गणतंत्र दिवस 2025 को बनाएं यादगार, अपने हाथों से बनाएं ये ज़ायकेदार तिरंगा डिशेस
यदि आप गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर अपने दोस्तों एवं मेहमानों का दिल खुश करना चाहते हैं, तो आज आपके लिए कुछ डेजर्ट रेसिपी लेकर आए हैं। जिनको आप ट्राई कलर थीम पर बनाकर अपने मेहमानों का वेलकम कर सकती हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
गणतंत्र दिवस स्पेशल टिप्स,(सौ.सोशल मीडिया)
Republic Day Recipes: हर साल 26 जनवरी को पूरे देश में गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया जाता है। ये दिन हमारे संविधान के लागू होने का प्रतीक है और हमें अपने देश की आजादी और लोकतांत्रिक मूल्यों की याद के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
गणतंत्र दिवस पर ज्यादातर लोग छुट्टी का आनंद अपने परिवार और दोस्तों के साथ घर पर बिताना पसंद करते हैं। इस मौके पर टेस्टी खाने की तैयारी करके दिन को और भी यादगार बनाया जा सकता है। अगर, आप भी इस खास दिन पर घर में कुछ टेस्टी और अनोखा बनाना चाहते हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं कुछ आसान और टेस्टी डिशेज लेकर आए हैं। आइए बिना देर किए जानते हैं इन टेस्टी डिशेज के बारे में।
गणतंत्र दिवस पर ट्राई करें ये टेस्टी डिशेज
सम्बंधित ख़बरें
Sawan Fasting Recipes: व्रत में दिनभर एक्टिव रहने के लिए बनाएं ये हाई-एनर्जी फलाहारी डिशेज
बाजार जैसी चटपटी समोसा चाट अब घर पर बनाएं, इस आसान रेसिपी से मिलेगा बिल्कुल ठेले वाला स्वाद
Monsoon Recipe: बारिश के मौसम में मीठा खाने का है मन? घर पर बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर चना दाल का हलवा
No Maida Samosa Recipe: समोसा खाना नहीं छोड़ सकते, तो घर पर बनाएं बिना मैदे का हेल्दी समोसा, नोट करें रेसिपी
तिरंगा सैंडविच
आपको बता दें, गणतंत्र दिवस पर आप तिरंगा सैंडविच ट्राई कर सकते है। देशभक्ति के रंगों से प्रेरित ये सैंडविच बच्चों और बड़ों, सभी को बेहद पसंद आएगा। इसके लिए आपको ब्रेड स्लाइस, पुदीना चटनी, गाजर का पेस्ट, चीज, और मक्खन चाहिए। इन सभी इंग्रीडिएंट्स तो तिरंगे के रंगों की तरह सजाएं और चटनी या सॉस के साथ सर्व करें। और गणतंत्र दिवस का भरपूर आनंद लें।
तिरंगा पुलाव
गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर आप तिरंगा पुलाव भी बना सकते है। रंग-बिरंगा और टेस्टी पुलाव आपके लंच को खास बना सकता है। इसके लिए आपको सामग्री के रूप में बासमती चावल, पालक, गाजर, और मसाले चाहिए।
इसे आप नॉर्मल पुलाओं की तरह ही बनाएं बस इसकी सब्जियां तिरंगे के रंग की होनी चाहिए, जैसे गाजर, पालक और पनीर। इसे बूंदी के रायते के साथ सर्व करें।
तिरंगा इडली
गणतंत्र दिवस के शुभ मौके पर आप तिरंगा इडली भी बना सकते है। तिरंगा इडली बनाने के लिए इसके बेटर में पालक प्यूरी, और गाजर प्यूरी को भी मिक्स करें और फिर इसे स्टीम करें। इसे नारियल चटनी और सांभर के साथ परोसें।
पनीर टिक्का
गणतंत्र दिवस के लिए पनीर टिक्का भी कम महत्व नहीं रखता है। पनीर टिक्का हर भारतीय की पसंदीदा डिश है। जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको पनीर, दही, मसाले, और शिमला मिर्च की जरूरत है।
फूड रेसिपी से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें-
सबसे पहले पनीर को क्यूब में कट कर लें और इसमें दही के साथ मसाले मिलाकर इसे मैरिनेट कर दे। इसके बाद इसे तवे पर सेंकें और तंदूरी फ्लेवर देने के लिए इसके बीच में एक कटोरी रख कर इसे कोयले का धुआं दें।
