Travel Beauty Kit: सफर में काम आएंगी ये 8 चीजें, बैग में ज्यादा जगह भी नहीं लेंगी

Beauty Essentials For Women: सफर में भी स्किन और बाल को फ्रेश रखना है, तो इसके लिए पूरा मेकअप बैग ले जाने की जरूरत नहीं। ट्रैवल ब्यूटी किट में रखें ये 8 जरूरी चीजें।
Travel beauty kit 8 essential things.
ट्रैवल ब्यूटी किटफोटो.सोशल मीडिया

Travel Beauty Essentials: सफर के दौरान मौसम बदलने, धूप, धूल, एसी और नींद पूरी न होने की वजह से चेहरे और बालों पर थकान नजर आने लगती है। इससे छुटकारा पाने के लिए पूरा मेकअप बैग साथ ले जाने की जरूरत नहीं है।

कुछ जरूरी स्किनकेयर और हेयरकेयर प्रोडक्ट्स आपके ट्रैवल ब्यूटी किट को पूरा कर सकते हैं। अगर आप ट्रैवल पर निकल रही हैं, तो बैग में ये 8 चीजें जरूर रखें।

1. सनस्क्रीन

Travel beauty kit
ट्रैवल ब्यूटी किटफोटो.सोशल मीडिया

ट्रैवल के दौरान सन एक्सपोजर अधिक होता है, इसलिए सनस्क्रीन सबसे जरूरी चीजों में से एक है। अपने स्किन टाइप के अनुसार अच्छी सन प्रोटेक्शन वाला सनस्क्रीन रखें और लंबे समय तक बाहर रहने पर जरूरत के अनुसार दोबारा लगाएं। मार्केट में क्रीम, स्प्रे और पिल्स के फॉर्म में सनस्क्रीन उपलब्ध हैं।

2. छोटा मॉइस्चराइजर

Travel beauty kit
ट्रैवल ब्यूटी किटफोटो.सोशल मीडिया

सफर के दौरान एसी, धूप और मौसम में बदलाव से त्वचा रूखी या खिंची हुई महसूस हो सकती है। इसलिए बैग में छोटा मॉइस्चराइजर रखें। अपनी स्किन टाइप के अनुसार, ट्रैवल साइज पैक कैरी करें।

3. फेस वॉशफोटो.सोशल मीडिया

Travel beauty kit
ट्रैवल ब्यूटी किटफोटो.सोशल मीडिया

धूल, पसीना और अतिरिक्त ऑयल हटाने के लिए अपना फेस वॉश जरूर कैरी करें। ट्रैवल के लिए छोटा पैक ज्यादा सुविधाजनक रहेगा। नया प्रोडक्ट सफर के बीच इस्तेमाल करने के बजाय वही रखें जो आपकी त्वचा को पहले से सूट करता हो।

Travel beauty kit 8 essential things.
World Tourism Day: 27 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है? जानें इसकी शुरुआत और इतिहास की पूरी कहानी

4. लिप बाम

Travel beauty kit
ट्रैवल ब्यूटी किटफोटो.सोशल मीडिया

लंबे सफर, ठंडी हवा और एसी की वजह से होंठ सूखने लगते हैं। एक छोटा लिप बाम हमेशा पर्स में रखें। अगर आप दिन में बाहर रहती हैं तो एसपीएफ वाला लिप बाम चुनें।

5. फेस मिस्ट या थर्मल वॉटर

Travel beauty kit
ट्रैवल ब्यूटी किटफोटो.सोशल मीडिया

चेहरा थका हुआ महसूस हो तो हल्का फेस मिस्ट फ्रेशनेस का एहसास दे सकता है। इसे मेकअप के ऊपर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

6. कंघी और हेयर सीरम

Travel beauty kit
ट्रैवल ब्यूटी किटफोटो.सोशल मीडिया

सफर में बाल उलझना और फ्रिजी होना आम बात है। इसलिए छोटी कंघी या फोल्डिंग ब्रश के साथ अपना हेयर सीरम रखें। थोड़ी मात्रा में सीरम लगाने से बालों को व्यवस्थित रखने में मदद मिलती है।

7. वेट वाइप्स और टिश्यू

Travel beauty kit
ट्रैवल ब्यूटी किटफोटो.सोशल मीडिया

हर जगह पानी से चेहरा धोना संभव नहीं होता। ऐसे में वेट वाइप्स और टिश्यू काम आते हैं। चेहरे के लिए इस्तेमाल करने से पहले देखें कि वाइप्स आपकी स्किन को सूट करें। टिश्यू में तेज खुशबू या ऐसे तत्व न हों जिनसे आपकी त्वचा में इरिटेशन हो।

Travel beauty kit 8 essential things.
World Tourism Day: पहली Solo Trip को बनाना है यादगार? निकलने से पहले इन 8 बातों का रखें ध्यान

8. मेकअप बेस और काजल

Travel beauty kit
ट्रैवल ब्यूटी किटफोटो.सोशल मीडिया

अगर आप ट्रैवल के दौरान हल्का मेकअप करना पसंद करती हैं, तो पूरा मेकअप किट ले जाने की जरूरत नहीं। एक छोटा बेस या कंसीलर और काजल जैसी जरूरी चीजें रखें। इससे कम समय में फ्रेश लुक तैयार किया जा सकता है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com