इन लोगों को पपीते से करना चाहिए परहेज़, वरना जान लें नुकसान
- Written By: मृणाल पाठक
पपीता के नुकसान
-सीमा कुमारी
पपीता खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। खासकर, सुबह-सुबह पपीता खाने से पेट साफ रहता है। फाइबर से भरपूर पपीता पाचन क्षमता को बढ़ावा देता है। साथ ही कब्ज से भी निजात दिलाता है।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पपीते के सेवन से आपका मोटापा कम हो सकता है। इतना ही नहीं, पपीता आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मददगार है। इतने गुणों से भरपूर पपीता कुछ बीमारियों में सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। कुछ बीमारियों में पपीता का सेवन करने से सेहत पर उसका गलत असर पड़ता है। आइए जानें किन बीमारियों से पीड़ित लोगों को पपीता का सेवन नहीं करना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
अगर बॉडी बनाने के लिए फाइबर को छोड़ प्रोटीन पर दें रहें ध्यान, तो हो जाइए सावधान! हो सकता है कैंसर का खतरा
Cucumber Benefits: खीरा छीलकर खाना ज्यादा फायदेमंद या बिना छीले? जानिए क्या सही है तरीका
Mother’s Day पर मां को दें गुड हेल्थ के ये अनोखे तोहफ़े, जो मां ने सोचा न होगा!
सावधान! जिम से लौटने के बाद दिखें ये लक्षण तो न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं बड़ी बीमारी के शिकार
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, पीलिया और अस्थमा के मरीजों को पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें मौजूद पपाइन और बीटा कैरोटीन इन दोनों बीमारियों में नुकसानदायक है।
कहते हैं कि, जिन लोगों का ब्लड प्रेशर लो रहता है, वो पपीता का सेवन भूलकर भी ना करें। क्योंकि, पपीता ब्लड में शुगर का स्तर कम करता है। इसलिए लो ब्लड प्रेशर वालों के लिए परेशानी बढ़ सकती है।
जिन लोगों को पथरी की परेशानी है, वो डाइट में पपीते से परहेज़ करें। वरना, सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। विटामिन-सी से भरपूर पपीता का अधिक सेवन करने से इसमें मौजूद कैल्शियम ऑक्सलेट टूटकर स्टोन बन जाता है। पपीता में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट किडनी के मरीज़ों के लिए परेशानी का सबब बन जाता है। अगर आपको पथरी की परेशानी है तो पपीता से परहेज़ करें वरना स्टोन का आकार बढ़ सकता है।
पेट को दुरुस्त रखने वाला पपीता का अधिक सेवन आपके पाचन को खराब कर सकता है। इसमें फाइबर अधिक मौजूद होता है जो पाचन को बिगाड़ भी सकता है।
