रामायण से जुड़े मुख्य स्थानों के करें दर्शन, ये किफायती टूर पैकेज बिल्कुल न करें मिस

IRCTC Srilanka Tour Package: श्रीलंका में रामायण से जुड़े धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी के खास टूर पैकेज का लाभ ले सकते हैं। जिसमें आपको सभी सुविधाएं मिलेंगी।
रामायण से जुड़े मुख्य स्थानों के करें दर्शन, ये किफायती बिल्कुल न करें मिस
श्रीलंका टूर पैकेज (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी अक्सर यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लेकर आती है। इस बार आईआरसीटीसी के जरिए आप रामायण काल से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण स्थानों के दर्शन कर सकते हैं। परिवार के साथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक जगहों को एक्सप्लोर करने का शौक रखते हैं तो यह टूर पैकेज एकदम परफेक्ट रहेगा।

आईआरसीटीसी समय-समय पर अलग-अलग पैकेज लॉन्च करता है। ऐसे ही एक शानदार टूर पैकेज के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसमें आपको आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चीजों  को देखने का मौका मिलेगा। इस पैकेज के तहत रामायण से जुड़ी लंका के प्रमुख स्थलों को घूमने का अवसर मिलेगा। इस टूर पैकेज में आपको विदेश की सैर करना का भी मौका मिलेगा। इस टूर पैकेज की खासियत जानने के बाद आप इसे मिस नहीं करना चाहेंगे।

हिंदू पौराणिक कथाओं में लंका, रामायण और महाभारत जैसे महाकाव्यों में वर्णित राक्षसराज रावण की द्वीपीय दुर्ग राजधानी को दिया गया नाम है। यह दुर्ग त्रिकूट पर्वत नामक तीन पर्वत चोटियों के बीच एक पठार पर स्थित था।

कितने दिनों का है टूर पैकेज

भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी द्वारा लॉन्च किए गए इस टूर पैकेज का नाम श्री रामायण यात्रा श्रीलंका है। जिसके जरिए पांच दिन और छह रातों का सफर करने का मौका मिलेगा। इस किफायती और सुविधाजनक टूर पैकेज से श्रीलंका की कई जगहों के दर्शन कर पाएंगे। जैसे दांबुला, नुवारा, एलिया, कैंडी, कोलंबो आदि।

कितना आएगा खर्च

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत 24 अक्टूबर को दिल्ली से होगी। दिल्ली से आपको हवाई जहाज के जरिए श्रीलंका की राजधानी कोलंबो ले जाया जाएगा। अगर आप इस टूर पैकेज में अकेले सफर करते हैं तो इसका किराया 96000 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं दो लोगों के साथ में सफर करने पर यह किराया 72700 रुपए है। अगर आप तीन लोगों के ग्रुप में यात्रा करते हैं तो सिर्फ 72000 रुपए खर्च होगा।

इसके अलावा 5 से 11 साल तक के बच्चे को ले जाने पर 53500 रुपए किराया देना होगा। वहीं, 2 से 11 साल के बच्चे का किराया 49500 रुपए तय किया गया है। इस टूर पैकेज से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com