सेंसिटिव स्किन (सौ. फ्रीपिक) 
लाइफस्टाइल

Holi 2026: रंगों की एलर्जी छीन न ले चेहरे की खूबसूरती! सेंसिटिव स्किन की देखभाल के लिए अपनाएं ये टिप्स

Sensitive Skin Hacks: होली के रंग जहां खुशियां लाते हैं वहीं सेंसिटिव स्किन वालों के लिए एलर्जी, रैशेज और खुजली की समस्या भी बढ़ा सकते हैं। ऐसे में कुछ आसान तरीकों को अपनाकर स्किन का ख्याल रखें।

प्रीति शर्मा

Holi Skin Care: होली का हुड़दंग शुरू होने वाला है लेकिन सेंसिटिव स्किन वालों के लिए यह त्योहार थोड़ा चिंताजनक हो सकता है। बाजार में मिलने वाले पक्के रंगों से चेहरे पर लालिमा और खुजली होना आम है। अगर आप भी इस डर से होली नहीं खेलते तो ये खास स्किन केयर टिप्स आपके लिए ही हैं।

होली 2026 की खुशियां आपके चेहरे की रौनक न छीन लें इसके लिए थोड़ी सावधानी जरूरी है। खासकर उन लोगों के लिए जिनकी स्किन सेंसिटिव है। केमिकल और सिंथेटिक रंगों के संपर्क में आते ही ऐसी स्किन पर रिएक्शन होने लगता है। लेकिन कुछ प्री-होली और पोस्ट-होली स्टेप्स अपनाकर आप बेफिक्र होकर रंगों का मजा ले सकते हैं।

ऑयलिंग है जरूरी

होली खेलने से कम से कम 20 मिनट पहले चेहरे और पूरे शरीर पर नारियल, बादाम या जैतून के तेल की एक मोटी परत लगाएं। तेल त्वचा के ऊपर एक प्रोटेक्टिव लेयर बना देता है जिससे रंग सीधे पोर्स के अंदर नहीं जा पाते। इससे बाद में रंग छुड़ाना भी आसान हो जाता है।

सनस्क्रीन को न करें मिस

होली अक्सर धूप में खेली जाती है। रंगों के केमिकल्स और सूरज की यूवी किरणें मिलकर सेंसिटिव स्किन को बुरी तरह जला सकती हैं। इसलिए तेल लगाने के बाद एक अच्छी गुणवत्ता वाला वाटर-रेसिस्टेंट सनस्क्रीन जरूर लगाएं।

क्रीम या पेट्रोलियम जेली

नाक के पास, कानों के पीछे और नाखूनों के आसपास पेट्रोलियम जेली लगाएं। ये वो हिस्से हैं जहाँ रंग सबसे ज्यादा जम जाता है और एलर्जी पैदा करता है। जेली लगाने से रंग त्वचा पर चिपकता नहीं है।

रंग निकालने का सही तरीका

रंग लग जाने पर उसे कभी भी कठोर साबुन या फेस वॉश से न रगड़ें। सेंसिटिव स्किन को बार-बार रगड़ने से घाव हो सकते हैं। इसकी जगह क्लींजिंग मिल्क या दही और बेसन के मिश्रण का उपयोग करें। यदि जलन हो तो तुरंत बर्फ के टुकड़े से सिकाई करें या एलोवेरा जेल लगाएं।

हर्बल रंगों का ही करें चुनाव

कोशिश करें कि केवल फूलों से बने या ऑर्गेनिक गुलाल का ही इस्तेमाल करें। यदि कोई आपके चेहरे पर पक्का रंग लगा दे तो उसे तुरंत ठंडे पानी से धो लें और स्किन को हाइड्रेटेड रखें।

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर