरी महिला को नहीं देनी चाहिए। अगर आपको कोई अपनी सुहाग के सामान से कुछ देता है, तो उसे भी लेने से आपको मना कर देना चाहिए।
इस दिन न करें किसी का अपमान
व्रत का अर्थ केवल ये नहीं होता कि आप अन्न जल त्याग दें। इसका अर्थ ये भी है कि, आप वैचारिक शुद्धता भी बरतें। इसलिए करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं को गलती से भी अपशब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अपनी बातों से किसी को भी आहत करने से इस दिन बचें।
नुकीली चीजों का न करें इस्तेमाल
करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं को नुकीली चीजों का इस्तेमाल करने से भी बचना चाहिए। इस दिन सुई, कैंची आदि चीजों का इस्तेमाल करने से व्रत रखने वाली महिलाओं को बचना चाहिए।
इस रंग के कपड़े न पहनें
सुहागिन महिलाओं को करवा चौथ के दिन अपने पहनावे का भी विशेष ख्याल रखना चाहिए। इस दिन आपको गलती से भी काले या भूरे रंग के वस्त्र नहीं पहनने चाहिए। लाल रंग के कपड़े इस दिन पहनना शुभ माना जाता है। इससे आपके वैवाहिक जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
गलत समय पर उठने की भूल न करें
करवा चौथ का व्रत सूर्योदय से पहले ही शुरू हो जाता है। सूर्योदय से पहले सरगी ग्रहण की जाती है। ये वो आहार होता है जो सास या घर की वृद्ध महिला व्रत रखने वाली सुहागन को देती है। यह आहार सूर्योदय से कुछ समय पूर्व आपको खा लेना चाहिए। इसलिए करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिला को गलती से भी देर तक इस दिन नहीं सोना चाहिए। सूर्योदय के बाद तक सोना इस दिन अच्छा नहीं माना जाता।
इस दिन पति-पत्नी एक दूसरे से लड़ाई-झगड़ा न करें
पति-पत्नी के बीच नोंकझोंक होना आम सी बात है। लेकिन इस दिन पति-पत्नी दोनों को ही इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि, किसी भी बात को लेकर लड़ाई-झगड़ा न करें। खासकर पतियों को इस दिन झगड़ने से बचना चाहिए, क्योंकि पत्नी इस दिन निर्जला व्रत रखती है। महिलाओं को कोई ऐसी बात इस दिन करने से बचना चाहिए, जिससे अनबन होने की आशंका हो।
What women should not do on the day of karva chauth fast
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














