महाराष्ट्र के इस शहर की खूबसूरती देख भूल जाएंगे परेशानियां, स्वर्ग से कम नहीं है ये जगह

महाराष्ट्र भारत के खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां के प्राकृतिक सौंदर्य का नजारा किसी स्वर्ग से कम नहीं है। अगर आप इस राज्य में घूमने का मन बना रहे हैं, तो यहां के एक खूबसूरत शहर सांगली का दीदार करना न भूलें।
महाराष्ट्र के इस शहर की खूबसूरती देख भूल जाएंगे परेशानियां, स्वर्ग से कम नहीं है ये जगह
महाराष्ट्र सांगली (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sangli Tourist Places: महाराष्ट्र भारत के खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां के प्राकृतिक सौंदर्य का नजारा किसी स्वर्ग से कम नहीं है। अगर आप इस राज्य में घूमने का मन बना रहे हैं, तो यहां के एक खूबसूरत शहर का दीदार करना न भूलें। इस जगह का नाम है सांगली। महाराष्ट्र का सांगली सबसे ज्यादा उपजाऊ इलाकों में से एक है। इस शहर की खूबसूरती आपको दीवाना बना देगी। इस जगह की हल्दी का बाजार पूरे भारत में फेमस है। चारों तरफ हरियाली से भरा यह शहर महाराष्ट्र की खूबसूरती में चार चांद लगाता है।

आज हम आपको महाराष्ट्र की इस खूबसूरत जगह सांगली के बारे में बताएंगे। इस शहर के आसपास बहुत सी शानदार और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं जहां पर आप वीकेंड का मजा लेने के लिए आ सकते हैं।

सिद्धेवाडी वॉटरफॉल

सांगली की सबसे खूबसूरत जगह सिद्धेवाडी वाटरफॉल का नजारा देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इस जगह को कई लोग सांगली वॉटरफॉल के नाम से भी जानते हैं। यह करीब 50 फीट ऊंचाई से जमीन पर गिरता है। इसके आसपास का नजारा देखने के लिए सैलानियों की भीड़ लगती है। इस जगह पर कई लोग ट्रैकिंग और हाईकिंग का लुत्फ लेने भी पहुंचते हैं। मानसून के समय वॉटरफॉल की खूबसूरती देखने का मजा ही कुछ और है। हालांकि आप इस समय भी यहां घूमने के लिए आ सकते हैं।

बाहुबली हिल मंदिर

सांगली में स्तिथ बाहुबली मंदिर एक प्रसिद्ध जैन स्थल है। इस जगह को लोग बहुत ही पवित्र मानते हैं। इस मंदिर में संत बाहुबली की 28 फीट ऊंची मूर्ति स्थित है। जिसे देखने के लिए महाराष्ट्र के हर जगह से लोग आते हैं। इस जगह पर जाने के लिए आपको करीब 400 सीढ़ियां चढ़नी पड़ेंगी। पहाड़ की चोटी पर मौजूद इस जगह पर घूमने लोगों को काफी पसंद है। इसके आसपास का नजारा भी बहुत ही शानदार होता है।

कृष्णा नदी

सांगली के किनारे स्थित कृष्णा नदी को देखने के लिए लोग आते हैं। यह महाराष्ट्र के लिए जल स्त्रोत का काम करती है। भीड़भाड़ वाले इलाके से दूर यह जगह सुकून भरे पल बिताने के लिए बहुत ही अच्छी है। नदी के किनारों पर आपको हरियाली और ठंडी हवाएं बहुत ही अलग अहसास कराती है। इस जगह पर आप मछली पकड़ने का भी आनंद ले सकते हैं।

दंडोबा हिल्स और फॉरेस्ट प्रिजर्व

सांगली के पास घूमने के लिए यह बहुत ही मनमोहक जगह है। यह फॉरेस्ट लगभग 28 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। इस जगह पर हरियाली, पेड़ पौधे और खूबसूरत नजारे ट्रिप को यादगार बनाने के लिए काफी है। इस जगह को घूमने के लिए आप भी आ सकते हैं। इसके अलावा आप सांगली फोर्ट भी घूमने के लिए जा सकते हैं। इसका निर्माण 19वीं शताब्दी में श्रीमंत अप्पासाहेब पटवर्धन प्रथम ने करवाया था। यहां पर लोग पिकनिक मनाने के लिए भी आते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com