कमर दर्द में आराम दिलाएंगे हैं ये 3 आसान घरेलू नुस्खे
- Written By: मृणाल पाठक
-सीमा कुमारी
‘कमर दर्द’ की समस्या एक आम समस्या है। जिससे अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। कमर में होने वाले दर्द के कारणों के बारे में आपको भी पता होना चाहिए। दरअसल, यह समस्या खराब लाइफस्टाइल और खानपान की आदतों की वजह से हो सकती हैं। कमर दर्द की समस्या कई बार इतनी बढ़ जाती है कि उठने-बैठने में भी तकलीफ होने लगती है।
अगर आप भी कमर दर्द की समस्या से परेशान हैं, तो ये आसान घरेलू नुस्खे अपनाएं। इनसे कमर दर्द की समस्या में जल्द ही निजात मिल सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
कहीं आपके शरीर में भी तो नहीं है प्रोटीन की कमी? ये 5 लक्षण बताते हैं बड़ा खतरा, जानिए बचाव का तरीका
Chickpea Water: उबले चने का पानी सच में गट हेल्थ के लिए फायदेमंद है, जानिए सच क्या है?
Breastfeeding Diet: स्तनपान कराने वाली मांएं भूलकर भी न खाएं ये 7 चीजें, बच्चे की सेहत पर पड़ सकता है असर
PCOD, PCOS, PMOS: एक जैसे लगते हैं ये तीनों नाम, लेकिन फर्क जानना हर महिला के लिए है जरूरी, जानें सबकुछ
एक्सपर्ट्स के अनुसार, अदरक का सेवन भी सेहत के लिए गुणकारी माना जाता है। अदरक की चाय सर्दी-फ्लू के अलावा कमर दर्द की समस्या में भी आपको आराम दिला सकता है।
रोजाना आप पीठ या कमर दर्द से आराम दिलाने वाले व्यायाम को अपने रूटीन में शामिल करें। कमर दर्द में आपकी रीढ़ की हड्डी का अहम रोल होता है। हो सके तो किसी जानकार योग टीचर या फिजियोथेरेपिस्ट से सलाह ले लें। बेहतर होगा। स्वस्थ और फिट रखने के लिए ढेर सारा पानी पीएं। कुछ दूर पैदल चलने की आदत डालें, ताकि रीढ़ की हड्डी मजबूर रहे। हल्के-हल्के हाथों से कमर में मालिश कर सकते हैं सोने से पहले।
कमर दर्द और बदन दर्द की समस्या अक्सर आपको परेशान करती है, तो एक ग्लास गर्म दूध में हल्दी और शहद डालकर पीएं। इससे कमर दर्द, बदन दर्द और सर्दी-जुकाम में राहत मिलेगी।
नारियल तेल से बने खाने का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होगा। वहीं नारियल तेल में कपूर डालकर मालिश करने से भी फायदा मिलेगा। इससे कमर दर्द और बदन दर्द की समस्या में आराम मिलेगा।
