

Top Travel Places India 2025: साल 2025 के ट्रैवल ट्रेंड्स में बड़ा और चौंकाने वाला बदलाव देखने को मिला। पिछले साल टॉप लिस्ट में छाए रहने वाले घरेलू डेस्टिनेशन जैसे मनाली, जयपुर और गोवा इस बार पूरी तरह से गूगल रैंकिंग से बाहर हैं। यहां तक की बाली, मलेशिया, कजाकिस्तान और पिछले साल नंबर 1 पर रहा अजरबैजान भी इस साल सर्च लिस्ट में जगह नहीं बना पाया।
2025 के शुरुआती महीनों में भारतीयों की यात्रा पसंद में काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिला। वीजा नियमों में बदलाव, सांस्कृतिक आयोजन, बजट फ्रेंडली ऑप्शन, आध्यात्मिक ट्रेंड ने मिलकर इन जगहों को ट्रैवल सर्च में टॉप बनाए रखा।