भालू खिलौने का नाम क्यों पड़ा टेडी ! जानिए टेडी डे की दिलचस्प कहानी और गिफ्ट आइडियाज
- Written By: दीपिका पाल
क्यों मनाया जाता हैं टेडी बियर डे ( डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल टीम: जैसा कि, सब जानते हैं कपल्स का वैलेंटाइन वीक चल रहा है जो 14 फरवरी 2024 वैलेंटाइन डे ( Valentine Day 2024) पर खत्म हो जाएगा। इस वीक के चौथे दिन टेडी डे ( Teddy Day 2024) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन पर कपल्स अपना प्यार एक-दूसरे को व्यक्त करने के लिए टेडी बियर ( Teddy Bear) गिफ्ट करते है। क्या आपने सोचा है आखिर इस दिन को क्यों मनाया जाता है और ये भालू खिलौना सबका कैसे पसंदीदा बन गया।
कैसा है टेडी डे का इतिहास
टेडी डे का इतिहास पुराना है जहां पर एक बार अमेरिका के राष्ट्रपति थियोडोर रुजवेल्ट लुसियान यात्रा कर रहे थे। उस दौरान एक दिन वे अपने सैनिकों के साथ शिकार पर गए थे जहां पर उन्होंने तड़पते हुए भालू को देखा जिसे पेड़ से बांधा गया था। भालू को तड़पता देख उन्होंने उसे मारने की बात कही। इसे सुनकर सैनिक ने कहा, “भालू को मारकर ऐसा क्यों किया” इस पर राजा ने कहा, ” जब तक उसे इलाज के लिए ले जाते वो तड़पकर मर जाता। ऐसा हमसे देखा नहीं जाता। इस घटना के बाद राजा की आलोचना हुई लेकिन इस बात को सभी ने स्वीकार किया। इसके बाद से लोगों ने कार्टून के टेडी बनाना शुरू किया और उसका नाम “टेडी” रखा गया। इसकी अनुमति उन्होंने राष्ट्रपति से ली ऐसा इसलिए क्योंकि उनका पेट नेम टेडी था।
कैसे मनाएं टेडी डे
यहां पर वैलेंटाइन डे के चौथे दिन टेडी डे मनाया जाता है। यहां पर टेडी डे को मनाने के लिए सबसे पहले एक टेडी बाजार से खरीद लें। इसके बाद इसे गिफ्ट पैक करके एक अच्छा सा नोट लिखकर अपने पार्टनर को गिफ्ट करें। यहां पर अपनी पार्टनर की पसंद के अनुसार आप टेडी बियर का ऑप्शन चुन सकते है।
सम्बंधित ख़बरें
Heart Rate : क्या अचानक बढ़ी हार्ट बीट है खतरे की घंटी? जानिए कब सामान्य है और कब तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए
Mango Chutney: एक बार बनाएं और महीनों तक खाएं! कच्चे आम की ये स्पेशल चटनी फ्रिज में 6 महीने तक रहेगी ताजा
Monsoon Snake Tips: सावधान! बारिश में कहीं आपके घर में घुस न जाएं सांप, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय
मॉनसून में खो गई है चेहरे की चमक? घर पर बनाएं खीरा-ग्रीन टी का ये इंस्टेंट टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और ग्लोइंग
लड़कियों की पसंद होते है इस प्रकार के टेडी
यहां पर आप टेडी डे के दिन बाजार में मिलने वाले खास तरह के टेडी बियर के ऑप्शन चुन सकते है।
लंबे पैरो वाले टेडी बियर
टेडी डे के मौके पर लव पार्टनर के लिए गिफ्ट का चुनाव करते हुए उनकी पसंद का ख्याल रखना जरूरी होता है। इसे लेकर ही लंबे पैर वाले टेडी हर लड़की की पसंद होता है और ये दिखने पर भी ये काफी प्यारे होते हैं। भले ही ये टेडी प्राइज में महंगे होते हैं लेकिन पार्टनर के पास होने का अहसास कराते है। इसका प्राइस 500 रुपये से शुरू होता है, और इसका प्राइज कही ज्यादा भी हो सकता है।
फर वाले टेडी बियर
टेडी डे पर पार्टनर को गिफ्ट देना चाहते हैं तो आपको ऐसे कई सारे टेडी बियर मिल जाएगें। फर वाले टेडी भी गिफ्ट कर सकते है जो दिखने पर काफी अच्छे लगते है। बस इस प्रकार के टेडी को ज्यादा दिन तक संजो कर नहीं रख सकते है ये खराब भी हो सकते है।
एनिमल टेडी बियर ( सोशल मीडिया)
एनिमल टेडी बियर
टेडी डे के मौके पर आप अपने लव पार्टनर को केवल भालू ही नहीं अन्य प्रकार के एनिमल वाले टेडी बियर गिफ्ट कर सकते है। इसमें हाथी, घोड़ा, जेब्रा, जिराफ, कछुआ, कुत्ता और बिल्ली जैसे टेडी बियर भी काफी ट्रेंड कर रहे है।
