Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इसलिए मनाया जाता है ‘अप्रैल फूल डे’, इन विशेज से बनाएं खुशनुमा माहौल

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Mar 31, 2022 | 07:06 AM

फाइल फोटो

Follow Us
Close
Follow Us:

सीमा कुमारी

हर साल 1 अप्रैल को ‘मूर्ख दिवस’ यानी ‘अप्रैल फूल डे’ (April Fool Day) मनाया जाता है। इस दिन हर कोई एक दूसरे के साथ मजाक करते हैं, ये बस हंसी मजाक के लिए ही होता है। इस दिन लोग आपस में एक दूसरे को हसीं मजाक में मूर्ख बनाते हैं लेकिन अन्य दिनों की तरह इस दिन मूर्ख बना व्यक्ति नाराज या गुस्सा नहीं होता जो इस दिन की सबसे बड़ी खासियत है।

इस दिन आधिकारिक छुट्टी नहीं होती है, लेकिन लोग अपने दोस्त रिश्तेदार, ऑफिस में ये दिन अच्छे से मस्त होकर सेलेब्रेट करते हैं।  

सम्बंधित ख़बरें

धुले: बुकिंग और ओटीपी के बाद भी नहीं मिला सिलेंडर, ग्राहकों ने एजेंसी के बाहर किया जोरदार प्रदर्शन

बारामती उपचुनाव: सुनेत्रा पवार की ‘निर्विरोध’ राह में रोड़ा, निर्दलीय बिगाड़ेंगे खेल; क्या है विपक्ष का रुख?

तरबूज भरने जा रहे थे मजदूर, बिछ गई लाशें! धारणी में खाई में गिरी मजदूरों से भरी पिकअप, 2 की मौत, 6 गंभीर घायल

सुरक्षित शहरों की सूची में टॉप 5 में मुंबई, जानिए पहले स्थान पर है भारत का कौन सा शहर

लेकिन, क्या आप जानते हैं कि, इस दिन को कब से मनाया जा रहा है? कैसे और क्यों हुई इसकी शुरुआत। आइए जानें इस बारे में विस्तार से-

‘अप्रैल फूल डे’ को लेकर कई कहानियां प्रचलित हैं। लेकिन, इसके कोई पुख्ता प्रमाण नहीं   हैं। कई जगह कहा गया है कि इसकी शुरुआत 1392 में हुई थी। कहीं कहा जाता है कि, अप्रैल फूल्स डे (मूर्ख दिवस) की शुरुआत फ्रांस में 1582 में उस वक्त हुई, जब पोप चार्ल्स 9 ने पुराने कैलेंडर की जगह नया रोमन कैलेंडर शुरू किया था।

‘अप्रैल फूल डे’ (April Fool’s Day) 19 वीं शताब्दी से ही लोकप्रिय है, पर यह देश में किसी सार्वजनिक अवकाश के तौर पर नहीं मनाया जाता हैं। यूक्रेन के ओडेसा में अप्रैल का इस पहले दिन आधिकारिक अवकाश मनाया जाता है। अप्रैल फूल के दिन पड़ोसी पर हानिरहित शरारतों के खेलने का रिवाज दुनिया में आम रहा है।

जानिए कहां कैसे मनाया जाता है यह दिन

फ्रांस, इटली, बेल्ज‍ियम में कागज की मछली बनाकर लोगों के पीछे चिपका दी जाती है और मजाक बनाया जाता हैं। स्पेनिश बोलने वाले देशों में 28 दिसंबर को अप्रैल फूल मनाया जाता है, जिसे डे ऑफ होली इनोसेंट्स कहा जाता हैं।

ईरानी फारसी नववर्ष के 13वें दिन एक-दूसरे पर तंज कसते हैं, यह 1 या 2 अप्रैल का दिन होता हैं। डेनमार्क में 1 मई को यह मनाया जाता है।

इन विशेज से बनाएं खुशनुमा माहौल

पृथ्वी घूमना बंद कर सकती है,

पक्षी उड़ना बंद कर सकते हैं,

मोमबत्तियां पिघलना बंद कर सकती हैं,

और दिल धड़कना बंद कर सकते हैं।

लेकिन आपका दिमाग कभी काम करना शुरू नहीं करेगा। 

Happy April Fools Day.

आपको जन्मदिन मुबारक हो.

आप इसी दिन के लिए पैदा हुए हैं।

Happy April Fools Day.

आप जैसा कोई मेरी ज़िन्दगी में आए तो बात बन जाए

आप जैसा क्यूट मेरी ज़िन्दगी में आए तो बात बनजाए

आप जैसा बेवक़ूफ़ मेरी झूठी बातों पर यकीन करे तो “अप्रैल फूल” बन जाए।

Happy April Fools Day

इस कदर हम आपको चाहते हैं,

कि दुनिया वाले देख के जल जाते हैं,

इस कदर हम आपको चाहते हैं,

की दुनिया वाले देख के जल जाते हैं,

यूं तो हम सभी को उल्लू बनाते हैं,

लेकिन आप थोडा जल्दी बन जाते हैं।

Happy April Fools Day.

खुश तो बहुत होगे तुम

बात ही कुछ ऐसी है

1 अप्रैल जो है आज

दिल में गुदगुदी सी हो रही होगी

और क्यों न हो, साल में 1 ही तो दिन आता है जो

होता है सिर्फ तुम्हारे नाम।

Happy April Fools Day.

Thats why april fools day is celebrated create a happy atmosphere with these wishes

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 31, 2022 | 07:06 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.