चेहरे की खुबसूरती बढ़ाने के लिए करें मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल, दाग-धब्बे और मुहांसे होंगे गायब

Multani Mitti Face Pack: चेहरे पर दाग-धब्बे व मुहांसों से छुटकारा पाने के लिए मुल्तानी मिट्टी फायदेमंद है। जानें इसे लगाने का तरीका, फायदे और स्किन ग्लो बढ़ाने के उपाय।
चेहरे पर लगाएं मुल्तानी मिट्टी
चेहरे पर लगाएं मुल्तानी मिट्टी (सौ. डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Benefits of Multani Mitti: बदलते मौसम और धूप-धूल की वजह से चेहरे पर बुरा असर नजर आने लगता है। जहां पर त्वचा पर ऑयली या ड्राई स्किन होने की वजह से त्वचा से जुड़ी समस्याएं शुरु हो जाती है। चेहरे की देखभाल के लिए हम केमिकल वाले प्रॉडक्ट का इस्तेमाल कर लेते है जो रंगत दिलाने की बजाय साइड इफेक्ट्स देती है। ऐसे में आयुर्वेद में ऐसी कई चीजें है जो त्वचा को रंगत देने का काम करती है। हम बात कर रहे है आयुर्वेद की जान मुल्तानी मिट्टी की।

चेहरे की खूबसूरती बढ़ाती है मुल्तानी मिट्टी

आयुर्वेद में मुल्तानी मिट्टी को मृत्तिका कहा जाता है और इसकी तासीर बहुत ठंडी होती है। चेहरे की खूबसूरती के लिए वैसे तो कई मिट्टियों का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें लाल मिट्टी, पीली मिट्टी और सफेद मिट्टी, लेकिन चेहरे के सौंदर्य को बढ़ाने के लिए मुल्तानी मिट्टी को सबसे पहले रखा गया है। इसमें त्वचा से तेल और गंदगी को बाहर निकालने व रोगों से लड़ने की शक्ति होती है और इसमें मौजूद रोगनाशक तत्व मुहांसे को कम करते हैं। आप कुछ चीजों को मिट्टी में मिलाकर त्वचा पर लगा सकते है।

इन तरीकों से करें मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल

  1. बदलते मौसम के साथ चेहरे पर बदलाव नजर आते है। अगर आपके चेहरे पर बहुत ज्यादा मुहांसे हैं तो मुल्तानी मिट्टी को नीम के पाउडर और गुलाब जल के साथ मिलाकर पेस्ट बनाकर हफ्ते में दो बार लगाना चाहिए। इस नुस्खे से धीरे-धीरे मुंहासे कम होने लगते हैं और दाग भी कम होते हैं।
  2. कई लोगों की त्वचा पर तेल अधिक नजर आता है। यहां पर ऑयली स्किन की वजह से चेहरे पर एक्ने की समस्या परेशान कर रही है तो इसके लिए मुल्तानी मिट्टी को चंदन पाउडर और खीरे के रस के साथ मिलाकर लगाएं। इससे चेहरे का ऑयल कम होगा और चेहरे पर ग्लो भी आएगा।
  3. गर्मियों में सनबर्न की समस्या को कंट्रोल में लाने के लिए यह समस्या आप इस नुस्खे को अपना सकते है। इसके लिए टमाटर का रस और एलोवेरा जल को मुल्तानी मिट्टी के साथ मिलाकर लगाना चाहिए। इससे स्किन को ठंडक मिलती है और सनबर्न से होने वाली जलन भी कम होगी।
  4.  उम्र के साथ बढ़ती झुर्रियों पर विराम लगाने के लिए यह नुस्खा कारगर होता है। आंवला पाउडर और गुलाब जल को मुल्तानी मिट्टी के साथ मिलाकर लगाना चाहिए। इससे त्वचा में कसाव आता है और स्किन में नई चमक आ जाती है।

ध्यान रखें हकि मुल्तानी मिट्टी को हफ्ते में दो बार ही लगाएं और उससे ज्यादा इस्तेमाल न करें। यह नुकसानदायक हो सकता है। मुल्तानी मिट्टी का पैक लगाने के बाद हमेशा चेहरे पर मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं, वरना रूखी त्वचा की शिकायत हो सकती है। इसके साथ ही चेहरे से जुड़े योग भी कर सकते हैं।

आईएएनएस के अनुसार

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com