- Hindi News »
- Lifestyle »
- Today Is Pradosh Vrat Of Magh Month Know How And When To Worship With Sincerity For Healthy Life And Child Happiness
आज है माघ महीने का ‘प्रदोष व्रत’, जानें आरोग्य जीवन और संतान सुख के लिए कैसे और कब करें निश्छल भाव से पूजा
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
-सीमा कुमारी
माघ महीने का ‘प्रदोष व्रत’ (Pradosh Vrat) 30 जनवरी, रविवार को है। इस दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। सप्ताह के विभिन्न सात दिन को पड़ने वाले प्रदोष व्रत को अलग-अलग नाम से जाता जाता है। माघ महीने का पहला ‘प्रदोष व्रत’ रविवार को पड़ रहा है। इसलिए यह ‘रवि प्रदोष व्रत’ कहलाएगा।
शास्त्रों और पुराणों में निहित है कि रविवार का ‘प्रदोष व्रत’ करने से आरोग्य जीवन व्यतीत होता है। भगवान शिव के आशीर्वाद से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। नीरोग जीवन प्राप्त होता है और सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। भगवान शिव अपने भक्तों को निराश नहीं करते हैं, उनको प्रसन्न करने के लिए ‘प्रदोष व्रत’ एक अच्छा अवसर है। आइए जानें कब है ‘प्रदोष व्रत’ और पूजा का मुहूर्त (Puja Muhurat) क्या है ?
सम्बंधित ख़बरें
Budh Pradosh Vrat: आज है बुध प्रदोष, प्रदोष काल की इस मुहूर्त में करें पूजा, महिमा जानिए
Budh Pradosh Vrat: आज बुध प्रदोष व्रत शाम की पूजा में भूलकर न करें ये 5 गलतियां, वरना अधूरा रह जाएगा व्रत
Pradosh Vrat Shivling Abhishek: इस प्रदोष व्रत पर इस विधि से करें शिवलिंग का अभिषेक, महादेव भर देंगे झोली!
Budh Pradosh Vrat: बुध प्रदोष व्रत दिलाएगा पैसों की तंगी से छुटकारा! इनकम के बनने लगेंगे शुभ योग
शुभ मुहूर्त
हिंदी पंचांग के अनुसार, माघ माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 29 जनवरी को रात्रि में 8 बजकर 37 मिनट पर शुरु होकर 30 जनवरी को दोपहर में 5 बजकर 28 मिनट पर समाप्त होगी। ‘रवि प्रदोष व्रत’ के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त संध्याकाल में 5 बजकर 59 मिनट से शुरू होकर रात्रि में 8 बजकर 37 मिनट तक है। व्रती संध्याकाल में भगवान शिव जी एवं माता पार्वती की पूजा-उपासना कर सकते हैं।
पूजा-विधि
इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर शिवजी को स्मरण और प्रणाम कर दिन की शुरुआत करें। नित्य कर्मों से निवृत होकर गंगाजल युक्त पानी से स्नान-ध्यान करें। इसके पश्चचात, अंजिल में गंगाजल रख आचमन कर अपने आप को शुद्ध और पवित्र करें। फिर श्वेत और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद सबसे पहले भगवान सूर्य को जल का अर्घ्य दें।
फिर भगवान शिव जी एवं माता पार्वती की पूजा फल, फूल, धूप, दीप, अक्षत, भांग, धतूरा, दूध,दही और पंचामृत से करें। पूजा करते समय शिव चालीसा का पाठ, मंत्रों का जाप अवश्य करें। अंत में आरती अर्चना कर भगवान शिव और माता पार्वती से अन्न, जल और धन की कामना करें। दिनभर उपवास रखें। शाम में आरती अर्चना करें। फिर फलाहार करें। अगले दिन पूजा-पाठ संपन्न कर व्रत खोलें।
प्रदोष व्रत करने से व्यक्ति के दुख दूर होते हैं। असाध्य रोगों से भी छुटकारा मिलता है। शिव-कृपा से संतान सुख भी प्राप्त होता है। सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
Today is pradosh vrat of magh month know how and when to worship with sincerity for healthy life and child happiness
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
US-Iran की जिद का शिकार हुआ भारत! महज 24 घंटे में ही बंद हुआ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, फिर शुरू होगी जंग?
Apr 19, 2026 | 09:08 AMMaharashtra Mantralaya Rules: भीड़ और सुरक्षा पर सरकार का बड़ा फैसला, मंत्रालय में नए कड़े नियम लागू
Apr 19, 2026 | 09:06 AMNashik Heatwave 2026: नासिक बना तंदूर, दोपहर 12 बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा, सूरज का तांडव जारी
Apr 19, 2026 | 08:59 AMHPCL एजेंसी सस्पेंड, 14 हजार उपभोक्ता प्रभावित, नागपुर में गैस संकट; बिना सूचना बढ़ी मुश्किलें
Apr 19, 2026 | 08:57 AMHair Care Tips: गर्मियों में बालों का झड़ना होगा बंद! बस प्याज के रस में मिलाकर लगाएं यह एक चीज
Apr 19, 2026 | 08:51 AMDeloitte Investigation: TCS कांड में डेलॉइट का डोज, अब ग्लोबल जासूस खोलेंगे धर्मांतरण का कच्चा चिट्ठा
Apr 19, 2026 | 08:43 AMPBKS vs LSG: पंजाब किंग्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से, जानें हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी
Apr 19, 2026 | 08:26 AMवीडियो गैलरी

ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM
शर्मनाक! हाथ में सिगरेट, टेबल पर शराब और मास्टर जी जांच रहे बोर्ड की कॉपियां; देखिए VIDEO
Apr 18, 2026 | 10:17 PM
अखिलेश यादव की तारीफ पड़ी भारी? जिस दुकान पर पी थी चाय, वहां ताला लटकाने पहुंची प्रशासन की टीम
Apr 18, 2026 | 10:08 PM
सिर्फ 2 रसगुल्ले खाने पर इतनी बड़ी सजा, ठेकेदार ने बच्चे को डीजल डालकर लगा दी आग, वारदात जान खून खौल उठेगा!
Apr 18, 2026 | 09:58 PM
पटना में SVU ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर किया रेड, आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप
Apr 18, 2026 | 02:11 PM














