चेहरे की झुर्रियां हों, या फिर फीकी पड़ती स्किन, ये फ्रूट जूस त्वचा की नेचुरल रंगत और ताज़गी लौटने की रखते हैं खासियत, जानिए
कोलेजन सिर्फ हेल्दी स्किन के लिए ही नहीं बल्कि बालों और हड्डियों के लिए भी जरूरी है। इसे बढ़ाने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ फ्रूट जूस को शामिल कर सकते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
कोलेजन प्रोडक्शन फ्रूट जूस (सौ.सोशल मीडिया)
Beauty Tips: बढ़ती उम्र के साथ झुर्रियाँ, त्वचा में ढीलापन और बालों का झड़ना आम समस्याएं हैं। लेकिन कम उम्र में ये समस्याएं होने लगे, तो चिंता का विषय बन जाती हैं। अगर, आपकी आंखों के पास, माथे पर या मुंह के आसपास फाइन लाइन्स नजर आने लगी हैं, तो इसका मतलब है कि आपके शरीर में कोलेजन का स्तर धीरे-धीरे घट रहा है।
आपको जानकारी के लिए बता दे कि, कोलेजन हमारे शरीर का एक जरूरी प्रोटीन है, जो त्वचा, बाल, नाखून, जोड़ों और हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कोलेजन का प्रोडक्शन कम होने लगता है, जिससे झुर्रियां, जोड़ों में दर्द और बालों का झड़ना जैसी समस्याएं होने लगती हैं।
हालांकि, बता दें, कोलेजन की कमी आना एक सामान्य उम्र संबंधी प्रक्रिया है, लेकिन हम कुछ हेल्दी फ्रूट जूस को अपनी डाइट में शामिल कर इस प्रक्रिया को धीमा कर सकते हैं। ये जूस न सिर्फ कोलेजन प्रोडक्शन बढ़ाता हैं, बल्कि स्किन को नेचुरल ग्लो और यंग लुक भी देते हैं। आइए जानते हैं कोलेजन प्रोडक्शन फ्रूट जूस के बारे में।
सम्बंधित ख़बरें
Multiple Partners: एक से ज्यादा पार्टनर होने का शरीर और दिमाग पर क्या असर पड़ता है? सद्गुरु से जानिए
Book Lovers Day 2026: जिंदगी और सोच बदलने में मदद कर सकती हैं ये 5 मोटिवेशनल किताबें, जरूर पढ़ें
National Book Lovers Day 2026: किताबें पढ़ने की आदत बदल सकती है जीवन के प्रति नजरिया, जानें 6 बड़े फायदे
रात में भिगोकर सुबह खा लें 2-3 अंजीर, शरीर को मिल सकते हैं ये कमाल के फायदे; चौथा जानकर रह जाएंगे हैरान
कोलेजन प्रोडक्शन फ्रूट जूस
संतरे का जूस
चेहरे की झुर्रियों को दूर करने के लिए विटामिन C से भरपूर संतरे का जूस पीना फायदेमंद हो सकता है। संतरे का जूस कोलेजन प्रोडक्शन को तेज करता है और त्वचा की लचीलापन बनाए रखता है। ये झुर्रियों को कम करता है और स्किन को नेचुरल ग्लो देता है। इसे आप दिन में एक बार, खासतौर पर दोपहर में लें।
गाजर और चुकंदर का जूस
स्किन को नेचुरल ग्लो और यंग लुक पाने के लिए गाजर और चुकंदर का जूस भी पी सकते हैं। गाजर और चुकंदर का जूस में विटामिन A, C, E और आयरन भरपूर होता है, जो स्किन को अंदर से रिपेयर करता है। गाजर त्वचा की ऊपरी परत की मरम्मत करता है जबकि चुकंदर खून साफ करता है। इसे सुबह नाश्ते से पहले या वर्कआउट के बाद लें।
एलोवेरा और आंवला जूस
आपको बता दें, स्किन के लिए एलोवेरा और आंवला जूस भी किसी वरदान से कम नहीं है। बता दें, एलोवेरा त्वचा को हाइड्रेट रखता है और आंवला विटामिन C का पॉवरहाउस भी है। ये दोनों मिलकर स्किन सेल्स को रीजेनेरेट करते हैं और कोलेजन लेवल को मेंटेन रखते हैं।
कीवी और स्ट्रॉबेरी जूस
चेहरे की झुर्रियों को दूर करने के लिए कीवी और स्ट्रॉबेरी जूस पीना भी बड़ा कारगर माना जाता हैं। ये दोनों फल विटामिन C, एंटीऑक्सिडेंट और जिंक से भरपूर होते हैं। ये त्वचा को फर्म बनाते हैं, झुर्रियों को कम करते हैं और स्किन को यंग लुक देते हैं। इसे स्नैक टाइम पर या शाम को हल्की भूख में लें।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
अनार का जूस
अनार का जूस भी स्किन के लिए बड़ा फायदेमंद होता है। आपको बता दें, अनार में पॉलीफेनॉल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है, जो फ्री रेडिकल्स से लड़कर त्वचा को जवान बनाए रखते हैं। यह कोलेजन को टूटने से रोकता है और नई कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। इसके लिए आप रोज सुबह खाली पेट एक गिलास अनार का जूस पीएं।
