सर्दियों में आप हो गए है दोमुंहे बाल से परेशान? इन उपायों से बालों को मिलेगी नई मजबूती
How To Prevent Split Ends: सर्दियों में दोमुंहे बाल की समस्या आम है। इन आसान घरेलू उपायों और हेयर केयर टिप्स से बालों को नई मजबूती और चमक मिलती है। इसे आप रोजाना अपना सकते है।
- Written By: दीपिका पाल
दोमुंहे बालों के लिए घरेलू नुस्खे (सौ.सोशल मीडिया)
Winter Split Ends Problem: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में सेहत के साथ त्वचा और बालों पर भी बुरा असर देखने के लिए मिलता है। सर्दियों में ठंड हवाओं की वजह से बाल रूखे, दो मुंहे, और बेजान नजर आते है। इस मौसम में बालों के झड़ने की समस्या भी अधिक देखने के लिए मिलती है। सर्दियों में दो मुंहे बालों से कैसे छुटकारा पाया जाए, जिससे बालों की सुंदरता भी बढ़ाई जा सके। यह परेशानी बस बनी रहती है। इसके लिए हमें खानपान में पोषक तत्वों की पूर्ति तो करना चाहिए साथ ही घरेलू नुस्खों को भी अपनाना चाहिए। आज हम आपको दोमुंहे बालों की समस्या से निजात दिलाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में जानकारी दे रहे है।
जानिए दोमुंहे बालों के लिए इन घरेलू नुस्खों के बारे में
आप दोमुंहे बालों की समस्या से परेशान है तो यहां पर घरेलू नुस्खों को अपना सकते है, जो इस प्रकार है…
1- तेल की मालिश
सम्बंधित ख़बरें
मोगरे में नहीं आ रहे फूल? एक्सपर्ट के ये आसान सीक्रेट अपनाएं, कुछ ही दिनों में कलियों से लद जाएगा पौधा
Dry Hair Tips: रूखे बालों को सिल्की और चमकदार बनाएंगे ये 6 घरेलू उपाय, पहली बार में ही दिखने लगेगा फर्क
Methi Seeds For Hair: बालों की समस्या से हैं परेशान, तो मेथी का इस्तेमाल बन सकता है आपके लिए गेम चेंजर
Hair Care Tips: बेजान और रूखे बालों में नई जान भर देंगे ये 10 आसान टिप्स, लंबे समय तक रहेंगे सॉफ्ट-सिल्की
सर्दियों में बालों को मजबूती देने के लिए तेल की मालिश सबसे कारगर नुस्खा होती है। इसके लिए हफ्ते में दो बार गुनगुने तेल से बालों की मालिश करें। पांचों उंगलियों से स्कैल्प की हल्के-हल्के मालिश करने से फायदा होगा। इससे रक्त का संचार अच्छा होगा और दो मुंहे बालों की परेशानी कम होगी। यहां पर बालों की मालिश के लिए तिल का तेल, नारियल का तेल, जैतून का तेल और बादाम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
2- हेयर मास्क का इस्तेमाल
आप बालों के लिए हेयर मास्क का इस्तेमाल भी कर सकते है। जो दोमुंहे बालों की समस्या से जूझ रहे है उसके लिए हेयर मास्क का तरीका कारगर हो सकता है। आप इसके लिए एलोवेरा, दही, मेथी पाउडर और आंवला का पेस्ट बनाकर बालों में लगाएं। 20 मिनट बालों को हल्के गुनगुने पानी से धो लें। हफ्ते में 1 बार इस पैक को जरूर लगाएं। ये बालों को घना करने के साथ-साथ ये दो मुंहे बालों को कम करने में मदद करता है।
3-बालों में लगाएं घी
आप बालों के निचले हिस्से को पोषण देने के लिए बालों में घी भी लगा सकते है। यहां पर सोने से पहले निचले हिस्से में घी लगाने से बालों को मजबूती मिलती है और बालों को चमक भी मिलती है।
4- बालों को न दें हीट
आप दोमुंहे बालों की समस्या से जूझ रहे है तो इसके लिए हीट देना नहीं चाहिए। हेयर ड्रायर और स्ट्रेटनर का इस्तेमाल कम करें। हीट की वजह से बाल जल जाते हैं और कमजोर होकर बीच से टूटने लगते हैं। ये छोटे बालों में दो मुंहे बाल होने का कारण बनता है। बालों को तौलिए की सहायता से सुखाने की कोशिश करें।
ये भी पढ़ें- Winter Skin Care: ठंड में रूखी त्वचा को कहें अलविदा, आजमा कर देखिए ये 5 होममेड फेसपैक
बालों के लिए आहार में शामिल करें चीजें
आप बालों में मजबूती और कई समस्याओं से निपटने के लिए आहार में कई चीजों को शामिल कर सकते है। बालों को अंदर से पोषण देने के लिए आहार में आंवला, तिल, गुड़, नारियल, बादाम, दाल और पर्याप्त मात्रा में पानी शामिल करें। यहां पर सुबह के समय मेथी का पानी पीने से पेट साफ रहता है।
आप इस तरह से घरेलू नुस्खों की मदद से बालों को मजबूती दे सकते है।
आईएएनएस के अनुसार
