होली का मतलब सिर्फ सफेद कुर्ता-पायजामा नहीं रह गया है। साल 2026 की होली पार्टियों में इंडो-वेस्टर्न का बोलबाला रहने वाला है। अगर आप रंगों के इस त्योहार में फैशन और स्टाइल का परफेक्ट बैलेंस चाहती हैं तो ये फ्यूजन आउटफिट्स आपके लिए बेस्ट चॉइस साबित हो सकते हैं। इस साल फैशन की दुनिया में इंडो-वेस्टर्न लुक्स सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहे हैं।
शर्ट के साथ लॉन्ग एथनिक स्कर्ट: यह एक क्लासिक और बेहद आरामदायक लुक है। सफेद शर्ट के साथ वाइब्रेंट या बांधनी प्रिंट की लॉन्ग स्कर्ट आपको एक रॉयल और कूल लुक देगी। अपनी शर्ट के बटन खोलकर नीचे से नॉट बांधें यह आपको एक मॉडर्न वाइब देगा।
डेनिम जैकेट और चिकनकारी कुर्ता: सफेद चिकनकारी कुर्ते के साथ ब्लू डेनिम जैकेट का कॉम्बिनेशन कभी फेल नहीं होता। यह न केवल स्टाइलिश दिखता है बल्कि जैकेट आपको रंगों के सीधे प्रभाव और ठंडे पानी से भी थोड़ी सुरक्षा प्रदान करती है। इसे रफ जींस या लेगिंग्स के साथ पेयर करें।
क्रॉप टॉप और शरारा पैंट्स: अगर आप कुछ एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं तो शरारा पैंट्स के साथ एम्बेलिश्ड या प्रिंटेड क्रॉप टॉप ट्राई करें। इसके ऊपर एक लॉन्ग श्रग पहनना सोने पर सुहागा होगा। यह डांस और मस्ती के लिए भी बहुत कंफर्टेबल रहता है।
धोती पैंट्स के साथ पेप्लम टॉप: धोती पैंट्स इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। इन्हें एक शॉर्ट पेप्लम टॉप या फिटेड कुर्ते के साथ पहनें। यह लुक उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो भीड़ में सबसे अलग और ट्रेंडी दिखना चाहते हैं।
जंपसूट के साथ एथनिक बेल्ट: एक साधारण सॉलिड कलर के जंपसूट को एथनिक मिरर-वर्क वाली बेल्ट या ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी के साथ स्टाइल करें। यह मिनिमम एफर्ट के साथ मैक्सिमम स्टाइल देने वाला आउटफिट है।