Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज है ‘भानु सप्तमी’, भगवान सूर्य की को भोग में यह चढ़ाएं, बढ़ेगी सुख-समृद्धि

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: May 22, 2022 | 11:24 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

-सीमा कुमारी 

हिन्दू धर्म में ‘भानु सप्तमी’ (Bhanu Saptami) का बड़ा महत्व है। इस साल यह तिथि 22 मई यानी आज रविवार को है। ‘भानु सप्तमी’ की पावन तिथि भगवान सूर्यदेव को समर्पित है। प्रत्येक मास की शुक्ल पक्ष पर रविवार को पड़ने वाली सप्तमी को भानु सप्तमी मनाई जाती है। यह ‘सूर्य सप्तमी’ के रूप में भी लोकप्रिय है।

‘भानु सप्तमी’ का सबसे बड़ा महत्व यह है कि इस दिन जो व्यक्ति भगवान सूर्य की पूजा करते हैं उन्हें धन, दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। मान्यताओं के अनुसार, यह माना जाता है कि, भानु सप्तमी का व्रत करने से व्यक्ति को अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। आइए जानें भानु सप्तमी की तिथि, पूजा मुहूर्त और इस दिन क्या करें ?

सम्बंधित ख़बरें

इस दिन है वैशाख माह की भानु सप्तमी, जानिए पूजा का सही मुहूर्त और महत्व

तिथि

पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि का प्रारंभ 21 मई दिन शनिवार को दोपहर 02 बजकर 59 मिनट पर हो रहा है। इस तिथि का समापन अगले दिन 22 मई रविवार को दोपहर 12 बजकर 59 मिनट पर होगा। ऐसे में भानु सप्तमी व्रत 22 मई को रखा जाएगा।

पूजा मुहूर्त

‘भानु सप्तमी’ व्रत के दिन इंद्र योग सुबह से लेकर अगले दिन प्रात: 03:00 बजे तक है और धनिष्ठा नक्षत्र रात 10:47 बजे तक हैं। द्विपुष्कर योग प्रात: 05:27 बजे से लेकर दोपहर 12:59 बजे तक हैं। इंद्र योग, द्विपुष्कर योग और धनिष्ठा नक्षत्र शुभ एवं मांगलिक कार्यों के लिए उत्तम माने गए हैं। इस दिन राहुकाल शाम 05:26 बजे से शाम 07:09 बजे तक है।

ऐसे में आप 22 मई को प्रात: स्नान के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें और सूर्य देव के भानु स्वरूप की पूजा करें। इस दिन आप चाहें तो भानु सप्तमी व्रत भी रख सकते हैं।

पूजा-विधि

  • सर्वप्रथम भक्तों को सूर्योदय से पूर्व गंगा नदी या किसी अन्य नदी में स्नान करना चाहिए।
  • यदि नदी में स्नान करना संभव नहीं है, तो भक्त देवी गंगा के मंत्रों का जाप कर सकते हैं और स्नान के लिए उपयोग किए जाने वाले पानी में उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
  • सूर्य को जल चढ़ाने के लिए तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें लाल चंदन या कुमकुम, लाल फूल, चावल-गेहूं के दानें डालें।
  • जल चढ़ाते समय “ऊं घृणि सूर्याय नम:” मंत्र का जाप करें।  
  • जल चढ़ाने के बाद गायत्री मंत्र और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना भी उचित होगा।
  • इसके उपरांत सूर्य की शुभ किरणों का स्वागत करने के लिए अपने घरों के सामने सुंदर और रंगीन रंगोली बनाएं।  रंगोली के बीच में गाय के गोबर को जलाएं।
  • मिट्टी के बर्तन में दूध उबालें और उसे सूर्य देव की ओर मुख करके रखें। ऐसी मान्यता है कि जब दूध उबलता है तो वह सूर्य तक पहुंचता है।
  • इसके बाद, खीर को सूर्य देवता के भोग के रूप में उन्हें अर्पित करें और फिर इस प्रसाद को सभी को वितरित करें।

महिमा

‘भानु सप्तमी’ उस दिन का प्रतीक माना जाता है जब भगवान सूर्य के आगमन ने सृष्टि को जीवंत कर दिया था। ऐसा माना जाता है कि भगवान सूर्य एक स्वर्ण रथ पर विराजमान हैं। सात घोड़े उनके रथ को खींचते हैं और ये घोड़े सूर्य की सात किरणों को दर्शाते हैं। अरुण भगवान सूर्य का सारथी हैं, जो सूर्य की चिलचिलाती गर्मी से पृथ्वी को बचाने और ढालने के लिए सामने खड़े हैं। भगवान सूर्य सभी प्राणियों के निर्माता हैं । जो व्यक्ति भगवान सूर्य की पूजा करते हैं और भानु सप्तमी का व्रत रखते हैं, उन्हें अच्छे स्वास्थ्य और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

Today is bhanu saptami offer this to lord sun in the enjoyment happiness and prosperity will increase

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 22, 2022 | 11:24 AM

Topics:  

  • Bhanu Saptami

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.