Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

24 अप्रैल से वैशाख माह का आरंभ, जानें इस माह किन वस्तुओं के दान-धर्म से जीवन के कष्ट होंगे दूर

धार्मिक मान्यता है कि वैशाख माह में स्नान, दान, जप, तप इत्यादि करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन की सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Apr 10, 2025 | 01:50 PM

वैशाख माह 2024 (Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

सीमा कुमारी

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: सनातन धर्म में ‘वैशाख माह’ (Vaishakh Month 2024) का बड़ा महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, नववर्ष का दूसरा महीना वैशाख होता है। इस साल 2024 वैशाख मास (Vaishakh Month 2024) जो 24 अप्रैल से शुरू हो रहा है 22-23 मई तक रहेगा। ज्योतिष- शास्त्र के अनुसार, इस माह में जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यता है कि वैशाख माह में स्नान, दान, जप, तप इत्यादि करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन की सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। ऐसे में आइए जानिए इस बार वैशाख माह कब से शुरू हो रहा है और इसके महत्व के बारे में।

तिथि

पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 24 अप्रैल को सुबह 05 बजकर 18 से मिनट से होगी और इसका समापन 25 अप्रैल को सुबह 06 बजकर 46 मिनट पर होगा। वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि का सूर्योदय 24 अप्रैल बुधवार को होगा। इसी दिन से वैशाख माह की शुरुआत होगी और इसका समापन 23 मई को होगा।

वैशाख माह का महत्व

स्कंद पुराण के अनुसार, वैशाख माह सभी महीनों से श्रेष्ठ माना जाता है। इसके समान कोई दूसरा महीना नहीं है। इस माह को ‘पुण्यार्जन मास’ कहा जाता है। कहा जाता है कि वैशाख के महीने में सभी देवी और देवता का वास जल में होता है। भगवान विष्णु ने सभी देवी और देवताओं को ऐसा करने के लिए कहा था।

इन वस्तुओं का दान करना माना जाता है शुभ

1- ज्योतिषियों के अनुसार, तिल जल में प्रवाहित करने से लाभ मिलेगा। इसके अलावा आम का भी दान कर सकते हैं। मान्यता है कि, ऐसा करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है।

2- वैशाख माह में सत्तू का भी दान कर सकते हैं। क्योंकि, सत्तू का संबंध ग्रहों के राजा सूर्य और गुरुदेव बृहस्पति से माना गया है। वैशाख में सत्तू का दान करने से सूर्य और गुरुदेव बृहस्पति की स्थिति मजबूत होती है।

3-धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वैशाख माह में जल का दान करना सबसे बड़ा दान माना जाता है। कहते हैं कि वैशाख माह में जो भी व्यक्ति जल का दान करेगा, उसे कई तीर्थों के करने के पुण्य के समान फल प्राप्त होता है। स्कंद पुराण में जल दान के महत्व को श्रेष्ठ बताया गया है।

4-ज्योतिष धर्म गुरु की मानें तो, वैशाख माह में जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति के सभी संकट दूर होते हैं और उसकी मनोकामनाएं पूरी होती है। विष्णु पूजा में तुलसी के पत्ते का उपयोग जरूर करें। इस माह में सूर्योदय से पहले स्नान करें, फिर विष्णु पूजा, दान, जप और तप करें, इससे सुख-समृद्धि प्राप्त होगी।

5- कहते है, जो व्यक्ति वैशाख के महीने में राहगीरों को जल पिलाता है, उनके लिए प्याऊ लगाता है, पशु-पक्षियों के लिए दाने की व्यवस्था करता है, उसके जीवन में सुख और समृद्धि आती है।

Vaishakh month is starting from 24th april

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 21, 2024 | 07:34 AM

Topics:  

  • Lord Vishnu
  • Vaishakh Month

सम्बंधित ख़बरें

1

मार्गशीर्ष अमावस्या पर इन स्थानों में दीपक जलाने से खुल सकते है भाग्य के दरवाजे

2

मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन तुलसी पूजा का महत्व जानिए, इस तेल का ही दीया जलाएं

3

मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन इन उपायों से जीवन के कष्टों से मिलेगी मुक्ति, जानिए क्यों अति विशेष है यह

4

बुधवार को है ‘मार्गशीर्ष अमावस्या’, जानिए पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त, कर लें विधिवत पितरों का तर्पण

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.