ऑफिस में बैठकर आप करते है घंटों काम, तो इन एक्सरसाइज के जरिए पाएं आराम
यहां पर बहुत ज़्यादा बैठने से पीठ दर्द जोड़ों में अकड़न और बॉडी पोस्चर खराब हो सकता है। इस खराब स्थिति से बचने के लिए आपको एक्सरसाइज करना चाहिए जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी।
- Written By: दीपिका पाल
ऑफिस में करें ये खास एक्सराइज (सौ.सोशल मीडिया)
Office Workout: आजकल की जीवनशैली बदल सी गई है जहां पर हर कोई ऑफिस में घंटों काम करते है वह भी बिना रूके। लगातार बैठे रहकर काम करने से शरीर पर इसका बुरा असर पड़ने लगता है। यहां पर बहुत ज़्यादा बैठने से पीठ दर्द जोड़ों में अकड़न और बॉडी पोस्चर खराब हो सकता है। इस खराब स्थिति से बचने के लिए आपको एक्सरसाइज करना चाहिए जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। यहां पर शरीर को कई बड़ी बीमारियों से बचाने के लिए आज हम आपको कुछ एक्सरसाइज के बारे में बता रहे है जिससे आपका बॉडी पॉश्चर बना रहेगा।
जानिए इन एक्सरसाइज को बनाएं रूटीन का हिस्सा
आपको बताते चलें कि, घंटों बैठने की वजह से अगर आपके शरीर का पॉश्चर खराब हो गया है तो आप इन एक्सरसाइज को रोजाना करें…
- कंधों पर हाथ रखकर हिलाएं:
कई बार काम करने की वजह से कंधों में तनाव आ जाता है इसके लिए आप यह खास एक्सरसाइज कर सकते है। इसका आसान तरीका है कि, सीधे बैठें, फिर धीरे से अपने कंधों को कुछ सेकंड के लिए गोलाकार गति में आगे की ओर घुमाएँ। उसके बाद, इसे ऊपर की ओर घुमाएँ और उन्हें पीछे की ओर घुमाएँ। यह सरल चाल रक्त संचार को बढ़ाती है, आपके कंधों की मांसपेशियों को आराम देती है, और गर्दन के दर्द को रोकने में मदद कर सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Photo Gallery: वेस्ट मटेरियल से बनाएं स्टाइलिश राखी, देखें 10 यूनिक आइडियाज
Dengue Platelets: डेंगू में क्यों कम हो जाते हैं प्लेटलेट्स? क्या QDENGA वैक्सीन कर सकती है बचाव
Curry Leaves Benefits: करी पत्ते के लाजवाब फायदे, डायबिटीज से लेकर बालों और पाचन तक, जानिए क्यों है यह सुपरफूड
Raksha Bandhan 2026: कम मेकअप में भी मिलेगा रॉयल लुक, रक्षाबंधन पर पहनें ये ट्रेंडिंग साड़ियां
- स्पाइनल ट्विस्ट:
लंबे समय तक बैठने से रीढ़ की हड्डी को नुकसान पहुंचाता है। बैठने से रीढ़ की हड्डी अकड़ती है। स्पाइनल ट्विस्ट, पीठ को लचीला रखने का एक सरल तरीका है। कुर्सी पर सीधे बैठें, एक हाथ बैकरेस्ट पर रखें और धीरे से अपने धड़ को एक तरफ मोड़ें। कुछ सेकंड के लिए रुकें, फिर दूसरी तरफ स्विच करें और दोहराएं। यह मूव पीठ में तनाव को दूर करने में मदद करता है।
स्पाइनल ट्विस्ट
- खड़े होकर पिंडली उठाएं:
यदि आप पूरे दिन डेस्क या कुर्सी पर बैठे रहते हैं तो पैर अकड़ सकते हैं। खड़े होकर पिंडली उठाना, निचले शरीर में रक्त प्रवाह को बढ़ाने का एक शानदार तरीका है। यह व्यायाम पिंडलियों और टखनों पर काम करता है, जिससे रक्त संचार में सुधार होता है और बहुत देर तक बैठने के बाद अकड़न कम होती है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
- सीटेड लेग लिफ्ट्स:
लंबे समय तक बैठे रहने से पैरों और निचले शरीर की मांसपेशियाँ कमज़ोर हो सकती हैं। सीटेड लेग लिफ्ट्स, कुर्सी से उठे बिना भी मांसपेशियों को सक्रिय करने का एक आसान तरीका है। बैठे हुए, अपने एक पैर को अपने सामने सीधा फैलाएँ और 5-10 सेकंड तक रुकें। इसे धीरे-धीरे नीचे करें और दूसरे पैर पर दोहराएँ। यह व्यायाम न केवल आपके क्वाड्स और हिप फ्लेक्सर्स को मज़बूत करता है, बल्कि यह रक्त संचार को भी बढ़ाता है।
