Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bhanu Saptami Upay: आज भानु सप्तमी पर करें ये महा उपाय, बढ़ेगी समृद्धि मिलेगा भाग्य का साथ

Bhanu Saptami Upay 2026: भानु सप्तमी का दिन सूर्य देव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन किए गए उपाय जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता के द्वार खोल सकते है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Jun 07, 2026 | 05:00 AM

भानु सप्तमी (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bhanu Saptami Religious Significance: आज 7 जून 2026 को भानु सप्तमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। सनातन धर्म में सप्तमी तिथि को बहुत ही शुभ बताया गया है, और जब यह रविवार के दिन आती है तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। इसी कारण इसे रवि सप्तमी या विवस्वत सप्तमी भी कहा जाता है।

धार्मिक मान्यता है कि, सूर्यदेव की आराधना करने से व्यक्ति को उत्तम स्वास्थ्य, लंबी आयु और धन-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। इस शुभ अवसर पर किए गए कुछ सरल उपाय जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।

भानु सप्तमी के दिन करें ये उपाय

  • निरोगी काया के लिए

भानु सप्तमी के दिन निरोगी काया के लिए उपाय करना शुभ बताया गया हैं। यदि आप स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना रखते हैं, तो इस दिन भूमि पर बैठकर सूर्यदेव की पूजा करें। चंदन या सुगंधित वस्तुओं से उनका पूजन करें और सच्चे मन से लंबी उम्र की प्रार्थना करें। अगर आप बीमार चल रहे हैं, तो इस दिन अधिक से अधिक समय सूर्य की रोशनी में बिताएं। साथ ही घर में ताजी हवा और धूप आने दें।

सम्बंधित ख़बरें

Adhik mass 2026: 15 जून को समाप्त होगा अधिक मास, उससे पहले कर लें इस जगह की परिक्रमा; मिलेगा विशेष पुण्य

परिवार में सुख कैसे बढ़ेगा? करियर में तरक्की कैसे मिलेगी? निर्जला एकादशी के दिन करें ये 5 चमत्कारी उपाय

Sunderkand Path: सुंदरकांड का पाठ करने से पहले ये बातें नोट कर लीजिए, वरना छोटी सी गलती पड़ेगी बहुत भारी

Financial Growth: घर में इस दिशा में रखें पैसे, अपने आप खिंची आएगी लक्ष्मी, कमी नहीं होगी पैसों की

  • संतान की सुख समृद्धि के लिए उपाय

यदि आप अपने बच्चों की शिक्षा या करियर को लेकर चिंतित हैं, तो इस दिन लाल फूल लेकर सूर्यदेव को अर्पित करें। इसके बाद “ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्याय श्रीं नमः” मंत्र का 11 बार जप करें।

ये भी पढ़ें-परिवार में सुख कैसे बढ़ेगा? करियर में तरक्की कैसे मिलेगी? निर्जला एकादशी के दिन करें ये 5 चमत्कारी उपाय

  • दांपत्य जीवन के लिए उपाय

पति-पत्नी के रिश्ते में प्रेम और अपनापन बनाए रखने के लिए मीठे चावल बनाएं। इन्हें सूर्य की रोशनी में कुछ समय रखने के बाद मंदिर या किसी जरूरतमंद को दान करें।

  • कष्टों से मुक्ति के लिए उपाय

जीवन की परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए गायत्री मंत्र का कम से कम 11 बार जप करें। यह मंत्र मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।

  • भाग्य को मजबूत करने के लिए

एक थाली में पुष्प, गंध और गुड़ रखकर सूर्यदेव को अर्पित करें। फिर उनसे अपनी मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना करें और अंत में प्रसाद ग्रहण करें।

Bhanu saptami upay for prosperity and good luck

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 07, 2026 | 05:00 AM

Topics:  

  • Bhanu Saptami
  • Dharma
  • Religion News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.