Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गर्मी के मौसम में गुड हेल्थ के लिए सही कपड़ों का चयन जरूरी है, जानिए कैसे पहनावे रहेंगे ठीक

गर्मियां दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में इस मौसम में खानपान के साथ पहनावे पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे है गर्मी के मौसम में किस प्रकार के कपड़े पहनने चाहिए।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Apr 08, 2025 | 08:45 PM

गर्मी फैशन टिप्स (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Fashion Tips: गर्मियां दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में गर्मी और हीट वेव की वजह से लोग बेहाल हैं। इस मौसम में लोगों को हेल्थ से लेकर स्किन तक कई परेशानियां होने लगती है। इसलिए इस मौसम में खानपान के साथ पहनावे पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे है गर्मी के मौसम में किस प्रकार के कपड़े पहनने चाहिए।

गर्मी के मौसम में इस प्रकार के कपड़े पहनने चाहिए :

कॉटन का फैब्रिक कपड़े पहने

सम्बंधित ख़बरें

धीरे-धीरे आपके दिमाग को खोखला कर रही हैं ये 5 आदतें, आज ही छोड़ें वरना भुगतना होगा भारी नुकसान!

सुबह की ये एक ड्रिंक पिघला देगी जिद्दी चर्बी और चेहरे पर लाएगी गजब का निखार, हफ्ते भर में दिखने लगेगा फर्क!

Ardhachakrasana: बढ़ता वजन और सांस की तकलीफ होगी दूर! बस इस तरह 2 मिनट करें ये योगासन

Glowing Skin Tips: सिर्फ एक गिलास गर्म पानी और ये 3 चीजें, पेट होगा साफ और चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो!

गर्मियों में सूती, लिनन, और खादी जैसे प्राकृतिक कपड़े पहनने चाहिए। सूती कपड़े पसीने को आसानी से सोख लेते हैं और त्वचा को सांस लेने का मौका देते हैं।

लूज़ फिटेड ऑउटफिट करें ट्राई

इस मौसम में ढीले-ढाले और हवादार कपड़े पहनना सबसे अच्छा रहता है, क्योंकि ये शरीर को ठंडा रखते हैं और पसीने को जल्दी सूखने में मदद करते हैं। टाइट कपड़े शरीर में हवा के प्रवाह को रोकते हैं, जिससे अधिक गर्मी लग सकती हैं।

लूज डेनिम पहनें

गर्मियों के मौसम में हल्की वॉश वाले डेनिम शॉर्ट्स, स्कर्ट्स या डेनिम जैम्पसूट्स काफी अच्छा ऑप्शन है। इसे आप गर्मियों में स्टाइल कर सकते हैं। ध्यान रखें कि डेनिम बहुत भारी न हो और टाइट फिट से बचें।

गर्मी में इन कपड़ों को पहनने से बचना चाहिए :

सिंथेटिक फैब्रिक

पॉलिएस्टर, नायलॉन, रेयॉन जैसे सिंथेटिक फैब्रिक हवा को पास नहीं होने देते और पसीना सोखने में भी कमजोर होते हैं, जिससे स्किन पर जलन और रैशेज हो सकते हैं। इसलिए गर्मी के मौसम इस तरह के फैब्रिक को अवॉयड करें।

बहुत टाइट कपड़ों से बचें

बहुत टाइट कपड़े स्किन को हवा नहीं लगने देते और पसीने को बंद कर देते हैं। इससे शरीर जल्दी गर्म होता है और स्किन प्रॉब्लम्स की होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए गर्मी में टाइट कपड़ों के बजाए लूज फिट कपड़े पहनें।

सिंपल लुक रखें

गर्मियों के मौसम में मिनिमल लुक में ही रखें। चाहे किसी पार्टी में जाना हो या किसी इवेंट में। अपने लुक के साथ बहुत ज़्यादा एक्सपेरिमेंट न करें। इस मौसम में सिंपल लुक ही सबसे सोबर लगता है।

हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-

लेयरिंग करने से बचें

कई लोग इस मौसम में लेयरिंग करते हैं जो सही नहीं है। इस चिलचिलाती गर्मियों के मौसम में लेयरिंग भूलकर भी न करें। लेयरिंग करने से बहुत ज़्यादा गर्मी लग सकती है और आप तनाव ग्रस्त महसूस कर सकते हैं।

 

What type of clothes should be worn in summer season

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 08, 2025 | 08:45 PM

Topics:  

  • Health Benefit
  • Health Tips
  • summers

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.