Skin Side Effects: स्किन के लिए नींबू और कॉफी कब बन जाते हैं खतरनाक? जानिए इस्तेमाल से जुड़ी सावधानियां
Homemade Skin Side Effects : नींबू और कॉफी को अक्सर स्किन केयर में प्राकृतिक उपाय माना जाता है, लेकिन गलत तरीके से इस्तेमाल करने पर ये त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
ब्यूटी टिप्स( सौ.सोशल मीडिया)
Lemon Coffee Skin Side Effects: : हर किसी की चाहत होती है कि वो सुंदर और जवां दिखे। इसके लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स के साथ कुछ घरेलू नुस्खे को भी आजमाता है। लेकिन, ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, त्वचा की देखभाल के लिए किचन में मौजूद चीजों का इस्तेमाल करना आसान और सस्ता जरूर लगता है, लेकिन हर नेचुरल चीज स्किन के लिए सही नहीं होती।
गलत तरीके या ज्यादा इस्तेमाल करने पर ये घरेलू उपाय त्वचा को फायदे की बजाय नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। आइए जानते हैं किन किचन इंग्रीडिएंट्स से स्किन को खतरा हो सकता है और क्यों इनका इस्तेमाल सोच-समझकर करना चाहिए।
किन किचन इंग्रीडिएंट्स से स्किन को खतरा Skin Side Effects
-
नींबू का अधिक इस्तेमाल
ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, नींबू का अधिक इस्तेमाल स्किन के लिए नुकसादायक हो सकता हैं। चेहरे पर सीधे कच्चा नींबू रगड़ना एसिडिक होने के कारण त्वचा के लिए बहुत हानिकारक है। यह त्वचा की प्राकृतिक नमी छीनकर रूखापन, गंभीर जलन, लालिमा और फोटोसेंसिटिविटी पैदा कर सकता है और इससे त्वचा का पीएच संतुलन बिगड़ जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
आप भी गर्मियों में जल्दी थक जाते हैं? नियमित व्यायाम से बढ़ा सकते हैं अपना स्टेमिना, जानें कैसे
Neon Color Outfit: नियॉन आउटफिट्स से अपने फैशन गेम को बनाएं सुपर स्टाइलिश, मिलेगा फ्रेश और वाइब्रेंट लुक
Mango Squash Recipe: आम के शौकीन के लिए परफेक्ट है शेफ पंकज भदौरिया का मैंगो स्क्वॉश, हर कोई पूछेगा रेसिपी
Hair Fall Problem: क्या एसिडिटी की वजह से भी झड़ सकते हैं बाल? जानिए इसके पीछे की सच्चाई
-
मुंहासे पर एसेंशियल ऑयल्स इस्तेमाल
मुंहासे पर एसेंशियल ऑयल्स का सीधे इस्तेमाल करने से जलन, लालिमा और एलर्जी की समस्या बढ़ जाती है। हालाँकि, टी ट्री ऑयल जैसे कुछ तेल मुहांसों के लिए अच्छे माने जाते हैं, लेकिन इन्हें हमेशा नारियल या जोजोबा तेल जैसे कैरियर ऑयल के साथ मिलाकर ही लगाना चाहिए।
-
कॉफी और चीनी इस्तेमाल
एक्सपर्ट्स का कहना है कि,चीनी और कॉफी स्किन के लिए नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल, चीनी के क्रिस्टल और कॉफी कांच के छोटे-छोटे नुकीले टुकड़ों जैसे दिखते हैं। उन्हें ज़ोर-ज़ोर से अपने रोमछिद्रों में रगड़ने से त्वचा पर छोटी खरोंचें आती हैं।
आपकी त्वचा से तेज़ी से नमी निकल जाती है, जिससे वह बहुत ज़्यादा रूखी हो जाती है और समय से पहले बूढ़ा होने का खतरा बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें:- Sugarcane Juice Benefits: गन्ने का जूस पीने के फायदे जानकर चौंक जाएंगे, पर ‘ये’ बात भी नोट कर लीजिए
-
बेकिंग सोडा
चेहरे पर बेकिंग सोडा लगाना त्वचा के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। यह स्किन के पीएच बैलेंस को बिगाड़कर जलन, ड्राइनेस की समस्या बढ़ाता है और त्वचा की सुरक्षात्मक परत को नुकसान पहुंचा सकता है। यह मुहांसों को ठीक करने के बजाय उन्हें और बढ़ा सकता है।
