

Papaya Face Pack For Glowing Skin: पपीता पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसमें कई गुण होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इतना ही नहीं, पपीते को स्किन के लिए भी अच्छा माना जाता है। पपीता में एंटी-ऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यही कारण है कि यह चेहरे से दाग, धब्बा और टैनिंग हटाने में मददगार है।
हर दिन पपीता से फेस पैक बनाना मुश्किल काम हो सकता है, इसके लिए आप एक बार फेस पैक बनाकर उसे आईस क्यूब ट्रे में रखकर जमा सकते हैं। यह खराब भी नहीं होता है। हर दिन एक-एक क्यूब एक महीने तक अपने चेहरे पर लगाने से टैनिंग गायब हो जाती है।
पपीता और शहद का फेस पैक बनाने के लिए एक बाउल में पके हुए पपीते का पल्प और शहद लेंगे। सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाकर फेस पैक तैयार करेंगे। फेस पैक लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ करके सुखा लेंगे। अब फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगाएं और इसे 20 मिनट तक लगाए रखें। चेहरे की टैनिंग दूर करने के लिए ये फेस पैक सप्ताह में कम से कम एक बार जरूर लगाएं। इस के इस्तेमाल से चेहरा ग्लोइंग नजर आएगा और टैनिंग भी काफी हद तक कम होगी।
इस फेस पैक को बनाने के लिए पके हुए पपीते के टुकड़ों को ब्लेंडर में पीस कर पेस्ट बना लें। इसके बाद इसमें कच्चा दूध डालें और दोनों सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाकर फेस पैक तैयार करें। फेस पैक चेहरे पर कम से कम 20 मिनट तक लगाए रखें और इसे सूखने दें। 20 मिनट के बाद चेहरे को अच्छी तरह से धोकर फेस पैक हटा लें। इस फेस पैक का इस्तेमाल आप सप्ताह में तीन बार कर सकती हैं। इससे आपके चेहरे की टैनिंग दूर होगी और स्किन ग्लोइंग नजर आती है।
चेहरे का निखार बढ़ाने के लिए आप पपीता व चंदन से बने फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक पका हुआ पपीता लें और इसे अच्छी तरह से मैश करें। आप इसमें एक चम्मच चंदन पाउडर मिलाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। इससे त्वचा का निखार कई गुना बढ़ जाएगा। चंदन पाउडर चेहरे के फोड़े-फुंसियों को मिटाने में भी असरदार होता है।
गर्मियों के मौसम में खीरा हमारी स्किन को हाइड्रेट रखता है। साथ ही केला त्वचा को मॉइश्चरराइज रखने का काम करता है। आप खीरे को छोटे स्लाइसेस में काटकर, इन्हें पपीते और केले के साथ मिक्सर में पीस लें और पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। करीब 15 मिनट तक लगा रहने दें, इसके पबाद इसे नॉर्मल पानी से अच्छी तरह साफ करें औऱ कोई वॉटर बेस्ड मॉइश्चराइजर लगाएं।