Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कपल्स के लिए मशहूर हैं मुंबई के ये 4 बीच, वैलेंटाइन डे पर पार्टनर के साथ करें डेट नाइट का प्लान; हर पल रहेगा यादगार

  • Written By: दामिनी सिंह
Updated On: Feb 10, 2023 | 03:14 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई : वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) की शुरुआत होते ही लोग अपने-अपने पार्टनर के साथ इस वीक को खास बनाने के लिए घूमने-फिरने से लेकर डेट नाइट को खास बनाने के लिए अच्छी और रोमांटिक जगहों का चुनाव करते है। वैसे तो मुंबई में ऐसी जगहों कि कमी नहीं है। मगर आज हम आपको मुंबई के 4 ऐसे बीच के बारे में बताने जा रहें हैं जहां पर आप अपने पार्टनर के साथ जाकर वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) की डेट नाइट (Date Night) बेहद खास बना सकते हैं। 

मरीन ड्राईव

सम्बंधित ख़बरें

वडोदरा-नागदा खंड पर ‘कवच 4.0’ का सफल संचालन, पश्चिम रेलवे के जीएम ने दिखाई कवच-युक्त ट्रेन को हरी झंडी

पश्चिम रेलवे पर पहला ग्रीनफील्ड गति शक्ति कार्गो टर्मिनल, 8 माह में किया निर्माण, जीएम ने किया उद्घाटन

कांग्रेस के रेड कॉरिडोर को मोदी सरकार ने ग्रोथ में बदला, श्रीकांत शिंदे ने नक्सलवाद पर कांग्रेस को घेरा

शिवशाही पुनर्वसन परियोजना को नई ताकत, बालासाहेब ठाकरे की जन्मशताब्दी पर डीसीएम शिंदे की बड़ी घोषणा

जब भी मुंबई में किसी बीच पर घूमने की बात होती है तो सबसे पहले कपल्स को मुंबई की मरीन ड्राईव (Marine Drive) का ख्याल आता है। मरीन ड्राईव को कौन नहीं जानता। जहां पर देश-विदेश से पर्यटक बीच के लहरों का आनंद लेने आते हैं। अगर बात करें वैलेंटाइन कि तो वैलेंटाइन डे शुरू होते ही इसकी खूबसूरती में चार चांद लग गया है। मरीन ड्राईव अब हल्के गुलाबी रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है। 

वर्सोवा बीच 

वर्सोवा बीच (Versova Beach) मुंबई के जाने माने बीच में से एक है। यह उन जोड़ों के लिए एक बेहतरीन जगह है जो अपने पार्टनर के साथ शांत (Peacefull) जगह पर जाना और वहां टाइम बिताना पसंद करते हैं। वर्सोवा बीच अपनी रंगीन मछली पकड़ने वाली नौकाओं, तैरने योग्य पानी और सनसेट के लिए जाना जाता है। 

जुहू चौपाटी

चाहे कोई मुंबई का रहने वाला हो या न हो मुंबई के जुहू चौपाटी (Juhu Chowpatty) का नाम तो हर किसी के जुबान पर रहता है। इतना ही नहीं बल्कि यह मुंबई के सबसे फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स में से एक है। अगर बात कपल्स की करें तो जुहू उनके फेवरेट बीच में से एक है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ यादगार वैलेंटाइन डे मनाना चाहते हैं तो जुहू बीच आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। 

अक्सा बीच 

अक्सा बीच (Aksa Beach) कपल्स के लिए बेस्ट प्लेसेस में से एक है। ये मुंबई का काफी प्रसिद्ध बीच है। इतना ही नहीं यह मुंबई के सबसे साफ समुद्र तटों में से एक है। यह एक शांतिपूर्ण समुद्र तट है। यहां पर आप सनसेट का नजारा इंजॉय कर सकते हैं। अगर बात खाने-पीने की करें तो यहां आपको फूड स्टॉल मैगी नूडल्स, वड़ा पाव, मकई, काला खट्टा, शरबत, नारियल पानी और कई अन्य स्ट्रीट फूड मिल जाएंगे।

These 4 beaches of mumbai are famous for couples plan a date night with your partner on valentines day every moment will be memorable

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 10, 2023 | 03:14 PM

Topics:  

  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.