-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Valentine Week Started From Today Know What Is The Story Of Rose Day Read Interesting Things Related To It
आज से शुरू हुआ Valentine Week, जानें Rose Day की क्या है कहानी, पढ़ें इससे जुड़ी दिलचस्प बातें
- Written By: वैष्णवी वंजारी

नई दिल्ली: आज से प्यार भरा सप्ताह शुरू होने जा रहा है, जी हां आज रोज डे (Rose Day) से वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) की शुरुआत हो रही है। हम सब जानते की इस सप्ताह को पुरे दुनिया में बहुत अच्छे से मनाया जाता है। आज रोज डे है, इस दिन लोग अपने पार्टनर को रोज देकर प्यार का इजहार करते हैं। ये सप्ताह हर प्यार करने वालों के लिए बेहद खास होता है। जी हां कपल्स को पूरे साल वैलेंटाइन वीक का इंतजार रहता है। बता दें कि वैलेंटाइन वीक 7 फरवरी से शुरू होता है और 14 फरवरी तक चलता है।
हर साल 7 फरवरी को रोज डे मनाया जाता है। रोज डे (Rose Day 2022) के कुछ दिन पहले से ही मार्केट में लाल, पीले, सफेद और गुलाबी रंग के गुलाब मिलने लगते हैं। रोज डे का दिन अपने प्यार का इजहार करने के लिए काफी अच्छा माना जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं आखिर रोज डे क्यों मनाया जाता है। और इसके पीछे की कहानी क्या है, आइए जानते है इस दिवस के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी…
जानें क्यों मनाया जाता है रोज डे
हर साल 7 फरवरी को रोज डे के दिन लोग उन लोगों से अपने प्यार का इजहार करते हैं जिन्हें वह पसंद करते हैं। इस दिन लोग सामने वाले को रोज देकर लोग अपनी फीलिंग्स का इजहार करते हैं, और उन्हें प्रति अपना प्यार बयां करते है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या है रोज डे का इतिहास (Rose Day History)
आपको बता दें कि गुलाब के फूल को अपनी फीलिंग्स एक्सप्रेस करने का प्रतीक माना जाता है। माना जाता है कि मुगल बेगम नूरजहां को लाल गुलाब बहुत अधिक पसंद था। इस बारे में ऐसा भी कहा जाता है कि नूरजहां के दिल को खुश करने के लिए उनके पति रोज टन के हिसाब से ताजे गुलाब उनके महल भिजवाया करते थे।
इसके अलावा एक और मान्यता के मुताबिक, महारानी विक्टोरिया के समय में लोगों ने अपनी फीलिंग्स को एक्सप्रेस करने के लिए गुलाब के फूल को आदान-प्रदान करने की परंपरा की शुरुआत की थी। माना जाता है कि विक्टोरियन और रोमन भी अपने प्यार का इजहार गुलाब से ही करते थे। तब से लेकर आज तक लोग गुलाब के जरिये अपने प्यार का इजहार करते है।
हर गुलाब का अलग मतलब
आपको बता दें कि गुलाब के अलग-अलग रंगों का मतलब अलग होता है। ऐसे में रोज डे के दिन किसी को गुलाब देते समय इस बात का पता होना जरूरी है कि आप जो गुलाब सामने वाले को दे रहे हैं उसका क्या मतलब होता है। ऐसे में आइए हम जानते हैं कि किस रंग के गुलाब का होता है क्या मतलब
लाल गुलाब (Red Rose)

लाल गुलाब प्यार, पैशन और इमोशन्स से जुड़ा हुआ माना जाता है। लाल गुलाब की ये खासियत होती है कि इसे देकर आप सामने वाले को एहसास दिलाते हैं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं।
पिंक गुलाब (Pink Rose)

वैलेंटाइन डे सिर्फ कपल्स के लिए ही नहीं होता। इसे आप अपने माता-पिता के साथ भी मना सकते हैं। ऐसे में रोज डे के दिन आप उन्हें पिंक गुलाब दे सकते हैं। किसी को धन्यवाद कहने के लिए पिंक गुलाब दिया जाता है।
पीला गुलाब (Yellow Rose)

पीला गुलाब दोस्ती का प्रतीक माना जाता है। अगर आप अपने दोस्तों को यह बताना चाहते हैं कि आप उनसे प्यार करते हैं तो आप उन्हें पीला गुलाब दे सकते हैं। पीला रंग खुशी और गुड हेल्थ का भी प्रतीक है।
ऑरेंज गुलाब (Orange Rose)

गुलाब का यह रंग जुनून का प्रतीक होता है। यह उत्साह, इच्छा को दर्शाता है। कपल्स अपने प्यार में जोश और उत्साह लाने के प्रतीक के लिए ऑरेंज गुलाब दे सकते हैं।
सफेद गुलाब (White Rose)

सफेद गुलाब तब दिया जाता है जब आपकी किसी से बहुत ज्यादा लड़ाई हुई हो लेकिन अब आप सब कुछ भूलकर एक नए तरीके से अपने रिश्ते की शुरुआत करना चाहते हैं। इसके अलावा सफेद गुलाब शांति का प्रतीक भी माना जाता है।
Valentine week started from today know what is the story of rose day read interesting things related to it
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी; महिला ने दिया बच्चे को जन्म, आगरा कैंट पर मेडिकल टीम ने संभाली जिम्मेदारी
Aug 04, 2026 | 08:25 PMMPESB Patwari Vacancy 2026: दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 200 पटवारी पदों पर भर्ती, 4 अगस्त से आवेदन शुरू
Aug 04, 2026 | 08:20 PMमध्य प्रदेश के राशन कार्डधारियों के लिए बड़ी खबर; अगस्त और सितंबर का राशन 31 अगस्त तक मिलेगा एकमुश्त
Aug 04, 2026 | 08:12 PMकॉल ड्रॉप से हैं परेशान? TRAI ने लॉन्च किया नया MyCall App, अब एक क्लिक में करें शिकायत और दें कॉल की रेटिंग
Aug 04, 2026 | 08:03 PMMMRDA मेट्रो नेटवर्क का नया कीर्तिमान, 30 करोड़ का आंकड़ा पार, रोजाना सफर कर रहे 2.79 लाख यात्री
Aug 04, 2026 | 07:55 PMविधानसभा के मानसून सत्र में गरजे मुख्यमंत्री योगी, बोले- 25 करोड़ जनता के हितों से खिलवाड़ कर रहा विपक्ष
Aug 04, 2026 | 07:46 PMविदेशों में छिपे भगोड़ों पर मोदी सरकार का एक्शन! 36 देशों से 274 अपराधी लाए गए भारत, हजारों करोड़ जब्त
Aug 04, 2026 | 07:37 PMवीडियो गैलरी

PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM














