Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जानिए कितना खतरनाक है स्नेक बाइट, क्यों तेजी से बढ़ रहा है सांप के जहर के नशे का चलन?

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Mar 05, 2024 | 02:41 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डिजिटल डेस्क: नशा केवल एक इंसान को ही नहीं, बल्कि उससे जुड़े पूरे परिवार को और उससे भी आगे जाकर यह पूरे समाज को बर्बाद करता है। नशे की लत में लोग अपराध करने से भी नहीं चुकते हैं। हफिम, चरस, गांजा समेत कई ऐसे ड्रग्स हैं, जो युवाओं को खोखला कर उनकी मौत की वजह बन रहे हैं। ऐसा नहीं है कि सरकार इससे निपटने की कोशिश नहीं कर रही है। लेकिन उसके बावजूद लोग नए-नए नशे की लत में पड़ जाते हैं। इन्हीं नशे में से एक है सांप के जहर का नशा है, जो आजकल ट्रेंड में है। सांप का जहर ये सुनते ही मन में भय बैठ जाता है कि कोई कैसे इसे नशे के तौर पर इस्तेमाल कर सकता है, क्योंकि सांप के जहर से इंसान ही क्या जानवरों की भी मौत हो जाती है।

सांप के जहर का नशा
दुनियाभर में अलग अलग प्रकार के कई प्रजातियों के सांप मिलते हैं, लेकिन इनमे से हर किसी सांप के जहर का नशा नहीं किया जा सकता है। इन सांपो में कुछ ऐसे जहरीले सांप होते हैं जिनका नशा आजकल लोग पार्टियों में करते हैं। सांप का नशा शराब और ड्रग्स के मुकाबले बड़ी तेजी से इंसान के शरीर में अपना असर दिखाता है। इसे तैयार करते समय इस बात का ध्यान रखा जाता है कि इसका डोज हैवी न हो इसलिए उसमें रसायन मिलाया जाता है, अगर ऐसा न करें तो नशेड़ी की जान जा सकती है। सांप के जहर में मिलने वाला न्यूरोटॉक्सिन का असर नशेड़ी के मस्तिष्क पर होता है। इसका नशा तकरीबन 5 से 6 दिन तक होता है। यही कारण है कि ये नशा आजकल चलन में है। 

सम्बंधित ख़बरें

Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन

इजरायल के एयर डिफेंस को हिज्बुल्लाह की चुनौती, इस हथियार के सामने जैमिंग भी होगा फेल!

मध्य प्रदेश: बरगी डैम क्रूज हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

बंगाल में महा-परिवर्तन या ममता की हैट्रिक? 92% से अधिक बंपर वोटिंग और ग्रहों की चाल दे रही है ये बड़े संकेत!

कैसे करते हैं लोग सांप के जहर का नशा 
सांप के जहर के नशे को स्नेक बाइट कहा जाता है। ‘स्नेक बाइट’ नाम से ही पता चल जाता है कि यहां पर सांप काट कर अपना जहर दूसरे के शरीर तक पहुंचाते हैं। सांप के जहर का नशा करने वाले लोग नशे के लिए सांप से अपनी जीभ पर कटवाते हैं और इसी को स्नेक बाइट कहा जाता है। यह नशा बेहद खतरनाक है। कई बार इसमें नशेड़ी की जान तक चली जाती है।  लेकिन आजकल यह नशा चलन में बना हुआ है जो देश के युवाओं के लिए अच्छा नहीं है। 

कैसा होता है नशा
स्नेक बाइट का नशा शराब और ड्रग्स के नशे से बिल्कुल अलग होता है। दरअसल शराब या ड्रग्स कुछ समय के लिए नशा देते हैं, लेकिन स्नेक बाइट का असर करीब चार से पांच दिन या फिर 6 दिन तक इंसानी शरीर में रहता है और इसलिए यह नशेड़ियों की पसंद बना हुआ है। आम नशे की तरह स्नेक बाइट का नशा भी शरीर में खून से मिलता है और सीधे दिमाग पर असर करता है। जानकार बताते हैं कि स्नेक बाईट लेने के बाद सांप का जहर शरीर में प्रवाहित होने के कारण शरीर से कुछ हार्मोन प्रभावित होते हैं और अलग तरह के नशे का अनुभव करते हैं लेकिन ये आगे चलकर बड़ी मुसीबत का कारण बन सकते हैं। 

किन सांपों का किया जाता है इस्तेमाल
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन की तरफ से जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि सांप के जहर के नशे के लिए नाज़, बंगारुस सेरुलियस और ओफियॉड्रिस वर्नालिस नाम के सांप का इस्तेमाल किया जाता है। आमतौर पर भारत में भारतीय मूल के सांपों का इस्तेमाल स्नेक बाइट के लिए नहीं करते हैं। स्नेक बाइट के लिए जिन सांपों का इस्तेमाल किया जाता है वह विदेश से खासतौर पर मंगाए जाते हैं। 

Snake poison addiction is injurious to health know about sanke bite

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 05, 2024 | 02:41 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.