जीवन के हर मोड़ पर आत्मविश्वास बढ़ाते है स्वामी विवेकानंद जी के विचार, जानिए 10 सबसे खास वचन के बारे में
Swami Vivekananda Thoughts : स्वामी विवेकानंद जी के विचार हर व्यक्ति के जीवन में हर मोड़ पर आत्मविश्वास जगाते है। उनके विचार किसी को भी एक आत्मविश्वासी, समझदार भावना को बढ़ावा देने के लिए हैं।
- Written By: दीपिका पाल
स्वामी विवेकानंद के विचार (सौ. सोशल मीडिया)
Swami Vivekananda Motivation Quotes: हर साल की तरह 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है यह सबसे प्रसिद्ध आध्यात्मिक नेता स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर खास होता है। युवा दिवस, युवा की ताकत का परिचय देता है और यह दिन उनकी विरासत का सम्मान करने और उनके प्रेरणादायक विचारों को समझने के लिए है जो सफल जीवन और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। स्वामी विवेकानंद जी के विचार हर व्यक्ति के जीवन में हर मोड़ पर आत्मविश्वास जगाते है। उनके विचार किसी को भी एक आत्मविश्वासी, समझदार भावना को बढ़ावा देने के लिए हैं। यहां पर स्वामी विवेकानंद जी के कुछ विचार आज भी कई युवा अनुसरण करते है।
जानिए स्वामी विवेकानंद के बारे में
स्वामी विवेकांद जी का नाम देश के सबसे सम्मानित आध्यात्मिक नेताओं के नाम में गिना जाता है। उनका जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ था। जहां पर उनके माता-पिता ने नाम नरेंद्र रखा था। आगे चलकर जब वे आध्यात्मिक जीवन में गहराई से जुड़ गए तो वे स्वामी विवेकानंद के नाम से प्रसिद्ध हुए। स्वामी विवेकानंद बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे और उन्हें कई विषयों का गहरा ज्ञान था, जिसमें पश्चिमी दर्शन भी शामिल था। यहां पर हिंदू संन्यासी होने के नाते स्वामी विवेकानंद जी ने दुनिया भर में हिंदू धर्म और सनातन धर्म का संदेश फैलाया।
जीवन में अपनाइए ये विचार
स्वामी विवेकानंद के प्रेरणादायक विचार आप अपने जीवन में अपना सकते है जो इस प्रका है..
सम्बंधित ख़बरें
Aesthetic Home Decor Ideas: कम बजट में भी घर दिखेगा Pinterest जैसा खूबसूरत, जानें 7 आसान तरीके
Rakhi Makeup 2026: इस रक्षाबंधन ट्रेंड में हैं सॉफ्ट ग्लैम और ग्लासी मेकअप लुक, फॉलो करें ये आसान मेकअप टिप्स
Festive Snacks: फेस्टिव सीजन में त्योहार की रौनक बढ़ा देंगे ये 5 टेस्टी स्नैक्स, मेहमान भी करेंगे तारीफ
Skin Whitening Cream: सावधान! रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीम में छिपा है मरकरी-लेड, पूरा शरीर हो सकता है बीमार
- ‘उठो! जागो! और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए।’
- ‘दिन में एक बार खुद से बात करें, नहीं तो आप इस दुनिया में एक बुद्धिमान व्यक्ति से मिलने से चूक सकते हैं।’
- ‘जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते, तब तक आप भगवान पर विश्वास नहीं कर सकते।’
- ‘आपको अंदर से बढ़ना होगा। कोई आपको सिखा नहीं सकता, कोई आपको आध्यात्मिक नहीं बना सकता।’
- ‘आपकी अपनी आत्मा के अलावा कोई दूसरा शिक्षक नहीं है।’
- ‘हम वही हैं जो हमारे विचारों ने हमें बनाया है; इसलिए सावधान रहें कि आप क्या सोचते हैं।’
- ‘जैसा तुम सोचते हो, वैसे ही बन जाओगे। खुद को निर्बल मानोगे तो निर्बल और सबल मानोगे तो सबल ही बन जाओगे।’
- ‘सच को हजार अलग-अलग तरीकों से बताया जा सकता है, फिर भी हर एक सच हो सकता है।’
- ‘किताबें अनगिनत हैं और समय कम है। ज्ञान का रहस्य यह है कि जो ज़रूरी है उसे लें। उसे लें और उसके अनुसार जीने की कोशिश करें।’
- ‘कुछ मत मांगो, बदले में कुछ मत चाहो। जो तुम्हारे पास है वह दे दो, वह तुम्हारे पास वापस आएगा लेकिन अभी उसके बारे में मत सोचो।’
- ‘जो कुछ भी तुम्हें कमजोर बनाता है- शारीरिक, बौद्धिक या मानसिक, उसे जहर की तरह त्याग दो।’
- ‘जब तक जीना, तब तक सीखना। अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है।’
- ‘जितना बड़ा संघर्ष होगा, जीत उतनी ही शानदार होगी।’
- ‘यह कभी मत कहो कि मैं नहीं कर सकता, क्योंकि आप अनंत हैं।’
ये भी पढ़ें- क्या सच में हर 27 दिन में बदलती है त्वचा! जानिए आयुर्वेद में इसके पीछे छिपा रहस्य
- ‘जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते, तब तक आप भगवान पर विश्वास नहीं कर सकते।’
- ‘बाहरी प्रकृति सिर्फ आंतरिक प्रकृति का बड़ा रूप है।’
