Romantic Getaway: पार्टनर के साथ बिताने हैं सुकून के पल? महाराष्ट्र की ये 6 जगहें रोमांस के लिए हैं परफेक्ट

Romantic Places in Maharashtra: वैलेंटाइन डे हो या वीकेंड महाराष्ट्र में कई ऐसी रोमांटिक जगहें हैं जो कपल्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं हैं। यहां की हसीन वादियां आपके ट्रिप को यादगार बना देंगी।
Romantic Getaway Places in Maharashtra
हाराष्ट्र की खूबसूरत वादियों में साथ समय बिताता कपल (सौ. एआई)
Published on
Updated on

Couple Travel Destinations: भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर अगर आप अपने पार्टनर के साथ कुछ खास पल बिताना चाहते हैं तो महाराष्ट्र के ये डेस्टिनेशन्स बेहतरीन विकल्प हैं। समुद्र के किनारों से लेकर पहाड़ों की धुंध तक ये 6 जगहें आपके रिश्तों में रोमांस की नई ताजगी भर देंगी।

जब बात रोमांटिक ट्रिप की आती है तो अक्सर लोगों के दिमाग में शिमला या मनाली का नाम आता है। लेकिन अगर आप महाराष्ट्र में हैं तो आपको दूर जाने की जरूरत नहीं है। महाराष्ट्र की भौगोलिक विविधता इसे कपल्स के लिए स्वर्ग बनाती है। यहां हमने 6 ऐसी चुनिंदा जगहों की लिस्ट तैयार की है जहां की फिजाओं में ही प्यार घुला है।

लोनावला और खंडाला

मुंबई और पुणे के करीब स्थित यह जुड़वां हिल स्टेशन कपल्स की पहली पसंद है। मानसून के दौरान यहाँ की हरियाली और झरने देखते ही बनते हैं। टाइगर पॉइंट पर डूबते सूरज को देखना और हाथ में हाथ डालकर बादलों के बीच चलना एक जादुई अनुभव होता है।

महाबलेश्वर

स्ट्रॉबेरी के बागानों और शानदार व्यू पॉइंट्स के लिए मशहूर महाबलेश्वर रोमांस के लिए मशहूर है। वेन्ना लेक में बोटिंग करना हो या विल्सन पॉइंट से सूर्योदय देखना हो यहां का नजारा साल भर पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। महाराष्ट्र ट्रिप के लिए ये जगह एकदम बेस्ट है।

अलीबाग

अगर आपको समुद्र और सुकून पसंद है तो अलीबाग सबसे बेस्ट है। यहां के शांत बीच और पुराने किले एक रोमांटिक बैकड्रॉप तैयार करते हैं। पार्टनर के साथ बीच पर कैंडल लाइट डिनर आपके ट्रिप को खास बना सकता है।

अलीबाग (सौ. फ्रीपिक)
अलीबाग (सौ. फ्रीपिक)

इगतपुरी

इगतपुरी उन कपल्स के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है जो प्रकृति के करीब रहना चाहते हैं। यहां पर विपश्यना केंद्र की शांति और कलसुबाई शिखर का नजारा मन को मोह लेगा। फॉग सिटी के नाम से मशहूर यह जगह फोटोग्राफी के लिए बेस्ट है।

लवासा

इटली के पोर्टोफिनो शहर की तर्ज पर बसा लवासा एक प्लान्ड सिटी है। यहां की कलरफुल बिल्डिंग और लेक-फ्रंट वॉक आपको विदेश जैसा अहसास कराएंगे। शाम के समय यहाँ की सड़कों पर घूमना बेहद रोमांटिक होता है।

पंचगनी

पांच पहाड़ियों के बीच बसे इस हिल स्टेशन की हवा में एक अलग ही ताजगी है। यहां का टेबल लैंड और पारसी पॉइंट से दिखने वाली कृष्णा नदी की घाटी का नजारा किसी का भी दिन बना सकता है।

ये सभी जगहें न केवल खूबसूरत हैं बल्कि यहां तक पहुंचना भी बेहद आसान है। अगर आप इस महीने किसी ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं तो इनमें से कोई भी जगह चुनकर अपने पार्टनर को एक खूबसूरत सरप्राइज दे सकते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com