‘Kiss’ करने के हैं कई फायदे, यहां जानें किन समस्याओं से मिलता है छुटकारा
चुंबन से तनाव और चिंता भी कम होती है। दरअसल, कोर्टिसोल नाम का हार्मोन के कारण तनाव की शिकायत होती है।
- Written By: वैष्णवी वंजारी
नई दिल्ली: फरवरी का माह शुरू होते ही प्रेमी युगल को ‘वेलेंटाइन वीक’ का इंतजार होता है और ये प्यार के खास पर्व की शुरुआत 7 फरवरी से हो जाती है और ये खास दिन फिर 14 फरवरी तक चलते है। आज 13 फरवरी है और आज का ये दिन (kiss Day) हर प्रेमी जोड़े के लिए बेहद खास होता है। बता दें कि प्यार करने वालों के लिए ‘किस’ अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का एक जरिया होता है, जो प्यार को और अधिक गहरा कर सकता है।शायद आपको जानकारी न हो लेकिन आज हम आपको बताते है कि चुंबन यानी किस के कई और फायदे भी हैं। तो चलिए आज किस डे (kiss Day) के अवसर पर हम इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दे रहे है।
जानें किस करने के क्या है फ़ायदे
बता दें कि सेहत के लिए चुंबन बेहद फायदेमंद हो सकता है। जी हां जानकारी के लिए बता दें कि किस करने से कई शारीरिक समस्याओं का इलाज हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, एक चुंबन के दौरान 34 फेशियल मसल्स व शरीर की 112 पॉश्चर मसल्स का इस्तेमाल होता है। जिससे आपकी मांसपेशियां टाइट और टोन्ड रहती हैं। किस करने से चेहरे में रक्त का संचार तेजी से होता है, जिससे लंबे समय तक त्वचा जवान और खूबसूरत दिखती है। किस करने से स्वास्थ्य संबंधी कई अन्य फायदे भी हैं, जिनके बारे में आपको जान लेना चाहिए।
हाई ब्लड प्रेशर होता है नियंत्रित
इन दिनों लोगों की ज्यादातर समस्याएं ब्लड प्रेशर से ही जुड़े होते है। अगर किसी को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो उसके लिए किस यानी चुंबन एक कारगर इलाज बन सकता है। किसिंग एक्सपर्ट और लेखक एंड्रिया डेमिरजियन के मुताबिक, जब आप किस करते हैं तो आपके हृदय की गति बढ़ने लगती है। इसके कारण रक्त वाहिकाएं चौड़ी हो जाती हैं। परिणामत: रक्त प्रवाह बेहतर होता है और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।
सम्बंधित ख़बरें
Kiss Day 2026: क्या सिर्फ रोमांस के लिए मनाते हैं किस डे? जानें क्यों खास है वैलेंटाइन वीक का ये 7वां दिन
Kiss Day पर एक छोटी सी चूक बिगाड़ सकती है रिश्ता; पार्टनर को खास फील कराने के लिए रखें इन बातों का ख्याल
Kiss Day 2026: पार्टनर से दूर हैं तो इन रोमांटिक मैसेजेस से जताएं प्यार; रिश्तों में घुल जाएगी शहद जैसी मिठास!
Valentine Week 2026: जानें किस दिन मनाना है कौन सा ‘डे’ वरना पार्टनर हो जाएगा नाराज!
कम करता है कोलेस्ट्रॉल
किसी करने के कई सारे फायदे होते है, यह स्वास्थ्य के लिए बेहद कारगर साबित होते है। जी हां आपको बता दें कि किस करने से सीरम कोलेस्ट्रॉल के स्तर में भी कमी आती है। दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे से राहत दिलाने के लिए चुंबन मदद करता है। इसका फायदा ये है कि कोलेस्ट्रॉल कम होता है।
बढ़ती है इम्यूनिटी
जैसे किस करने से कोलेस्ट्रॉल कम होता थी वैसे ही किस करने के और भी कई सारे फायदे है। जी हां किस करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। ये हैरानी की बात है लेकिन साल 2014 में माइक्रोबायोम जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी में कहा गया कि माउथ टू माउथ किस करने से दोनों पार्टनर का स्लाइवा एक दूसरे में ट्रांसफर होता है। स्लाइवा में कुछ नए कीटाणुओं की हल्की मात्रा हो सकती है जिसके संपर्क में आने पर इम्यून सिस्टम के खिलाफ एंटीबॉडी बनानी शुरू हो जाती है। इससे भविष्य में उस कीटाणु से बीमार होने का खतरा कम हो जाता है।
कम होता है तनाव
चुंबन से तनाव और चिंता भी कम होती है। दरअसल, कोर्टिसोल नाम का हार्मोन के कारण तनाव की शिकायत होती है। लेकिन जब लोग एक दूसरे को चूमते हैं, गले लगाते हैं या प्यार का इजहार करते हैं तो दिमाग में कोर्टिसोल का स्तर कम होता है। किस करने से दिमाग में ऑक्सीटोसिन हार्मोन रिलीज होता है जो तनाव कम करने का इलाज बनता है। आसान शब्दों में समझें तो किस करने से मूड फ्रेश होता है। इंसान तरोताजा महसूस करता है, ऐसे में बेचैनी और अनिद्रा की शिकायत और चिंता कम होने लगती है।
