-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- The Glory Of Shanishchari Amavasya Is Unmatched Do This Work To Get Rid Of Shani Dosh
‘शनैश्चरी अमावस्या’ की महिमा है अपरंपार, शनिदोष से मुक्ति के लिए करें ये काम
- Written By: मृणाल पाठक

शनि देव
-सीमा कुमारी
सनातन हिन्दू धर्म में ‘अमावस्या’ का बड़ा महत्व है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि यह सोमवार, मंगलवार या शनिवार को होता है, तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। इस साल मार्गशीर्ष यानि, अगहन महीने की ‘अमावस्या’ 4 दिसंबर, शनिवार के दिन है।
शास्त्र के अनुसार, शनिवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या को ‘शनिचरी अमावस्या’ कहा जाता है। इस दिन शनिदेव की विशेष पूजा उपासना करने का विशेष विधान है।
सम्बंधित ख़बरें
Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर हनुमान जी की पूजा कर आप भी पा सकते हैं सभी बाधाओं से मुक्ति
Tel Chadhane Ke Niyam: शनिदेव को तेल चढ़ाते समय इन नियमों का करें पालन, तभी मिलेगा आशीष!
15 या 16 मई किस दिन है ज्येष्ठ अमावस्या? जानिए सबसे सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और इस अमावस्या की महिमा
Jyeshtha Amavasya: ज्येष्ठ अमावस्या के दिन इन चीजों के दान से होने लगेगा शुभ ही शुभ!
शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव की पूजा के लिए समर्पित है। ‘शनि अमावस्या’ के दिन आप स्नान, दान के बाद कुंडली में व्याप्त शनि दोष (Shani Dosh) के निवारण के लिए ज्योतिष उपाय कर सकते हैं। शनिदेव की कृपा से आपको शनि पीड़ा से राहत मिल सकती है और वे आपकी मनोकामनाओं की पूर्ति भी कर सकते हैं। शनि की दृष्टि से स्वयं देव भी नहीं बच पाते हैं। आइए जानें ‘शनैश्चरी अमावस्या’ के दिन ‘शनि दोष’ से मुक्ति के लिए क्या उपाय कर सकते हैं –
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, हनुमान जी के भक्तों को शनिदेव कभी परेशान नहीं करते हैं। ऐसे में आप ‘शनैश्चरी अमावस्या’ को हनुमान जी को चमेली के तेल वाला दीपक दान करें एवं सिंदूर का चोला भी अर्पित करें।
ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, ‘शनैश्चरी अमावस्या’ के दिन स्नान आदि से निवृत होने के बाद व्रत रखें और शनिदेव की विधिपूर्वक पूजा करें। उनका सरसों के तेल एवं काले तिल से अभिषेक करें। शनि मंदिर जाकर उनके दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करें। फिर उनसे शनि दोष से मुक्ति के लिए आराधना करें।
‘शनैश्चरी अमावस्या’ के दिन काले कुत्ते को सरसों तेल लगी रोटी खिला सकते हैं और कौवों को खाना खिला सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
गरीबों की सेवा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। ‘शनैश्चरी अमावस्या’ के दिन आप पूजा के बाद गरीबों को काला तिल, वस्त्र, उड़द की दाल, जूते-चप्पल, कंबल आदि का दान कर सकते हैं।
शनि-दोष से मुक्ति के लिए आप ‘हनुमान चालीसा’ या फिर ‘सुंदरकांड’ का पाठ भी कर सकते हैं।
ऐसा करना आपके लिए शुभ हो सकता है। इसके अलावा, इस दिन काले रंग का वस्त्र पहनने से भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
The glory of shanishchari amavasya is unmatched do this work to get rid of shani dosh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
विजेता को हार्दिक हार्दिक बधाई, प्रशांत किशोर की जीत पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट; भाई तेजस्वी को दिखाया आईना!
Aug 03, 2026 | 06:20 PMUP: अवैध खनन पर योगी सरकार का डिजिटल प्रहार; ई-नोटिस से कसा शिकंजा, 1.53 लाख वाहनों की हो रही ऑनलाइन ट्रैकिंग
Aug 03, 2026 | 06:15 PM300 अवैध गर्भपात कराने वाले कोल्हापुर के डॉक्टर के कारनामे उजागर, लड़का होने का दावा कर चला रहा था रैकेट
Aug 03, 2026 | 06:14 PMनई चमचमाती पीली थार के साथ नजर आईं मलाइका अरोड़ा, सावन के पहले सोमवार पर किया खास पूजन
Aug 03, 2026 | 06:13 PMनवलपरासी में भारतीय जवानों पर नेपाल ने लगाया बांध तोड़ने का बड़ा आरोप, India-Nepal संबंधों में बढ़ा तनाव
Aug 03, 2026 | 06:08 PMपिछले साल नहीं मिला था एक भी फ्रेंडशिप बैंड, इस बार नन्ही बच्ची की मुस्कान जीत रही दिल; VIDEO वायरल
Aug 03, 2026 | 06:07 PM‘मराठी PM बने तो होगी खुशी’, देवेंद्र फडणवीस के चाचा के दावे पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार का तंज
Aug 03, 2026 | 05:58 PMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM














