विश्व शौचालय दिवस (सौ. सोशल मीडिया)
Habits Related To Toilet: भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का सही तरह से ख्याल रख नहीं पाते है। काम का बोझ और व्यस्त जीवनशैली में खाने का कोई समय नहीं होता है इस वजह से सारा शेड्यूल बिगड़ जाता है। कई लोग बिगड़े शेड्यूल की वजह से सही समय पर शौच नहीं जा पाते है जो कई बड़ी बीमारियों का संकेत देता है। टॉयलेट से जुड़ी जानकारियों और सतर्कता बरतने के लिए हर साल विश्व शौचालय दिवस (World Toilet Day) 19 नवंबर को मनाया जाता है।
इस खास दिन को मनाने का उद्देश्य दरअसल यह होता है कि, लोगों के जीवन में शौचालय और स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूकता लाना और अच्छी आदतों को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाने से है।
आप बड़ी बीमारियों के खतरे से बचना चाहते है तो आपको टॉयलेट से जुड़ी इन गलत आदतों को अपनाने से बचना चाहिए।
1- कई लोग खाना खाने के तुरंत बाद ही टॉयलेट चले जाते है। यह आदत सेहत के लिए सही नहीं होती है। इस आदत की वजह से दुबले-पतले लोगों को कमजोरी या थकान की समस्या हो सकती है। ऐसे लोगों को टॉयलेट से जुड़ी इन खराब आदतों को जल्द सुधारना चाहिए।
2- कई बार टॉयलेट आती है और हम ऐसी स्थिति में होते है कि, टॉयलेट नहीं जा पाते है। ट्रेन में अक्सर हाइजीन की समस्या होने की वजह से टॉयलेट का इस्तेमाल नहीं कर पाते है और फिर टॉयलेट रोकने से सेहत को खतरा हो सकता है। कब्ज की समस्या के अलावा कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है। यह भी ध्यान रखें कि टॉयलेट से आने के बाद अच्छे से अपने हाथों को धोएं।
3- कई लोग मानते है कि, टॉयलेट जाने से पहले चाय पीना बेहतर होता है। इससे पेट साफ हो जाता है लेकिन ऐसा सोचना बिल्कुल गलत है। सुबह के समय शरीर में एसिड की मात्रा काफी ज्यादा होती है। ऐसे में चाय शरीर में एसिड बढ़ा देता है, जिससे शरीर का तापमान बढ़ा जाता है और पेट तक खराब हो जाता है।
ये भी पढ़ें- रोजाना खाएं सिर्फ एक सेब, चमकदार त्वचा, तेज दिमाग और हेल्दी हार्ट का पाएं तोहफा
4-आपको अपने घर का शौचालय साफ रखना चाहिए। कई लोग हफ्तों टॉयलेट की सफाई नहीं करते है और गंदगी में ही इस्तेमाल करते है। शौचालय में तंबाकू थूकने की आदत भी सही नहीं होती है। अगर आपका टॉयलेट गंदा रहेगा तो कई बीमारियां खींची चली आती है।
5- कई लोगों का एक बार में पेट साफ नहीं हो पाता है वे बार-बार टॉयलेट के चक्कर काटता है।टॉयलेट से जुड़ी यह आदत भी सेहत के लिए काफी हानिकारक साबित हो सकती है।