गर्मियों में बेहद दर्द दायक होते है पीरियड्स, इन टिप्स के जरिए रखें ख्याल
गर्मी के मौसम में तापमान के तेज होने के साथ पीरियड्स की समस्या (Periods Problem) कई महिलाओं में पहले ही देखने के लिए मिलती है।
- Written By: दीपिका पाल
गर्मियों में पीरियड्स में ऐसे रखें ख्याल (Social Media)
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: गर्मियों के सीजन (Summer Season) में अक्सर हम अपनी सेहत का कम ही ख्याल रख पाते है ऐसे मौसम में तापमान के तेज होने के साथ पीरियड्स की समस्या (Periods Problem) कई महिलाओं में पहले ही देखने के लिए मिलती है। लेकिन क्या आपको पता है किन कारणों पीरियड्स का साइकल बदलता है। आइए जानते है गर्मियों में पीरियड्स से जुड़े फैक्ट
गर्मियों में क्या होता है पीरियड्स का असर
यहां पर हम आपको गर्मियों में पीरियड्स से जुड़े फैक्ट बताने जा रहे है जो जरूरी है..
सम्बंधित ख़बरें
Yoga For Periods: पीरियड्स के मुश्किल दिनों को आसान बनाएंगे ये 5 योगासन, मूड रहेगा एकदम फ्रेश
हर महीने का दर्द होगा कम, अपनाएं पीरियड्स में ये आसान रोज़मर्रा के उपाय
पीरियड्स में महिलाओं की सेहत की नई निगरानी, समुद्री शैवाल से तैयार हुआ स्मार्ट मेंस्ट्रुअल सॉल्यूशन
Endometriosis: महिलाओं में होती हैं ये फर्टिलिटी को रोकने वाली पेनफुल बीमारी, जान लीजिए इसके गंभीर लक्षण और बचाव
1- गर्मियों में अक्सर हार्मोन में उतार-चढ़ाव देखने के लिए मिलते है जिसमें पीरियड्स का साइकल कम और ज्यादा हो जाता है।
2-सामान्य दिनों में पीरियड्स का दिन 3 से 5 दिनों का होता है जो बढ़कर 7 दिनों का भी हो सकता है जिससे इंफेक्शन बढ़ता है।
3-गर्मियों में खानपान पीरियड्स को काफी प्रभावित करता है जिसमें आम, पपीता और अनानास गर्म होते हैं जिससे पीरियड्स जल्दी आ जाता है।
जानिए कैसे रखें ख्याल
1- गर्मियों के मौसम में भरपूर पानी पीना जरूरी होता है जो आपके सिरदर्द,कमर दर्द और पैर के दर्द में भी आराम दिलाते है।
2-गर्मियों में आप लस्सी, नारियल पानी, छाछ और सत्तू ड्रिंक को अपनी डाइट में शामिल करें जो फायदेमंद होता है।
