-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Tea Coffee After Meal Side Effects Iron Absorption Best Time To Drink
Tea/Coffee After Meal: खाना खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी पीना सही है? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
- Written By: रीता राय सागर
Tea/Coffee After Meal: खाना खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी पीना कई लोगों की रोजमर्रा की आदत होती है, लेकिन क्या यह सेहत के लिए सही है? क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

चाय (फोटो.सोशल मीडिया)
Tea After Meal Side Effects: हमारे आसपास कई ऐसे लोग होते हैं, जिनका खाना तब तक पूरा नहीं होता है, जब तक वे खाने के बाद एक कप चाय या कॉफी न पी लें। नाश्ते के साथ चाय, लंच के साथ चाय, और कभी-कभी डिनर के साथ भी चाय। यह एक आदत होती है, जो संतुष्टी का एहसास देती है।
लेकिन न्यूट्रिशन से जुड़ी रिसर्च बताती है कि इस आदत से शरीर पर कुछ खास न्यूट्रिएंट्स, खासकर आयरन को सोखने की क्षमता पर असर पड़ सकता है। हालांकि यह चाय के प्रकार और उसे पीने के समय पर निर्भर करता है।
आइए जानते हैं, जब चाय और खाना मिलते हैं तो शरीर के अंदर क्या होता है और छोटे-मोटे बदलाव करके नुकसान को कैसे कम किया जा सकता है?
सम्बंधित ख़बरें
मच्छरों ने कर रखा है जीना मुश्किल? घर में मौजूद ये 5 चीजें बन सकती हैं आपका ‘सीक्रेट हथियार’
Paneer Rice Recipe: लंच-डिनर में कुछ स्पेशल खाने का है मन? झटपट बनाएं ये प्रोटीन से भरपूर टेस्टी पनीर राइस
Health Tips: रातभर पानी में भिगो दें ये खुशबूदार बीज, सुबह पीते ही शरीर को मिल सकते हैं ये 6 जबरदस्त फायदे
Somwar Vrat Drinks : सोमवार व्रत में कमजोरी से बचाएंगे ये 5 देसी ड्रिंक्स, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी और ताजगी
जब आप खाने के साथ चाय पीते हैं, तो क्या होता है?
चाय, खासकर ब्लैक और ग्रीन टी में पॉलीफेनोल्स नाम के कंपाउंड्स होते हैं, जिनमें टैनिन, कैटेचिन और थियाफ्लेविन शामिल हैं। ये वही एंटीऑक्सीडेंट्स हैं जो चाय को सेहतमंद बनाते हैं। यही कंपाउंड्स पाचन तंत्र में कुछ खास मिनरल्स के साथ जुड़ जाते हैं। आयरन, खासकर पौधों से मिलने वाले नॉन-हीम आयरन पर इसका अधिक प्रभाव पड़ता है।
नॉन हीम आयरन पर असर
कई स्टडीज़ से पता चलता है कि खाने के साथ चाय पीने से नॉन-हीम आयरन, जो कि दालों, बीन्स, पालक, मोटे अनाज, नट्स और फोर्टिफाइड अनाज में पाया जाता है, का शरीर में अवशोषण कम हो जाता है। चाय में मौजूद पॉलीफेनोल्स आंत में आयरन के साथ मिलकर ऐसे कंपाउंड बनाते हैं जो घुलते नहीं हैं, जिससे शरीर आयरन को सोख नहीं पाता।
चाय (फोटो.सोशल मीडिया)
हीम आयरन पर असर
हीम आयरन, जो मीट, मछली और पोल्ट्री में पाया जाता है, चाय का उस पर ज्यादा असर नहीं पड़ता। इसीलिए शाकाहारी लोगों और मुख्य रूप से प्लांट बेस्ड डाइट लेने वाले लोगों पर चाय का असर नॉन वेज खाने वालों की तुलना में कहीं ज्यादा होता है। चाय से जिंक और कैल्शियम का अब्जॉर्बशन थोड़ा कम हो जाता है।
क्या चाय की मात्रा और समय का भी होता है असर?
आयरन मुख्य रूप से खाना खाने के कुछ देर बाद छोटी आंत के ऊपरी हिस्से में जाता है। अगर खाने के साथ या उसके एक घंटे के अंदर चाय पी जाती है, तो इस समय में पॉलीफेनोल्स मौजूद होते हैं, जिससे आयरन अब्जॉर्बशन में रूकावट आती है। अगर आप खाना खाने के एक-दो घंटे बाद चाय पीते हैं, तो असर काफी कम हो जाता है।
क्या केवल दूध वाली चाय है हानिकारक
- ब्लैक टी में टैनिन सबसे ज्यादा होता है और आयरन के सोखे जाने पर इसका असर सबसे ज्यादा होता है।
- ग्रीन टी भी नॉन-हीम आयरन के सोखे जाने में रुकावट डालती है, हालांकि थोड़ा कम।
- ऊलोंग टी का असर इन दोनों के बीच का होता है।
- व्हाइट टी पर बहुत कम प्रोसेसिंग होती है, इसलिए इसका असर शायद कम होता है, हालांकि इस बारे में डेटा सीमित है।
- अदरक, कैमोमाइल, पेपरमिंट और रूइबोस जैसी हर्बल टी आमतौर पर आयरन के सोखे जाने में रुकावट नहीं डालतीं।
- हिबिस्कस और कुछ बेरी-बेस्ड टी इसके अपवाद हो सकते हैं।
- मिल्क टी पॉलीफेनोल की एक्टिविटी को थोड़ा कम कर देती है, क्योंकि दूध के प्रोटीन कुछ टैनिन के साथ जुड़ जाते हैं, लेकिन यह कमी पूरी तरह से नहीं होती।
- लेमन टी आयरन के सोखे जाने में आने वाली रुकावट को काफी हद तक कम कर सकती है क्योंकि इसमें विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है।
कॉफी (फोटो.सोशल मीडिया)
इन तरीकों को अपनाकर आप भी चाय पी सकते हैं
लेकिन अगर आप अपनी सेहत को बिना नुकसान पहुंचाए चाय पीना चाहते हैं, तो बस कुछ छोटे-मोटे बदलाव करने की जरूरत है।
- खाना खाने के एक से दो घंटे बाद चाय पिएं।
- अगर आप चाहें, तो खाने के साथ हर्बल या लेमन टी ले सकते हैं।
- आयरन से भरपूर खाने की चीजों के साथ विटामिन C वाले फल या सब्जियां लें।
- आयरन सप्लीमेंट्स के साथ चाय न पिएं।
- सीमित मात्रा में पिएं।
Tea coffee after meal side effects iron absorption best time to drink
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEआज की ताजा खबर 08 अगस्त LIVE: IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे PM मोदी
Aug 08, 2026 | 06:58 AM13 अगस्त को खत्म हो जाएगा हॉकी का अस्तित्व, नागपुर में हॉकी का मैदान इतिहास बनने की ओर
Aug 08, 2026 | 06:55 AMBirthday Horoscope: विशेष कला में बनाएंगे पहचान, जन्मस्थान से दूर मिलेगी सफलता और सम्मान
Aug 08, 2026 | 06:15 AMइंदिरा गांधी का उड़ाया मजाक, डबल मीनिंग फिल्मों से बनाया इतिहास, जानें दादा कोंडके की अनसुनी कहानी
Aug 08, 2026 | 06:10 AMMaruti Brezza की बढ़ी टेंशन, Tata Nexon Camo Edition हुआ लॉन्च, 9.99 लाख में मिलेगा दमदार लुक
Aug 08, 2026 | 06:00 AM8 अगस्त 1942 की वह रात, जब मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान से गांधी ने फूंका ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ का बिगुल
Aug 08, 2026 | 05:31 AMAI ने बना दिए नए वायरस, वैज्ञानिकों की बड़ी कामयाबी या भविष्य का खतरा? जानिए क्यों बढ़ी दुनिया की चिंता
Aug 08, 2026 | 04:00 AMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














