Skin Icing Benefits: चेहरे पर आइस लगाने के इन 15 फायदों के बारे में जानें, कैसे पाएं स्किन ग्लो

Ice for Skin: चेहरे पर आइस लगाने से पफीनेस व रेडनेस समेत कई तरह की स्किन प्रॉब्लम में फायदा मिलता है। जानिए चेहरे पर आइस लगाने के 15 फायदे और इसे लगाने का सही तरीका।
Skin icing benefits 15 benefits of ice on face for glowing skin.
फेश आइसिंगफोटो.सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Benefits of Ice on Face: चेहरे पर बर्फ लगाना यानी स्किन पर आइसिंग एक आसान और बजट-फ्रेंडली स्किनकेयर है। खासकर सुबह चेहरे पर जब सूजन, गर्मी या थकान नजर आए, तो चेहरे पर कुछ समय के लिए कोल्ड आइसिंग करने से फ्रेश और रिलैक्स महसूस होता है।

जानिए चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदे और इसे लगाने का सही तरीका, ताकि आपके चेहरे पर भी ग्लो आए।

पफीनेस कम करने में मदद

ठंडक स्किन के ब्लड वेसेल्स को थोड़े समय के लिए छोटा कर देता है, जिससे खासकर सुबह चेहरे और आंखों के आसपास की पफीनेस कम नजर आती है।

पोर्स को कम करता है

आइस लगाने से त्वचा कुछ समय के लिए टाइट महसूस होती है, जिससे बड़े पोर्स कम दिखाई देते हैं। ध्यान रखें कि इससे पोर्स परमानेंट छोटे नहीं होते।

मुंहासों की सूजन को शांत करती है

पिंपल पर ठंडी सिकाई करने से लालिमा, सूजन और तकलीफ कम होती है, लेकिन पिंपल्स पर डायरेक्ट बर्फ नहीं लगानी चाहिए। इसे किसी सॉफ्ट कपड़े में रखकर उसके बाद अप्लाई करें।

चेहरे पर आता है फ्रेश ग्लो

ठंडक से चेहरा कुछ समय के लिए तरोताजा और अधिक फ्रेश नजर आता है। खासकर सुबह या थकान के बाद।

ऑयल कंट्रोल करती है

ठंडी सिकाई से त्वचा में चिपचिपाहट कम होती है औऱ यह ऑयल के रीप्रोडक्शन को कम करता है।

स्किन इरिटेशन में मिलती है राहत

गर्मी या हल्की जलन के कारण होने वाली असहजता में बर्फ की सिकाई त्वचा को शांत और कूल करती है।

मेकअप से पहले स्किन को प्रीपेयर करने के लिए

मेकअप से पहले हल्की ठंडी सिकाई चेहरे से पफीनेस कम करती है, जिससे त्वचा ज्यादा स्मूद दिखाई देता है और मेकअप बहुत फ्लॉलेस दिखता है। इससे मेकअप काफी देर तक चेहरे पर बना रहता है।

आंखों के नीचे की पफीनेस कम होता है।

आंखों के नीचे जब फ्लुइड जमा हो जाता है, तब आंखों के नीचे सूजन आ जाता है, ऐसे में ठंडी सिकाई आंखों के नीचे जमा फ्लूइड से जुड़ी सूजन को कम कर देती है।

थकी हुई स्किन को करती है रीफ्रेश

लंबे दिन, वर्कआउट या गर्म मौसम के बाद चेहरे पर ठंडी सिकाई करने से तुरंत कूल और फ्रेश एहसास देता है।

सनबर्न में राहत

धूप से होने वाले सनबर्न में भी बर्फ से सिकाई करने पर जलन कम होता है, लेकिन बर्फ को सनबर्न पर सीधे नलगाएं। अत्यधिक ठंड त्वचा को और नुकसान पहुंचा सकती है।

रेडनेस को करता है कम

गर्मी या एक्सरसाइज के बाद चेहरे पर आई रेडनेस भी ठंडी सिकाई से कम होती है औऱ चेहरा खिला-खिला दिखता है।

स्किन केयर से पहले स्किन पर करें बर्फ का इस्तेमाल

आइस लगाने से त्वचा ठंडी और फ्रेश महसूस होती है। हालांकि, इससे सीरम या मॉइस्चराइजर का एब्जॉर्बशन बेहतर होता है।

गर्मी से परेशान स्किन को राहत

गर्म और उमस भरे मौसम में चेहरे पर ठंडी सिकाई त्वचा को तुरंत कूलिंग एहसास देती है। अपनी स्किनकेयर रूटीन में इसे शामिल करें।

फेशियल मसाज

आइस रोलर से हल्का मसाज करने पर चेहरे पर ठंडक के साथ रिलैक्सिंग एहसास मिलता है। इसे हल्के हाथों से चेहरे पर घुमाएं।

Skin icing benefits 15 benefits of ice on face for glowing skin.
Rose Water Skincare Hack: गुलाब जल में मिलाएं ये 2 चीजें, डार्क सर्कल और झुर्रियों से पाएं राहत

स्किन को कुछ समय के लिए फर्म दिखाती है

ठंडक की वजह से त्वचा कुछ समय के लिए टाइट और फर्म नजर आती है, लेकिन यह परमानेंट नहीं होता है।

चेहरे पर आइस लगाने का सही तरीका

बर्फ को सीधे त्वचा पर रगड़ने के बजाय मुलायम कपड़े में लपेटकर इस्तेमाल करें। आइस रोलर या कोल्डप्रेस भी बेहतर विकल्प है। चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं। बर्फ थोड़ी देर के लिए इस्तेमाल करें और एक ही जगह पर लंबे समय तक बर्फ न रखें। इसके बाद त्वचा को थपथपाकर सुखाएं और अपनी स्किन टाइप के अनुसार मॉइस्चराइजर लगाएं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com