क्रिसमस पर IRCTC के इस इंटरनेशनल टूर पैकेज से करें सैर, मिलेगी तमाम सुविधाएं

IRCTC Tour package 2025: क्रिसमस के खास मौके पर आईआरसीटीसी एक इंटरनेशनल टूर पैकेज लेकर आया है। जिसमें आपको रहने से लेकर खाने पीने तक की सुविधा मिलेगी।
क्रिसमस पर IRCTC का इस इंटरनेशनल टूर पैकेज से करें सैर, मिलेगा तमाम सुविधाएं
आईआरसीटीसी टूर पैकेज (सौ. फ्रीपिक)
Published on
Updated on

Christmas Tour Package: दिसंबर की 25 तारीख को हर साल क्रिसमस का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस समय स्कूलों, कॉलेज और ऑफिस में भी छुट्टियां मिल जाती हैं। ऐसे में परिवार या दोस्तों के साथ एक मजेदार ट्रिप की प्लान करना तो बनता है। साल का अंत यूं ही घर पर बैठकर बिताने से अच्छा है कि कुछ नई यादों को बुना जाए। इसके लिए आईआरसीटीसी ने इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च किया है।

भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने इस बार क्रिसमस के मौके को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस टूर पैकेज का नाम क्रिसमस स्पेशल मिस्टिकल नेपाल विद गाला डिनर एक्स मुंबई है। इसके टूर पैकेज के जरिए आपको नेपाल की प्रमुख जगहों को देखने का मौका मिल रहा है। इस पैकेज में आपको गाला डिनर की पूरी व्यवस्था भी मिलेगी।

कब होगी टूर पैकेज की शुरुआत

आईआरसीटीसी के इस खास टूर पैकेज की शुरुआत क्रिसमस से दो दिन पहले यानी 23 दिसंबर 2025 को मुंबई से फ्लाइट के जरिए काठमांडू के लिए होगी। इस टूर पैकेज में 6 दिन और 5 रात तक रहने की व्यवस्था है। होटल में जाने से पहले रास्ते में बौद्धनाथ स्तूप के दर्शन करवाए जाएंगे। इसके बाद काठमांडू में रात को आराम करने के बाद कई जगहों पर जाने का मौका मिलेगा।

इन जगहों पर मिलेगा घूमने का मौका

इसके जरिए आप नेपाल का पशुपतिनाथ मंदिर, दरबार स्क्वायर, तिब्बती शरणार्थी केंद्र, स्वयंभूमि स्तूप के दर्शन कर सकते हैं। इस टूर पैकेज में आपको कई जगहों पर घूमाया जाएगा। साथ ही रहने की अच्छी व्यवस्था मिलेगी। इस टूर पैकेज में ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक का खर्च पैकेज में शामिल है। जिसके लिए अलग से खर्च करने की जरूरत नहीं होगी। साथ ही तीन स्टार होटल में रुकने की व्यवस्था भी की गई है।

कितना होगा टूर पैकेज का किराया

किराए की बात करें को आईआरसीटीसी के इस खास टूर पैकेज में सिंगल व्यक्ति का खर्च 59400 रुपए होगा। वहीं डबल शेयरिंग पर यह किराया 51400 और ट्रिपल शेयरिंग करने पर यह किराया 50100 रुपए होगा। वहीं, 4 से 10 साल के बच्चे अगर जाते हैं तो उनका किराया 45600 रुपए तय किया गया है।  इस टूर पैकेज से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट कर सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com