World Tourism Day: पहली Solo Trip को बनाना है यादगार? निकलने से पहले इन 8 बातों का रखें ध्यान

Tourism Day: पहली बार अकेले घूमने के एक्साइटमेंट के साथ, थोड़ी तैयारी भी जरूर कर लें। होटल बुकिंग से लेकर डॉक्युमेंट, पैसे और इमरजेंसी नंबर तक इन 8 बातों का रखें ध्यान।
First solo trip women 8 travel tips.
सोलो ट्रैवलिंगफोटो.सोशल मीडिया
Updated on: 
Solo Travelling Tips
पहली सोलो ट्रिप के लिए बहुत ज्यादा दूर या बिल्कुल अनजान जगह चुनने के बजाय ऐसी जगह चुनें, जहां पहुंचना आसान हो और जरूरी सुविधाएं आसपास मिल जाएं।फोटो.सोशल मीडिया
Solo Travelling Tips
कहां जाना है, कैसे पहुंचना है, कहां रुकना है और आसपास क्या देखना है- इन चीजों की पहले से जानकारी रखें और लिस्ट बनाएं। पूरा प्लान मिनट-दर-मिनट बनाना जरूरी नहीं, लेकिन जरूरी रास्तों की जानकारी जरूर होनी चाहिए।फोटो.सोशल मीडिया
Solo Travelling Tips
रुकने की जगह चुनते समय सिर्फ कम कीमत न देखें। लोकेशन, रिव्यू, चेक-इन टाइम और आसपास की सुविधाओं की जानकारी जरूर लें। पहली सोलो ट्रिप में सुरक्षित लोकेशन को प्राथमिकता दें।फोटो.सोशल मीडिया
Solo Travelling Tips
आईडी, टिकट, होटल बुकिंग और जरूरी कॉन्टैक्ट की डिजिटल कॉपी फोन में रखें। जरूरत पड़ने पर आसानी से इस्तेमाल करने के लिए कुछ जरूरी जानकारी ऑफलाइन भी जरूर रखें।फोटो.सोशल मीडिया
Solo Travelling Tips
फोन की बैटरी खत्म होने से बचने के लिए पावर बैंक साथ रखें। सिर्फ ऑनलाइन पेमेंट पर निर्भर न रहें, कुछ जरूरी कैश और एक पैरलल पेमेंट ऑप्शन भी रखें।फोटो.सोशल मीडिया
Solo Travelling Tips
जिस जगह पर जा रही हैं, वहां के लोकल ट्रांसपोर्टेशन, टैक्सी और जरूरी नियमों की पहले से जानकारी रखें। देर रात अनजान जगहों पर अकेले जाने से बचना ही समझदारी है।फोटो.सोशल मीडिया
Solo Travelling Tips
लोकल पुलिस, होटल, परिवार और जरूरत के दूसरे जरूरी नंबर फोन में सेव रखें। फोन में नेटवर्क न होने की स्थिति के लिए जरूरी जानकारी पहले से जान लें।फोटो.सोशल मीडिया
Solo Travelling Tips
पहली सोलो ट्रिप आपको आत्मविश्वास और आजादी का नया अनुभव देगी। बस थोड़ी तैयारी और सतर्कता के साथ निकलें। फोटो.सोशल मीडिया

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com