Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mother’s Day के दिन ऐसे दें अपनी मां को खुशी, जानिए कुछ टिप्स

  • Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On: May 28, 2024 | 01:26 PM

मदर्स डे 2024 (Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

सीमा कुमारी

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: मां की ममता को समर्पित ‘मदर्स डे’ (Mothers Day 2024) रविवार 12 मई, को मनाया जाएगा। मां, जिसके बिना घर सूना-सूना लगता है। घर की चौखट पर पहुंचते ही मां कहां हो कहां हो की लाइन जपने लगते हैं। मां की ममता को सम्मानित करने के लिए हर साल मई के महीने से मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। आपको बता दें, पूरी दुनिया में मां ही वह शख्स है जो एक बच्चे को जन्म देने से लेकर हर एक सुख-दुख में साथ खड़ी रहती है।

मां अपने बच्चे की खुशी के लिए हर किसी से लड़ने को तैयार हो जाती है। ऐसे में हर कोई अपनी मां का शुक्रगुजार होता है।  अगर आप इस दिन मां को खुश करना चाहते हैं तो इन कामों को करना न भूलें। मां की ममता को समर्पित दिन को खास बनाने के लिए हम सभी अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। लेकिन आपको बता दे कई बार मां की पसंद का ख्याल रखना भूल जाते हैं। ऐसे में अपनी मां की पसंद का ख्याल रखते हुए काम करें। जरूरी नहीं आप उन्हें कोई स्पेशल गिफ्ट या टूर पर ले जाएं। आप पूरा दिन उनकी पसंद के हिसाब से काम कर उन्हें खुश रख सकते हैं। आइए जानें इस बारे में-

सम्बंधित ख़बरें

नवभारत संपादकीय: महाराष्ट्र में घर खरीदना होगा आसान! सरकार ने रेडी रेकनर दरों को रखा स्थिर

भंडारा में बाघिन के हमले में महिला की मौत; वन विभाग ने 25 लाख और सरकारी नौकरी का किया ऐलान, सर्च ऑपरेशन शुरू

Iran ने मार गिराया अमेरिका का सबसे घातक विमान, देसी एयर-डिफेंस सिस्टम से F-35 के उड़ाए परखच्चे, देखें VIDEO

Malda Dispute: 7 जजों को बंधक बनाने वाला मोफक्करुल इस्लाम गिरफ्तार, जानें ओवैसी के नेता का पूरा ‘कच्चा-चिट्ठा’

जानकारों के अनुसार, हम सभी अक्सर पुरानी चीजों को याद कर खुश या उदास होते हैं कि वह दिन वापस आ जाए। लेकिन इस चीज को वापस ला पाना मुश्किल है। ऐसे में ‘मदर्स डे’ के मौके पर अपनी मां को खुश करने के लिए उनके बचपन या पुरानी तस्वीर या वीडियो बनाकर पुरानी यादों को रिक्रिएट करें।

मां अपने बच्चे को सही राह पर देखना चाहती है। अगर आप में किसी प्रकार की बुरी लत है तो आप इस दिन उस आदत को छोड़ने का प्रण लें और उसे आदत में डालें। इस बदलाव को देख मां बहुत ज्यादा खुश होगी।

एक मां बच्चे और पति की खुशी के उनके पसंद का खाना बनाती है। सभी की खुशी का ख्याल रखते-रखते अक्सर मां अपनी पसंद का खाना खाना भूल जाती है। मदर्स डे के मौके पर आप अपनी मां की पसंद का खाना बनाकर उन्हें खुश कर सकती हैं।

मां सुबह से उठकर घर के कामों में लग जाती है। साफ-सफाई से लेकर खाना बनाने तक सारा कुछ करने में वह खुद के लिए समय नहीं निकाल पाती है। इस दिन को खास बनाने के लिए आप मां से पहले घर का पूरा काम कर उन्हें फ्री कर दें। बच्चे की इस कोशिश को देख मां खुश हो जाएगी।

Tips to give happiness to mother on mothers day 2024

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 10, 2024 | 06:12 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.