- Hindi News »
- Lifestyle »
- Today Is Karthik Purnima Know The Auspicious Time And Method Of Worship
आज है ‘कार्तिक पूर्णिमा’, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
- Written By: मृणाल पाठक

File Photo
-सीमा कुमारी
सनातन हिन्दू धर्म में हर पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। लेकिन, कार्तिक महीने में आने वाली पूर्णिमा का अलग ही महत्व होता है। इस साल कार्तिक महीने की पावन तिथि यानी, पूर्णिमा तिथि 19 नवंबर शुक्रवार को है।
ज्योतिष-शास्त्र के मुताबिक, ‘कार्तिक पूर्णिमा’ (Kartik Purnima) को ‘त्रिपुरारी पूर्णिमा’ (Tripurari Purnima) के नाम से भी जाना जाता है। पूर्णिमा तिथि को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन काशी में देव दिवाली मनाने की भी परंपरा है। नदियों में स्नान-ध्यान के बाद दान-पुण्य की परंपरा है। बड़ी संख्या में गंगा में स्नान करते हैं। कार्तिक पूर्णिमा के दिन इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2021) भी लगने जा रहा है। ऐसे में इसका महत्त्व और भी बढ़ जाता है। आइए जानें ‘कार्तिक पूर्णिमा’ का शुभ-मुहर्त, पूजा-विधि और महिमा
सम्बंधित ख़बरें
देव दीपावली 2025: गंगा घाटों की दिव्य रोशनी में नहाई काशी, पीएम मोदी ने की तस्वीरें साझा
क्यों मनाई जाती है ‘देव दिवाली’, जानिए क्यों त्रिपुरासुर के वध से जुड़ा है इस पर्व का संबंध
जानें देव दीपावली पर कितने दीये जलाना होता है शुभ, भगवान शिव और विष्णु की पूजा की मिलती है कृपा
आज रात काशी की धरती पर उतरेंगे देवता, जानिए बनारस में कैसे मनाई जाती है देव दीपावली
शुभ मुहूर्त
पूर्णिमा तिथि प्रारंभ- 18 नवंबर (गुरुवार) दोपहर 11 बजकर 55 मिनट से
पूर्णिमा तिथि समाप्त- 19 नवंबर (शुक्रवार) दोपहर 02 बजकर 25 मिनट तक
पूजा-विधि
‘कार्तिक पूर्णिमा’ के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें।
अगर संभव हो तो पवित्र नदी में स्नान करके व्रत का संकल्प करें।
लक्ष्मी नारायण के सामने देसी घी का दीपक जलाकर विधि-विधान से पूजा करें।
माना जाता है कि इस दिन सत्यनारायण की कथा करने से भगवान श्री हरि विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
भगवान विष्णु को इस दिन खीर का भोग लगाना चाहिए।
वहीं इस दिन शाम को लक्ष्मी-नारायण की आरती करके तुलसी जी के पास घी का दीपक जलाना चाहिए। इस दिन घर में भी दीपक जलाना चाहिए।
इस दिन हो सके तो गरीबों को दान दें और भूखों को भोजन कराएं।
कार्तिक पूर्णिमा पर क्या करना चाहिए दान ?
इस दिन सभी को अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार दान जरूर करना चाहिए। आप चाहें तो फल, गुड़, अनाज और वस्त्रों का दान कर सकते हैं। वैसे तो शास्त्रों में पूर्णिमा का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित माना गया है। इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी की प्रिय वस्तुओं जैसे अक्षत, नारियल और दूध की मिठाइयों का दान करना सबसे शुभ माना जाता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का वास आपके घर में होता है।
Today is karthik purnima know the auspicious time and method of worship
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब फ्री में मिलेगा ऑफिस जैसा AI, Claude का बड़ा अपडेट, आसानी से होगा काम
Apr 05, 2026 | 03:58 AMAaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM














