होली का लेना हो मजा और त्वचा को नुकसान भी न पहुंचे, इसके लिए ये नुस्खे आजमाएं
- Written By: दीपिका पाल
चेहरे का रखें ऐसे ख्याल (डिजाइन फोटो)
सीमा कुमारी
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: बस कुछ ही दिनों में होली का त्योहार (Holi 2024) आने वाला है। हर कोई इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस बार सोमवार 25 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा। बच्चे हो या बड़े होली के त्योहार का सभी लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं।
कैसा त्योहार है होली
होली एक ऐसा त्योहार जिसमे लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे को गुलाल लगाते हैं। होली में खेले जाने वाले रंगों में हानिकारक केमिकल्स होते हैं, जो स्किन को बुरी तरह नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके कारण स्किन पर रेडनेस, जलन, खुजली, ड्राइनेस और पिंपल्स जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन होली खेलने से पहले आप अपनी स्किन पर कुछ चीजें लगाकर इसे बचा सकती हैं। तो आइए जानें इस बारे में-
सम्बंधित ख़बरें
Holi 2026: रंगों से चेहरे पर हो रही है जलन और खुजली? भूलकर भी न लगाएं ये चीजें, तुरंत करें ये काम
Holi 2026: बिना डरे खेलें जी भर के होली! अपनाएं ये 5 आसान तरीके जो रखेंगे आपको सेफ और हेल्दी
क्या आपकी होली की तैयारी है पूरी? घर से निकलने से पहले ये 3 चीजें चेक कर लें, वरना पड़ेगा पछताना!
Holi 2026: रंगों की एलर्जी छीन न ले चेहरे की खूबसूरती! सेंसिटिव स्किन की देखभाल के लिए अपनाएं ये टिप्स
इन टिप्स से करें चेहरे का बचाव
1- ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, होली खेलने से पहले आप त्वचा पर पेट्रोलियम जेली भी लगा सकते हैं। इससे होली का रंग आसानी से निकल जाएगा। इसके साथ ही, यह स्किन को ड्राई होने से भी बचाएगी।
2- होली खेलने से पहले से आप अपने चेहरे पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। इससे आपके चेहरे पर एक प्रोटेक्शन लेयर बन जाएगी। इसके साथ ही, त्वचा पर होली के रंगों से नुकसान भी नहीं पहुंचेगा। साथ ही, स्किन हाइड्रेट रहती है। इसके अलावा, आप स्किन पर सनस्क्रीन लगाएं। इसके चलते धूप से बचाव होता है और टैनिंग की समस्या भी नहीं होती है।
3- अगर आप होली खेलने जा रहे हैं, तो इससे पहले अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। इससे रंगों के चलते त्वचा को नुकसान नहीं होता है। इसके साथ ही ये स्किन को मॉइस्चराइज करता है। आप चेहरे पर एलोवेरा जेल की एक परत लगा सकते है। इसके अलावा,आप कोकोनट ऑयल भी लगा सकते हैं।
