Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज है फाल्गुन का दूसरा ‘शनि प्रदोष’, महादेव शिव के आशीष के लिए इस तिथि को इस मुहूर्त में करें पूजा

  • By navabharat
Updated On: Mar 04, 2023 | 07:00 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: फाल्गुन मास का अंतिम प्रदोष व्रत यानी ‘शनि प्रदोष व्रत’ (Shani Pradosh Vrat) आज यानी 4 मार्च 2023, शनिवार के दिन रखा जाएगा। सनातन धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। इस विशेष दिन पर भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना करने से साधक को विशेष लाभ मिलता है और उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। मान्यता है कि इस दिन सूर्यास्त के बाद भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है, इसलिए इसे प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है। आइए जानें प्रदोष व्रत की तिथि, मुहूर्त और महत्व

 तिथि

फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष में आने वाला प्रदोष व्रत 4 मार्च 2023, शनिवार को है। ये शनि प्रदोष व्रत होगा। फाल्गुन का ये दूसरा ‘शनि प्रदोष व्रत’ है। इससे पहले महाशिवरात्रि के दिन शनि प्रदोष व्रत का संयोग बना था। ‘शनि प्रदोष व्रत’ के प्रभाव से साधक को शिव और शनि देव दोनों का आशीर्वाद मिलता है। पुत्र प्राप्ति के लिए कामना के लिए शनि प्रदोष व्रत शुभ फलदायी माना गया है।

शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की शनि त्रयोदशी तिथि 4 मार्च 2023, शुक्रवार के दिन प्रात: 11 बजकर 43 से प्रारंभ होकर 5 फरवरी 2023 को दोपहर 2 बजकर 7 बजे समाप्त होगी। प्रदोष व्रत में शिव पूजा शाम के समय की जाती है, इसलिए ‘शनि प्रदोष व्रत’ 4 मार्च को मान्य होगा।

शनि प्रदोष व्रत पूजा मुहूर्त –

शाम 6 बजकर 23 मिनट – रात 8 बजकर 50 (4 मार्च 2023)

धार्मिक महत्व

 धर्म-ग्रंथ एवं वेद-पुराणों में बताया गया है कि भगवान शिव अपने भक्तों से जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। उन्हें प्रसन्न करने के लिए प्रदोष व्रत का दिन अत्यंत लाभकारी माना जाता है। मान्यता है कि शनि प्रदोष व्रत के दिन पूजा-पाठ करने से और व्रत का पालन करने से साधक के सभी पाप दूर हो जाते हैं। साथ ही कई प्रकार के ग्रह दोष भी समाप्त हो जाते हैं। इस दिन विधिवत भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा करने से धन-धान्य एवं सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

Today is the second shani pradosh of phalgun for the blessings of mahadev shiva worship on this date in this muhurta

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 04, 2023 | 07:00 AM

Topics:  

  • Mahadev Shiva

सम्बंधित ख़बरें

1

शिवलिंग के सामने तीन बार ताली क्यों बजाते हैं भक्त? जानें पौराणिक कारण और आध्यात्मिक महत्व

2

एशिया का सबसे ऊंचा शिव धाम, जहाँ पत्थरों से आती है डमरू की अद्भुत ध्वनि

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.