-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Use Coconut Oil For Glowing Skin And Beautiful Hair Its Properties Will Surprise You 2
दमकती त्वचा और सुंदर बालों के लिए इस्तेमाल करें नारियल तेल का उपयोग, हैरान कर देंगे इसके गुण
- Written By: सीमा कुमारी
ग्लोइंग स्किन और खूबसूरत बालों के लिए भी नारियल का तेल लगाना काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, फैटी एसिड, एंटी इंफ्लेमेटरी, विटामिन-E जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो त्वचा और बालों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। खासकर जिन लोगों को स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम्स होती है उन्हें केमिकल वाले कॉस्मेटिक क्रीम की जगह नारियल तेल लगाने की सलाह दी जाती है।

नारियल का तेल (सौ.सोशल मीडिया)
ग्लोइंग स्किन भला किसे नहीं पसंद, इसके लिए कई लोग महंगी क्रीम लगाते हैं तो वहीं कुछ लोग नारियल तेल का भी इस्तेमाल करते हैं। नारियल का तेल त्वचा और बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
इसमें एंटीऑक्सीडेंट, फैटी एसिड, एंटी इंफ्लेमटरी, विटामिन-E जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो त्वचा और बालों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। खासकर जिन लोगों को स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम्स होती है उन्हें केमिकल वाले कॉस्मेटिक क्रीम की जगह नारियल तेल लगाने की सलाह दी जाती है। तो ऐसे में आइए जान लेते हैं, नारियल तेल स्किन और बालों के लिए कैसे फायदेमंद साबित हो सकता सकता है।
जानिए कैसे मिलेगा फायदा
स्किन को करता है मॉइस्चराइज़
सम्बंधित ख़बरें
लॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
बेलपत्र नहीं… इस शिव मंदिर में भोलेनाथ को चढ़ता है जिंदा केकड़ा, आखिर क्या है सदियों पुरानी रहस्यमयी परंपरा
बिना जुर्म जेल में बिताए 22 साल…सुप्रीम कोर्ट ने जताई कड़ी आपत्ति, ओडिशा हाई कोर्ट को लगाई फटकार
मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के साथ कल सीधा संवाद करेंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत; NMACC में तैयारी पूरी
ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, नारियल तेल त्वचा के लिए प्राकृतिक मॉइस्चराइजर के रूप में काम करता है। जिन लोगों को ड्राई स्किन की समस्या है, वो नारियल तेल से स्किन पर मसाज कर सकते हैं, इससे स्किन सॉफ्ट रहती है।
एंटी एजिंग गुण
नारियल तेल में एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं। रोजाना इसके इस्तेमाल से आप जल्द ही झुर्रियों से छुटकारा पा सकते हैं। दरअसल, कुछ महिलाएं रोज मेकअप लगाना पसंद करती हैं जिसके वजह से उनकी स्किन जल्दी खराब हो जाती है। इस स्थिति में आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही आप मेकअप हटाने के लिए भी नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
बालों का करता है कंडीशनिंग
नारियल का तेल न केवल आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज़ करता है, बल्कि यह आपके बालों भी स्मूदी टच देता है। अपने स्कैल्प पर नारियल तेल से मालिश करें, इसे रात भर के लिए छोड़ दें, अगले दिन अपना बाल धो लें ।
मेकअप हटाने के लिए
नारियल तेल का इस्तेमाल मेकअप हटाने के लिए कर सकते हैं। इससे स्किन को कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगा और नेचुरल तरीके से मेकअप हटाने में मदद मिलेगी। इसके लिए कॉटन बॉल को नारियल तेल में डूबोएं, इसे आंखों और चेहरे पर लगाएं, कुछ देर बाद चेहरे को पोंछ लें, अब फेस वॉश से धो लें।
हेयर फॉल से पाएं निजात
एक्सपर्ट्स की मानें तो, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और फैटी एसिड से भरपूर नारियल का तेल स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाने का काम करता है, जिससे आपके बाल जड़ से मजबूत होने लगते हैं और हेयर फॉल कम हो जाता है।
नारियल का तेल बालों की बेहतर ग्रोथ में भी असरदार साबित होता हैं। हेयर केयर में नारियल का तेल पोषक तत्वों की कमी पूरी करके बालों को हेल्दी बनाने का काम करता हैं। जिससे बाल तेजी से बढ़ने शुरू हो जाते हैं।
Use coconut oil for glowing skin and beautiful hair its properties will surprise you 2
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
Aug 05, 2026 | 10:59 PMबेलपत्र नहीं… इस शिव मंदिर में भोलेनाथ को चढ़ता है जिंदा केकड़ा, आखिर क्या है सदियों पुरानी रहस्यमयी परंपरा
Aug 05, 2026 | 10:47 PMबिना जुर्म जेल में बिताए 22 साल…सुप्रीम कोर्ट ने जताई कड़ी आपत्ति, ओडिशा हाई कोर्ट को लगाई फटकार
Aug 05, 2026 | 10:46 PMमुंबई में Gen Z और Gen Alpha के साथ कल सीधा संवाद करेंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत; NMACC में तैयारी पूरी
Aug 05, 2026 | 10:45 PMउज्जैन के इस मंदिर में 15 नहीं बल्कि 11 अगस्त को मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस; जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी
Aug 05, 2026 | 10:35 PMप्रयागराज में राहुल गांधी के गूंज कार्यक्रम की जगह पर छिड़ा घमासान, ट्रस्ट ने रद्द की कार्यक्रम की अनुमति
Aug 05, 2026 | 10:24 PMकब तक आपके हाथों में आएंगे प्लास्टिक के नोट? RBI गवर्नर ने 10-20 रुपये के पॉलिमर नोट पर दिया बड़ा अपडेट
Aug 05, 2026 | 10:22 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM










