Mango Squash Recipe: आम के शौकीन के लिए परफेक्ट है शेफ पंकज भदौरिया का मैंगो स्क्वॉश, हर कोई पूछेगा रेसिपी

Homemade Mango Squash Recipe: अगर आप भी आम के दीवाने हैं और इसे अलग-अलग तरीकों से खाना पसंद हैं, तो शेफ पंकज भदौरिया की यह रेसिपी आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए।
Tasty and cool Mango Squash Recipe by Chef Pankaj Bhadouria
मैंगो स्कवॉश (फोटो. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mango Squash Recipe In Hindi: आम का मौसम चल रहा है। गर्मियां और आम शायद हम में से अधिकतर लोग बचपन में गर्मियों का इंतजार इसलिए भी बेसब्री से करते हैं, क्योंकि इस मौसम में तरह-तरह के आम खाने को मिलते है।

आम को सिर्फ फल की तरह ही नहीं बल्कि कई तरीकों से खाया जाता है। कच्चे आम की चटनी, अचार से लेकर पके हुए आम का जूस, मैंगो केक, मैंगो स्मूदी, मैंगो आइसक्रीम या फिर मैंगो स्क्वॉश। अगर आप भी आम के दीवाने हैं और इसे अलग-अलग तरीकों से खाना चाहते हैं, तो शेफ पंकज भदौरिया ने आपके लिए आम से बनने वाली एक रेसिपी शेयर की है। मैंगो स्क्वॉश बनाना बेहद आसान है। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

स्कवॉश बनाने की सामग्री

  • 1 किलो पके आम की प्यूरी
  • 1 किलो चीनी
  • 1 लीटर पानी
  • 1 चम्मच साइट्रिक एसिड या 3 चम्मच नींबू का रस
  • 1 चम्मच KMS (पोटेशियम मेटा बाय सल्फाइट) (ऑप्शनल)

मैंगो स्कवॉश बनाने का तरीका

आम को अच्छी तरह से धोकर छील लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें, जिससे इसे ब्लेंडर में इसकी प्यूरी बनाने में आसानी हो। अब एक ब्लेंडर में आम के टुकड़ों को पीसकर बारीक पेस्ट बना लेंगे। एक बड़े पैन में पानी और चीनी को एक साथ उबालेंगे। फिर इसमें साइट्रिक एसिड ऐड करेंगे और 7-8 मिनट तक उबालेंगे। इसे तब तक उबालना है, जब तक कि आपको 1 तार वाली चाशनी न मिल जाए। अब इसमें आम की प्यूरी डालेंगे और 2 मिनट तक उबालेंगे। अब इसे ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा होने के बाद रेफ्रिजरेटर में स्टरलाइज की गई कांच की बोतल में स्टोर करेंगे। इसे 1 हफ्ते तक स्टोर किया जा सकता है।

इसे लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए केएमएस को 2 बड़े चम्मच पानी में घोलें और स्क्वॉश में मिला दें। इसके बाद इसे बोतल में बंद करके फ्रिज में रख दें।

आम खाने के फायदे

  • 100 ग्राम आम में लगभग 36 मिलीग्राम विटामिन-सी होता है, जो हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है।
  • विटामिन-सी से भरपूर होने की वजह से यह शरीर में कोलेजन बनाने में भी जरूरी भूमिका निभाता है, इससे त्वचा और सेल्स की मरम्मत बेहतर होती है।
  • विटामिन-ए आंखों की रोशनी को ठीक रखता है और आंखों में होने वाली बीमारियों के खतरे को कम करता है।
  • आम में मौजूद मैंगिफेरिन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर में इंफ्लेमेशन के खतरे को कम करता है।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com