Kiss Day पर एक छोटी सी चूक बिगाड़ सकती है रिश्ता; पार्टनर को खास फील कराने के लिए रखें इन बातों का ख्याल
Kiss Day Tips: किस डे पर प्यार जताने का बेहद खास दिन होता है लेकिन इस मौके पर की गई छोटी सी गलती रिश्ते में गलतफहमी पैदा कर सकती है। जल्दबाजी में पार्टनर की भावनाओं को नजरअंदाज करना सही नहीं है।
- Written By: प्रीति शर्मा
कपल (सौ. फ्रीपिक)
Kiss Day Mistakes to Avoid: वैलेंटाइन वीक का सातवां दिन किस डे प्यार और भावनाओं को व्यक्त करने का सबसे खूबसूरत मौका है। लेकिन उत्साह में अक्सर लोग कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिससे पार्टनर असहज महसूस कर सकता है। आज हम आपको बताएंगे वो बातें जो आपके रिश्ते में मिठास बनाए रखेंगे।
हर साल 13 फरवरी यानी किस डे दो प्यार करने वालों के बीच भरोसे और नजदीकी का दिन है। यह दिन जितना रोमांटिक है उतना ही संवेदनशील भी। एक छोटा सा प्यारा स्पर्श आपके रिश्ते को नई गहराई दे सकता है वहीं आपकी एक अनजानी गलती पार्टनर के मन में खटास भी पैदा कर सकती है।
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
ओरल हाइजीन
रोमांस की शुरुआत से पहले सबसे जरूरी है आपकी सांसों की ताजगी। यदि आपकी सांसों से दुर्गंध आ रही है तो यह पार्टनर के लिए सबसे बड़ा टर्न ऑफ हो सकता है। इसलिए मिलने से पहले माउथवॉश या मिंट का इस्तेमाल जरूर करें।
सम्बंधित ख़बरें
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
International Family Day: क्यों टूट रहे हैं संयुक्त परिवार? क्या प्राइवेसी की चाहत छीन रही है अपनों का साथ!
Red Saree For Vat Savitri: इस बार वटसावित्री पर स्टाइल करें लाल साड़ियां, मिलेगा ट्रेडिशनल के साथ स्टाइलिश लुक
Endangered Species Day: हर साल धरती से विलुप्त हो रही हजारों प्रजातियां, काले मुंहे वाले बंदर बचे हैं सबसे कम
सहमति और सहजता
सबसे महत्वपूर्ण बात है पार्टनर की अनुमति और उनकी सहजता। जबरदस्ती या बिना उनकी इच्छा के आगे बढ़ना न केवल गलत है बल्कि यह आपके प्रति उनके सम्मान को भी कम कर सकता है। हमेशा देखें कि क्या आपका पार्टनर उस पल के लिए मानसिक रूप से तैयार है।
यह भी पढ़ें:- सिंपल सूट के साथ ट्राई करें ये लेटेस्ट डिजाइन वाले झुमके, मिनटों में बदल जाएगा आपका पूरा लुक!
सार्वजनिक स्थान का ख्याल
हर कोई सार्वजनिक रूप से प्यार जताने में सहज नहीं होता। अपने पार्टनर की पसंद-नापसंद का ख्याल रखें। अगर उन्हें भीड़-भाड़ वाली जगह पर असहजता होती है तो उनकी प्राइवेसी का सम्मान करना आपका फर्ज है।
समय और माहौल
रोमांस के लिए सही माहौल का होना जरूरी है। अगर आपका पार्टनर तनाव में है या किसी बात को लेकर परेशान है तो उस समय उन्हें सिर्फ इमोशनल सपोर्ट की जरूरत हो सकती है। सही समय का चुनाव आपके प्यार को और भी खास बना देगा।
लुक और स्टाइल
फटे होंठ या रूखी त्वचा आपके किस डे के अनुभव को खराब कर सकती है। लिप बाम का उपयोग करें और अपने लुक को फ्रेश रखें। आपका ग्रूमिंग सेंस यह दिखाता है कि आप इस पल और अपने पार्टनर के लिए कितने गंभीर हैं।
किस डे सिर्फ एक रस्म नहीं बल्कि सम्मान और प्यार का मेल है। यदि आप इन छोटी-छोटी लेकिन महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखते हैं तो आपका यह दिन न केवल यादगार बनेगा बल्कि आपके रिश्ते में शहद जैसी मिठास भी हमेशा बनी रहेगी।
