होली के रंगे कपड़ों को ऐसे करें साफ (सौ,सोशल मीडिया)
HOli Hacks: आज देशभर में होली का त्योहार मनाया जा रहा है इस मौके में हर कोई आपस में मिलकर होली का त्योहार मनाते है। रंगों से सारा जहां सराबोर हो जाता है तो वहीं सफेद कपड़ों पर लगा परेशानी बढ़ा देता है। कई बार दोस्त आपके अच्छे कपड़ों पर भी रंग डाल देते हैं। कई बार तो घर से किसी काम के लिए निकलते ही लोग रंग डाल देते हैं। इससे अच्छे और महंगे कपड़े भी खराब हो जाते हैं। होली में कपड़ों पर रंग लगाने के वैसे तो कई तरीके है लेकिन यहां पर होली के मौके पर आप रंग छुड़ाने के लिए और भी तरीके अपना सकते है।
कपड़ों में लगे दाग को हटाने के लिए आप आसान विधि के साथ क्लीनर तैयार कर सकते है जो इस प्रकार है-
नींबू
विनेगर
नमक
एंटासिड
वॉशिंग पाउडर
यहां पर होली के रंगों से सने कपड़ों में क्लीनर बनाने के लिए आप दाग साफ करने के लिए पानी में आपको सबसे पहले नींबू काटकर डालना है।घोल में विनेगर और नमक भी मिला लें। इसके बाद,इसमें वॉशिंग पाउडर और एक इनो मिला लें। अब इस घोल को अपने कपड़ों की क्वांटिटी के हिसाब से पानी में मिला लें। इसे एक बर्तन में डालकर गरम कर लें। पानी में उबाल आने तक इसे पकाएं। इसके बाद इस घोल में उबाल आ जाए, तब उसमें अपने गंदे कपड़े डाल दें। इसे किसी लकड़ी की मदद से पानी में दबाते रहें। इसमें कपड़ों को एक उबाल आने तक भिगोकर रखें। धीरे-धीरे आप देखेंगे कि आपके कपड़ों का रंग बदला नजर आ रहा है। अब इसे गरम पानी में 10 मिनट रखें। इसके बाद, इसे नॉर्मल पानी की मदद से क्लीन करें। इसे तब तक साफ करें,जब तक कपड़ों से रंगों के दाग ना निकल जाए।
इसके अलावा आप अन्य तरीकों में नींबू का रस और बेकिंग सोडा का घोल दाग वाली जगह पर लगाएं और इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें।