ग्लास स्किन पाने का सबसे सस्ता तरीका; बस रोज सुबह पिएं पुदीने का पानी, चेहरे से गायब हो जाएंगे दाग-धब्बे!
Glass Skin Tips: साफ और चमकदार त्वचा पाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स ही जरूरी नहीं होते बल्कि कुछ घरेलू उपाय भी कमाल कर सकते हैं। पुदीने का पानी एक ऐसा आसान और सस्ता तरीका है।
- Written By: प्रीति शर्मा
ग्लास स्किन और पुदीने का पानी (सौ. फ्रीपिक)
Mint Water Benefits for Skin: आजकल की लाइफस्टाइल के चलते अक्सर लोग स्किन केयर के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। चेहरे को बेदाग, ग्लोइंग और साफ रखने के लिए लोग अक्सर महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं जिसमें लाखों रुपए खर्च होते हैं। लेकिन ये ट्रीटमेंट्स कुछ समय के लिए ही असर दिखाते हैं। अगर आप कुछ स्थायी समाधान देख रहे हैं तो बाहरी खूबसूरती के साथ आंतरिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना जरूरी है।
हर महिला चाहती है कि उसकी स्किन ग्लास की तरह चमकदार और बेदाग बनी रहे। इसके लिए हम आपको एक ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं जो स्किन के साथ-साथ आपके शरीर को भी फायदा पहुंचाएगा। दरअसल हम बात कर रहे हैं गर्मियों के समय हर घर में मिलने वाले पुदीना की। इसका इस्तेमाल स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है और चेहरे पर कुदरती निखार लाता है।
ग्लास स्किन के लिए घरेलू उपाय
अक्सर हम चावल, बेसन, हल्दी और कॉफी जैसे घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं लेकिन पुदीना त्वचा के लिए सबसे प्रभावी औषधियों में से एक माना जाता है। गर्मियों के मौसम में शरीर में पानी की कमी होने लगती है जिससे त्वचा बेजान और डल दिखने लगती है। पुदीना एक नेचुरल कूलिंग एजेंट के रूप में काम करता है जो न केवल शरीर को अंदरूनी ठंडक पहुंचाता है बल्कि त्वचा को हाइड्रेटेड रखकर उसे तरोताजा बनाए रखने में भी मदद करता है।
सम्बंधित ख़बरें
Edible Flowers: गुलाब के अलावा इन फूलों को खाया भी जा सकता है, इनके फायदे जान आप भी शुरू कर देंगे खाना
Bael Benefits : स्किन ग्लो और बेहतर डाइजेशन चाहिए? आज से शुरू करें बेल का सेवन
Rice Water Benefits: रोजाना 1 गिलास चावल का पानी पीने से क्या होगा? फायदे पढ़कर तो देखिए, तुरंत शुरू कर देंगे
Pregnancy Care: प्रेग्नेंसी के दौरान लगाएं ध्यान, जच्चा और बच्चा दोनों के लिए फायदेमंद
शरीर को करे डिटॉक्स
पुदीने में एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ-साथ विटामिन A और विटामिन C जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये तत्व त्वचा की कोशिकाओं को रिपेयर करने और उसे स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
रोजाना पुदीने का पानी पीने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह आपके शरीर को डिटॉक्स करता है। शरीर के भीतर जमा टॉक्सिन्स यानी गंदगी ही अक्सर मुंहासे, पिंपल्स और डल स्किन का मुख्य कारण होते हैं। जब पुदीने का पानी इन हानिकारक तत्वों को बाहर निकाल देता है तो त्वचा अपने आप साफ और चमकदार होने लगती है। ग्लास स्किन पाने का यह सबसे बेहतर तरीका माना जाता है।
यह भी पढ़ें:- सिर्फ 5 मिनट में तैयार करें आंवले का जूस, चेहरे पर आएगा गजब का निखार और बीमारियां रहेंगी कोसों दूर!
ऑयली स्किन और डाइजेशन
अगर आप ऑयली स्किन और बार-बार होने वाले पिंपल्स से परेशान हैं तो पुदीने का पानी आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है। यह शरीर में ऑयल प्रोडक्शन को बैलेंस करने में मदद करता है जिससे चेहरे पर अतिरिक्त तेल कम होता है और पोर्स साफ होते हैं। इसके अलावा पुदीना पाचन तंत्र यानी डाइजेशन को भी बेहतर बनाता है। आयुर्वेद और विज्ञान दोनों मानते हैं कि साफ पेट का सीधा संबंध चमकती त्वचा से है। जब आपका पाचन सही रहता है तो चेहरे पर एक स्वाभाविक चमक दिखाई देती है।
कैसे बनाएं पुदीने का पानी
इस ड्रिंक को बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आपको रातभर एक गिलास पानी में 8 से 10 ताजी पुदीने की पत्तियां भिगोकर रखनी होंगी। अगली सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन करें। बेहतर परिणाम के लिए आप इन पत्तियों को चबाकर भी खा सकते हैं। यदि आपको सादा पानी पसंद नहीं है तो आप इसमें स्वाद और बेहतर स्वास्थ्य के लिए नींबू की कुछ बूंदें और शहद भी मिला सकते हैं जो आपकी गट हेल्थ के लिए भी बेहतरीन है।
सावधानी है जरूरी
हालांकि पुदीना स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। किसी भी चीज की अति नुकसानदायक हो सकती है। यदि आपको किसी प्रकार की एलर्जी या कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या है तो इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
