Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज है श्रावण ‘अधिक मास’ की शिवरात्रि, कई विशेष योग में होगी भोलेनाथ की पूजा, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Aug 14, 2023 | 08:48 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: सावन माह की दूसरी शिवरात्रि इस बार आज यानी14 अगस्त, सोमवार को रखा जाएगा। अधिक मास (Adhik Maas Shivratri 2023 Date) का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना गया है, लेकिन इस बार सावन में अधिक मास लगने के कारण शिव भक्तों के लिए भी यह महीना बहुत खास हो जाता है। ऐसे में सभी भक्तों को इस महीने में लगने वाली शिवरात्रि का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है।

सावन अधिक मास की शिवरात्रि के दिन ‘सर्वार्थ सिद्धि’ समेत दो शुभ योग बनेंगे और उस दिन पुनर्वसु तथा पुष्य नक्षत्र होंगे। शिव भक्तों के लिए सावन की शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। इस साल अधिक मास के कारण सावन में दो शिवरात्रि हैं। आइए जानें सावन अधिक मास की शिवरात्रि कब है, शिव पूजा मुहूर्त क्या है। और, सावन अधिक मास की शिवरात्रि पर कौन से योग बनेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

Adhik Maas 2026 :कब से शुरू हो रहा है ‘अधिक मास’? नहीं होंगे विवाह और गृहकार्य जैसे मांगलिक कार्य, जानिए डिटेल

Kalashtami Upay: कालाष्टमी पर चुपचाप कर लें खास उपाय, शनि-राहु-केतु ग्रहदोष से मिलेगा छुटकारा!

9 या 10 अप्रैल, किस दिन बैसाख कालाष्टमी? यहां जानिए सही तिथि और इस पूजा की महिमा

वैशाख में किस दिन है शिवरात्रि? नोट कीजिए सटीक तिथि और मुहूर्त

तिथि

पंचांग के अनुसार, सावन अधिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 14 अगस्त दिन सोमवार को सुबह 10 बजकर 25 मिनट से शुरू होगी और यह तिथि 15 अगस्त मंगलवार को दोपहर 12 बजकर 42 मिनट तक मान्य रहेगी। शिव पूजा मुहूर्त के आधार पर सावन अधिक मास की शिवरात्रि 14 अगस्त सोमवार को मनाई जाएगी। इस दिन सावन का सोमवार व्रत भी होगा।

पूजा मुहूर्त

14 अगस्त को सावन अधिक मास की शिवरात्रि के दिन शिव पूजा का मुहूर्त रात 12 बजकर 2 मिनट से देर रात 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। यह शिवरात्रि की निशिता पूजा मुहूर्त है। वैसे शिवरात्रि को सूर्योदय के साथ ही पूजा पाठ प्रारंभ हो जाता है।  

सावन अधिक मास की शिवरात्रि पर बनेंगे 2 शुभ योग

इस साल सावन अधिक मास की शिवरात्रि के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और सिद्धि योग बन रहे है। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 11 बजकर 7 मिनट से प्रारंभ होगा, जो अगले दिन 15 अगस्त को सुबह 5 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए कार्य सफल होते हैं, ऐसी धार्मिक मान्यता है।

महिमा

चूंकि इस बार ‘अधिक मास’ सावन के बीच में पड़ा हैं। ऐसे में यह और भी खास हो जाता है। ऐसे में अधिक मास के दौरान पड़ने वाली शिवरात्रि का भी विशेष महत्व हो जाता है। मान्यतानुसार, भोलेनाथ ने समुद्र मंथन के वक्त विष का पान किया था। शिव जी ने विष का पान सावन के मास में किया था। जिसके बाद भोलेनाथ असहज हो गए थे, तभी समस्त देवी-देवताओं ने भोलेनाथ पर जल अर्पित किया था ताकि विष का असर कम हो जाए। जल डालने पर भोलेनाथ के शरीर से विष का असर खत्म हो गया था। ऐसा माना जाता है कि अगर अधिक मास में पड़ने वाली शिवरात्रि के दिन शिवजी पर जल अर्पित करें, तो आपके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। इसके साथ ही साथ आपके जीवन में सुख समृद्धि का आगमन होता है।

Today is shivratri of shravan adhik maas bholenath will be worshiped in many special yoga know the auspicious time of worship

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 14, 2023 | 08:48 AM

Topics:  

  • Adhik Maas
  • Lord Shiva

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.