Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हिमाचल में है एक ऐसा मंदिर, जो देता है प्रेमी जोड़े को शरण; पुलिस के आने पर है बंदी- जानें रोचक तथ्‍य

  • Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On: Jun 25, 2022 | 03:29 PM

(Image-Twitter)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: अब तक आपने देश के ऐसे कई मंदिरों के बारे में जाना होगा, जहां कुछ अद्भुत या चमत्कार होता है, या फिर कुछ अनोखा है, आज हम एक ऐसे ही मंदिर के बारे में आपको बताने जा रहे है जो बहुत अलग मंदिर है। दरअसल यह मंदिर हिमाचल में है, जहां प्रेमी जोड़ों को शरण मिलती है और इतना ही नहीं बल्कि पुलिस के आने पर भी रोक है, आइए जानते है इस मंदिर के बारे में रोचक तथ्य…  

प्रेमी जोड़े को मिलती है पनाह 

दरअसल ये एक प्राचीन मंदिर हिमाचल के कुल्लू जिले में है। जिसे शंगचुल महादेव मंदिर के नाम से जाना जाता है। आपको बता दें कि इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि इस मंदिर में आने वाले प्रेमी जोड़े को महादेव की शरण मिलती है। सबसे रोचक बात तो यह है कि जो भी प्रेमी जोड़ा भाग कर आता है, जिनके प्रेम को परिवार, समाज स्वीकार नहीं करता है मंदिर में महादेव उनको शरण देते हैं। इतना ही नहीं उनकी रक्षा भी करते हैं। आपको बता दें कि इस मंदिर का संबंध महाभारत काल से बताया जाता है। 

मंदिर से जुड़ी मान्यता 

दरअसल हिमाचल के इस मंदिर का क्षेत्र करीब 11 बीघा में फैला हुआ है। मंदिर परिसर की सीमा के अंदर आते ही प्रेमी जोड़े का कोई भी बाल बांका नहीं कर सकता है। पांडवों को दी थी शरण मान्यता है कि अज्ञातवास के समय पांडव यहां कुछ समय के लिए रुके थे। पांडवों का पीछा करते हुए कौरव भी यहां पर पहुंच गए थे। तब शंगचुल महादेव ने कौरवों को रोका था और कहा था कि यह मेरा क्षेत्र है, यहां जो भी आएगा, उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। कहा जाता है कि यह सुनकर कौरव महादेव के भय से लौट गए थे। तब से मंदिर में जो भी शरण लेने आता है उसको महादेव का शरणार्थी माना जाता है। इसलिए प्रेमी जोड़े को भी यहां सुरक्षित माना जाता है। शंगचुल महादेव मंदिर कुल्लू जिले के शांघड़ गांव में स्थित है।

सम्बंधित ख़बरें

भारत के 5 सबसे रहस्यमयी मंदिर: कभी हवा में झूलता है खंभा तो कहीं विज्ञान भी टेक देता है घुटने!

हिमाचल प्रदेश का यह अनोखा मंदिर, जंजीरों से बंधा कलश पूरी करता है मनोकामनाएं!

हिमाचल प्रदेश के इस मंदिर में जाने से डरते हैं लोग, दूर से ही जोड़ लेते हैं हाथ

ऐसा मंदिर जहां घर से भागे प्रेमी जोड़े को मिलता है सहारा।
??
।आज हम बताने जा रहे हैं शंगचुल महादेव मंदिर की कहानी, जिसका संबंध महाभारत काल से है।
शंगचुल महादेव मंदिर कुल्लू के शांघड़ गांव में मौजूद हैं।
हमारे महादेव सबका ख्याल रखते हैं।
हर हर महादेव ??? pic.twitter.com/hR6sUjF6os
— RAVI CHAURASIA (@RAVICHA96089093) December 26, 2021

 

प्रेमी जोड़े की मंदिर के पुजारी करते हैं देखभाल 

शायद यह जानकर आप भी थोड़ी देर के लिए हैरान रह जाएंगे, लेकिन आपको बता दें कि जो प्रेमी जोड़े शादी करने के उद्देश्य से इस मंदिर में आते हैं उन्हें मेहमान माना जाता है और जब तक उनके परिवार दोनों की शादी के लिए राजी नहीं होते तब तक मंदिर के पुजारी उनकी देखभाल करते हैं। उन्हें किसी भी तरह का कष्ट नहीं होने देते। 

यहां नहीं आ सकती पुलिस 

बता दें कि यहां के लोग आज भी अपनी विरासत का पालन कर रहे हैं। यही कारण है कि आज भी यहां पुलिस के आने पर प्रतिबंध है। इसके अलावा यहां शराब, सिगरेट या चमड़े का सामान लाना भी मना है। यहां पर ऊंची आवाज़ में बात करने पर भी रोक है। इस तरह आज भी इस मंदिर का महत्व कायम है। 

There is such a temple in himachal which gives refuge to the loving couple the prisoner is on the arrival of the police know interesting facts

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 25, 2022 | 03:29 PM

Topics:  

  • Unique Temple In Himachal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.